एक्सप्लोरर

Pakistan: पुलिस थाने से निकाल सड़क पर घसीटा, डंडों से पिटाई, फिर जिंदा जला दिया... पाकिस्तान में ईशनिंदा के आरोपी को कट्टरपंथियों ने दी सजा

Pakistan Mob Lynching: इससे पहले पाकिस्तान में साल 2021 में श्रीलंकाई नागरिक की पीट-पीटकर हत्या के मामले पर काफी हंगामा मचा था. इस बार हिंसक भीड़ ने ईशनिंदा के आरोप में व्यक्ति की हत्या कर दी.

Pakistan Mob Lynching: पाकिस्तान (Pakistan) में शनिवार (11 फरवरी) को हिंसक भीड़ ने ननकाना साहिब पुलिस थाने (Nankana Sahib Police Station) पर धावा बोल दिया. पुलिस ने बताया कि इस दौरान भीड़ ने ईशनिंदा के आरोपी को पहले बुरी तरह पीटा फिर उसे जिंदा जला दिया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से सैकड़ों युवा पुलिस परिसर को घेरते हैं और किस तरह आरोपी की पिटाई करते हैं और उसे आग के हवाले कर देते हैं. 

वीडियो में एक व्यक्ति को पैरों से घसीटते हुए, उसके कपड़े उतारते हुए और डंडों से उसे पीटते हुए दिखाया गया है. जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, जब भीड़ कथित ईशनिंदा के आरोप में सलाखों के पीछे डाले गए व्यक्ति को पीट-पीटकर मार रही थी, तब स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) वारबर्टन फिरोज भट्टी और अन्य पुलिस कर्मी अपनी जान बचाने के लिए घटनास्थल से भाग निकले. 

दो पुलिस अधिकारी निलंबित 

शुरूआती रिपोर्टों से पता चला है कि जब गुस्साई भीड़ इलाके में पहुंची तो वह व्यक्ति पुलिस हिरासत में था. पंजाब पुलिस के महानिरीक्षक डॉ. उस्मान अनवर ने इस हत्या को रोकने में विफल रहने पर दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है. वहीं, घटना पर संज्ञान लेते हुए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने जांच के आदेश दिए हैं. 

कुरान के अपमान का था आरोप 

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मुहम्मद वारिस के रूप में पहचाने जाने वाले पीड़ित को कथित तौर पर कुरान का अपमान करने के आरोप में हिरासत में लिया गया था. वॉयस ऑफ अमेरिका की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि कथित अपराध की खबर ने निवासियों को नाराज कर दिया और उनमें से सैकड़ों लोगों ने बाद में थाने का घेराव किया और आरोपियों को उन्हें सौंपने की मांग की. भारी भीड़ को देखकर पुलिस अधिकारी मौके से भाग गए और हिंसक भीड़ ने व्यक्ति को मार डाला 

ये भी पढ़ें: 

Turkiye Earthquake: विनाशकारी भूकंप के बाद कर रहे थे लूटपाट, 48 लोग हुए गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
पाकिस्तान में HIV से हड़कंप! कराची अस्पताल में 6 बच्चों की मौत, 94 संक्रमित मिले
पाकिस्तान में HIV से हड़कंप! कराची अस्पताल में 6 बच्चों की मौत, 94 संक्रमित मिले
'जल्द ही कूड़ेदान में...', ईरान ने ट्रंप का जमकर उड़ाया मजाक
'जल्द ही कूड़ेदान में...', ईरान ने ट्रंप का जमकर उड़ाया मजाक
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget