एक्सप्लोरर

Pakistan Air Base Attack: पाकिस्तानी सेना ने 9 आतंकवादियों को किया ढेर, मियांवाली ट्रेनिंग एयरबेस पर हमले के लिए थे जिम्मेदार

Pakistan: ISPR ने जानकारी दी कि PAF की किसी भी ऑपरेशनल प्रॉपर्टी  को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है, जबकि हमले के दौरान पहले से ही चरणबद्ध तरीके से बाहर किए गए 3 नन-ऑपरेशनल प्लेन को केवल कुछ नुकसान हुआ था.

Pakistan Air Base Attack: पाकिस्तानी सेना के मियांवाली ट्रेनिंग एयर बेस पर शनिवार (4 नवंबर) को तड़के आतंकवादी हमला किया गया था. इस हमले को पाकिस्तानी सेना ने नाकाम कर दिया, जिसके बाद सेना के तरफ से चलाए गए ऑपरेशन में 9 आतंकवादी मारे गए हैं. इस बात की जानकारी सेना की मीडिया विंग ने (ISPR) ने दी. इस घटना को अंजाम देने से पहले बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में सेना के कम से कम 17 सैनिक शहीद हो गए थे.

पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने सुबह जारी एक बयान में कहा कि एयरबेस पर किए गए हमले को नाकाम कर दिया गया है. इनमें 9 आतंकवादियों को मार गिरा दिया गया है. सेना ने पुष्टि की कि PAF ट्रेनिंग एयरबेस मियांवाली में तलाशी अभियान समाप्त हो गया है और सभी नौ आतंकवादियों को जहन्नुम भेज दिया गया है.

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने ली हमले की जिम्मेदारी
ISPR ने जानकारी दी कि PAF  की किसी भी ऑपरेशनल प्रॉपर्टी  को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है, जबकि हमले के दौरान पहले से ही चरणबद्ध तरीके से बाहर किए गए 3 नन-ऑपरेशनल प्लेन को केवल कुछ नुकसान हुआ था. ISPR ने अपने बयान में कहा कि ऑपरेशन का नेचर सभी दुश्मनों को एक कड़ी याद दिलाता है कि पाकिस्तान के सशस्त्र बल सतर्क रहते हैं और किसी भी खतरे से देश की रक्षा करने के लिए सक्षम है. पाकिस्तान के मियांवाली ट्रेनिंग एयरबेस हमले के लिए तहरीक-ए-जिहाद पाकिस्तान (TJP) ने मीडिया को दिए एक बयान में जिम्मेदारी का दावा किया.

ये संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) की तरह ही है. इस हमले पर पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकर ने कहा कि PAF ने मियांवाली में कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले को विफल करके एक बार फिर अपनी क्षमता साबित की है. हमारी सुरक्षा को कमजोर करने की किसी भी कोशिश को कम नहीं किया जा सकता है. उसका प्रतिरोध किया जाएगा. राष्ट्र आपके साथ खड़ा है और हम आपके साहस और संकल्प को सलाम करते हैं.
 
पाकिस्तान के राजनेता ने दिया बयान
पाकिस्तान के अंतरिम आंतरिक मंत्री सरफराज बुगती ने ग्वादर में कल हुए हमले और आज हुए हमले पर बयान देते हुए कहा कि हमलों में शामिल आतंकवादियों के नाम भले अलग-अलग है, लेकिन पर्दे के पीछे का दुश्मन एक ही है. पूर्व प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने भी हमले की निंदा करते हुए कहा कि बार-बार होने वाले हमलों से हमारे दुश्मनों की हताशा का पता चलता है. इसके अलावा देश के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने अपनी जान जोखिम में डालने और आतंकवादियों की योजनाओं को असफल करने के लिए सुरक्षा बलों की भी प्रशंसा की.

ये भी पढ़ें: S-400 Missile System: चीन और पाकिस्तान को चुनौती देने वाली रूस की S-400 मिसाइल सिस्टम को लेकर विशेज्ञषों की राय, भारत की बढ़ा सकती है टेंशन, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran-US War: 13 दिन बाद रुके अमेरिकी अटैक ! जानें ट्रंप ने ईरान पर हमले टालने का क्यों लिया फैसला
13 दिन बाद रुके अमेरिकी अटैक ! जानें ट्रंप ने ईरान पर हमले टालने का क्यों लिया फैसला
बर्लिन प्राइड इवेंट में आतंकी हमला, LGBTQ इवेंट में भीड़ में वैन घुसने से 1 की मौत, 16 घायल
बर्लिन प्राइड इवेंट में आतंकी हमला, LGBTQ इवेंट में भीड़ में वैन घुसने से 1 की मौत, 16 घायल
ईरान का खौफ या कोई और वजह? तुर्किए दौरे पर जाने के दौरान ट्रंप के विमान ने बदला रास्ता
ईरान का खौफ या कोई और वजह? तुर्किए दौरे पर जाने के दौरान ट्रंप के विमान ने बदला रास्ता
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget