एक्सप्लोरर

Pakistan: लाहौर के अंडरवर्ल्ड डॉन अमीर बलाज टीपू की गोली मारकर हत्या, हमलावर को भी गोलियों से भूना गया

Pakistan Underworld Don Death: साल 2010 में अंडरवर्ल्ड डॉन के पिता की भी गोली मारकर हत्या की गई थी. अमीर बलाज की तीन पीढ़ियों से लोग खौफ खाते हैं. बलाज के पिता और दादा भी लाहौर के अंडरवर्ल्ड डॉन थे.

Pakistan underworld don death: लाहौर के अंडरवर्ल्ड और माल परिवहन नेटवर्क के मालिक अमीर बलाज टीपू की 18 फरवरी को एक अज्ञात हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी. अमीर बलाज एक शादी समारोह में शामिल होने गया था, इसी दौरान हमलावर ने बलाज समेत तीन लोगों पर गोली चला दी.

पाकिस्तान के प्रमुख समाचार डॉन के मुताबिक लाहौर का अंडरवर्ल्ड और माल परिवहन नेटवर्क का मालिक अमीर बलाज रविवार को को चुंग इलाके में एक शादी समारोह में शिरकत करने गया था. रिपोर्ट के मुताबिक अमीर बलाज के पिता आरिफ अमीर उर्फ ​​टीपू ट्रकानवाला साल 2010 में अल्लामा इकबाल हवाई अड्डे पर एक घातक हमले का शिकार हो गए थे, गोलीबारी के दौरान लगी चोटों के कारण आरिफ अमीर की भी मौत हुई थी.

तीन पीढियों से अंडरवर्ल्ड डॉन
डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, बालाज के दादा भी सदियों पुराने झगड़े में उलझे हुए थे, जिससे परिवार में हिंसा का इतिहास जुड़ गया. बताया जाता है कि अमीर बलाज, इनके पिता और इनके दादा तीनों अंडरवर्ल्ड डॉन थे और तीनों की हत्या कर दी गई. 

पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक चुंग इलाके में शादी समारोह के दौरान एक हमलावर ने बालाज और दो अन्य लोगों पर गोली चला दी, जिससे तीनों लोग गंभीर घायल हो गए. वहीं मौके पर मौजूद बलाज की सुरक्षा में लगे लोगों ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें हमलावर की मौके पर ही मौत हो गई. 

जिन्ना अस्पताल में डॉन मारा गया
रिपोर्ट के मुताबिक घायल होने के बाद बालाज को जिन्ना अस्पताल में भर्ती किया गया था. तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी मौत हो गई. वहीं अन्य दो घायलों का इलाज जारी है. बलाज की मौत के बाद जिन्ना अस्पाताल में समर्थकों का तांता लग गया. लोगों ने बलाज के निधन से भारी दुख और रोष है.  

कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने इलाके को सील कर दिया है और घटना की गहन जांच शुरू कर दी है. पुलिस हमला के पीछे छुपे मकसद को तलाश रही है और हमलावरों की पहचान में जुट गई है. रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. अमीर बालाज टीपू को लाहौर में सबसे प्रभावशाली और खूंखार व्यक्ति के तौर पर देखा जाता है.

यह भी पढ़ेंः US NEWS: अमेरिका में संदिग्ध ने की गोलीबारी, दो पुलिस अधिकारी और एक फायर कर्मी की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
भूकंप: मलबे में 37 घंटे दबे रहने के बाद जिंदा निकली, बाहर आने पर हुई मौत
भूकंप: मलबे में 37 घंटे दबे रहने के बाद जिंदा निकली, बाहर आने पर हुई मौत

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget