एक्सप्लोरर

Pakistan On Bhagat Singh: लाहौर में भगत सिंह पर चौक का नाम रखने से कतरा रहा पाकिस्तान, याचिका हुई खारिज

Pakistan: 23 वर्षीय भगत सिंह को ब्रिटिश सरकार के खिलाफ साजिश रचने के आरोप में, मुकदमा चलाए जाने के बाद 23 मार्च 1931 को लाहौर में फांसी दे दी गई थी.

Pakistan On Bhagat Singh: पाकिस्तान की एक अदालत ने शादमान चौक लाहौर का नाम बदलकर स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के नाम पर रखने और वहां उनकी प्रतिमा स्थापित करने से जुड़ी याचिका शुक्रवार (17 जनवरी)  को खारिज कर दी. अदालत के एक अधिकारी ने PTI-भाषा को बताया, “लाहौर हाई कोर्ट के जज शम्स महमूद मिर्जा ने आज भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान की उस याचिका का रद्द कर दिया, जिसमें शादमान चौक लाहौर का नाम भगत सिंह के नाम पर रखने और उन्हें फांसी दिए जाने की जगह पर उनकी प्रतिमा स्थापित करने का अनुरोध किया गया था.” 

जज ने मेट्रोपॉलिटन कॉरपोरेशन लाहौर और फाउंडेशन के वकीलों की दलील सुनने के बाद याचिका खारिज कर दी. फाउंडेशन के अध्यक्ष एडवोकेट इम्तियाज रशीद कुरैशी ने कहा कि वह लाहौर हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे. इससे पहले लाहौर के नगर निगम ने लाहौर हाई कोर्ट को बताया था कि उसने शादमान चौक का नाम भगत सिंह के नाम पर रखने और उस जगह पर उनकी प्रतिमा स्थापित करने की प्रस्तावित योजना रद्द कर दी है, जहां उन्हें 94 साल पहले फांसी दी गई थी. महानगर निगम ने अदालत में कहा, “शादमान चौक लाहौर का नाम भगत सिंह के नाम पर रखने और वहां उनकी प्रतिमा स्थापित करने की लाहौर शहर जिला सरकार की प्रस्तावित योजना को कोमोडोर (आर) तारिक मजीद द्वारा की गई एक टिप्पणी के वजह से रद्द कर दिया गया है.'' 

शादमान चौक का नाम बदलने का निर्देश
इम्तियाज रशीद कुरैशी ने कोर्ट की अवमानना याचिका में जिला प्रशासन, लाहौर के उपायुक्त, पंजाब के मुख्य सचिव और नगर जिला प्रशासन के प्रशासक को पक्षकार बनाया था. याचिका में कहा गया था कि हाई कोर्ट  के जज शाहिद जमील खान ने 5 सितंबर 2018 को संबंधित अधिकारियों को शादमान चौक का नाम भगत सिंह के नाम पर रखने के लिए कदम उठाने के निर्देश जारी किए थे, लेकिन अदालत के आदेश को अब तक लागू नहीं किया गया है. लाहौर हाई कोर्ट  के न्यायाधीश शम्स महमूद मिर्जा ने याचिकाकर्ता के वकील की अनुपलब्धता के कारण अवमानना याचिका की सुनवाई 17 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दी थी. 

भगत सिंह को कब दी गई थी फांसी
23 वर्षीय भगत सिंह को ब्रिटिश सरकार के खिलाफ साजिश रचने के आरोप में, मुकदमा चलाए जाने के बाद 23 मार्च 1931 को लाहौर में फांसी दे दी गई थी. ब्रिटिश पुलिस अधिकारी जॉन पी सॉन्डर्स की हत्या के आरोप में भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. सुखदेव और राजगुरु को भी ब्रिटिश सरकार ने फांसी दी थी. 

 ये भी पढ़ें: Imran Khan News: इमरान खान को 14 तो बुशरा बीबी को सात साल की सजा, भ्रष्टाचार मामले में पाकिस्तान कोर्ट का बड़ा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: दुनिया में कौन सा देश किसको सिक्योरिटी देता है? ‘मक्का पैक्ट’ से US, चीन और भारत तक
दुनिया में कौन किसको सिक्योरिटी देता है? ‘मक्का पैक्ट’ से US, चीन और भारत तक
भौतिक शास्त्र 2026 का नोबेल पुरस्कार फ्रांसिस हैल्ज़न को दिया गया
भौतिक शास्त्र 2026 का नोबेल पुरस्कार फ्रांसिस हैल्ज़न को दिया गया
3000 साल पहले भी सत्ता के खिलाफ उठी आवाज! आज के आंदोलनों से कितना था अलग
3000 साल पहले भी सत्ता के खिलाफ उठी आवाज! आज के आंदोलनों से कितना था अलग
EXPLAINED: 'हम नहीं लड़ेंगे' से सऊदी अरब को सेना भेजने तक! यमन युद्ध पर पाकिस्तान का यू-टर्न कैसे
EXPLAINED: 'हम नहीं लड़ेंगे' से सऊदी अरब को सेना भेजने तक! यमन युद्ध पर पाकिस्तान का यू-टर्न कैसे

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों नहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाले सांसदों को दिया समय? चुनाव आयोग ने बताया
क्यों नहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाले सांसदों को दिया समय? चुनाव आयोग ने बताया
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
'विजय से डरते हैं राहुल गांधी इसलिए...', इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर भड़की DMK
'विजय से डरते हैं राहुल गांधी इसलिए...', इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर भड़की DMK
विरोध मार्च पर बोले गिरिराज सिंह- 'कांग्रेस राहुल गांधी का इस्तीफा मांगे क्योंकि...'
विरोध मार्च पर बोले गिरिराज सिंह- 'कांग्रेस राहुल गांधी का इस्तीफा मांगे क्योंकि...'
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
Embed widget