एक्सप्लोरर

पहले इमरान खान के मंत्री ने किया हाफिज सईद के साथ मंच साझा, अब विदेश मंत्री ने दी सफाई

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि उन्हें (कादरी) अधिक संवेदनशील होना चाहिए था लेकिन इसका मतलब यह नहीं था कि वह उसके (सईद) विचार से इत्तेफाक रखते हैं.’’

वाशिंगटन: पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगी नूर-उल-हक कादरी की ओर से इस सप्ताह की गई गलती को स्वीकार करते हुए कहा कि उन्हें 2008 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के साथ मंच साझा करते हुए ‘‘अधिक संवेदनशील होना चाहिए था.’’

पाकिस्तान के धार्मिक मामलों के मंत्री कादरी के इस्लामाबाद में एक सभा में लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख सईद के साथ मंच साझा करने के बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा, ‘‘मैं स्वदेश जाऊंगा और निश्चित तौर पर उनसे पूछूंगा कि उन्होंने ऐसा क्यों किया. हालांकि मुझे बताया गया कि वह कश्मीर में स्थिति का उल्लेख करने को लेकर एक कार्यक्रम था.’’

विदेश मंत्री ने दी साफाई

कुरैशी ने अमेरिकी कांग्रेस द्वारा मुहैया कराए जाने वाले धन से चलने वाले शीर्ष थिंक टैंक यूएस इंस्टीट्यूट ऑफ पीस में कहा, ‘‘इसका लश्कर-ए-तैयबा से कुछ लेना देना नहीं था. वहां दूसरे राजनीतिक लोग थे. वह उनमें से एक था.’’उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि उन्हें (कादरी) अधिक संवेदनशील होना चाहिए था लेकिन इसका मतलब यह नहीं था कि वह उसके (सईद) विचार से इत्तेफाक रखते हैं.’’

कादरी इस्लामाबाद में रविवार को दिफा-ए-पाकिस्तान काउंसिल द्वारा आयोजित सर्वदलीय सम्मेलन में सईद के समीप बैठे दिखाई दिए. सम्मेलन की पृष्ठभूमि में एक बैनर में ‘‘पाकिस्तान की रक्षा’’ लिखा था और उसमें ‘‘भारत के खतरों’’ के साथ-साथ ‘‘कश्मीर’’ का जिक्र था. दिफा-ए-पाकिस्तान काउंसिल 40 से अधिक पाकिस्तानी रजानीतिक दलों और धार्मिक दलों का गठबंधन है जो रूढ़िवादी नीतियों की पैरवी करता है.

आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान के रवैये में कोई बदलाव?

कादरी की सईद के साथ उस कार्यक्रम में मौजूदगी भारत के इस रुख की पुष्टि करता है कि अगस्त में प्रधानमंत्री इमरान खान के पदभार ग्रहण करने के बाद भी आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान के रवैये में कोई बदलाव नहीं आया है.

कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में गंभीर है. उन्होंने कहा, ‘‘हम आतंकवाद के आगे घुटने नहीं टेक सकते. हमें उनका मुकाबला करना होगा और इलाकों से खदेड़ना होगा. हमने सफलतापूर्वक यह किया है. यह काम प्रगति पर है, हमें इसे जारी रखना होगा लेकिन काफी हद तक चीजें बदली हैं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, 'इस टेररिज्म से दुनियाभर में...
ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, 'इस टेररिज्म से दुनियाभर में...
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
पाकिस्तान में टिकटॉकर शम्सो बीबी की हत्या, बाहर बुलाया और मार दी गोली
पाकिस्तान में टिकटॉकर शम्सो बीबी की हत्या, बाहर बुलाया और मार दी गोली

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget