एक्सप्लोरर

Imran Khan News: इमरान खान को 14 तो बुशरा बीबी को सात साल की सजा, भ्रष्टाचार मामले में पाकिस्तान कोर्ट का बड़ा फैसला

Pakistan News: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अल-कादिर ट्रस्ट से जुड़े भूमि भ्रष्टाचार मामले में 14 साल की जेल की सजा सुनाई गई है.

Pakistan Imran Khan News: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अल-कादिर ट्रस्ट से जुड़े भूमि भ्रष्टाचार मामले में 14 साल की जेल की सजा सुनाई गई है. इसके अलावा बुशरा बीबी को 7 साल की सजा सनुाई गई है. Ary न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक यह फैसला  रावलपिंडी की भ्रष्टाचार विरोधी अदालत में सुनाया गया, जहां इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं. इस मामले में खान के साथ उनकी पत्नी बुशरा बीबी और छह अन्य पर आरोप लगाए गए थे, जिनमें से अधिकांश देश से बाहर हैं. वहीं कोर्ट ने इमरान खान और बुशरा बीबी पर  10 लाख रुपये और 5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है.

जज नासिर जावेद राणा ने आदिला जेल में स्थापित एक अस्थायी अदालत में यह फैसला सुनाया. यह फैसला तीन बार टल चुका था. राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (NAB) ने दिसंबर 2023 में खान और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिसमें उन पर राष्ट्रीय खजाने को 190 मिलियन पाउंड (लगभग 50 बिलियन PAK) का नुकसान पहुंचाने का आरोप था. 

मामला और आरोप
अल-कादिर ट्रस्ट भ्रष्टाचार मामला पाकिस्तान के इतिहास में वित्तीय गलत कामों से जुड़े सबसे बड़े मामलों में से एक है. इस मामले में आरोप है कि इमरान खान और उनकी पत्नी ने एक प्रॉपर्टी टाइकून के साथ मिलकर सरकारी पैसों का गलत इस्तेमाल किया. हालांकि, इमरान खान और बुशरा बीबी के अलावा अन्य आरोपी देश से बाहर हैं, जिससे मुकदमा केवल खान और बीबी पर चलाया गया.

अल-कादिर ट्रस्ट भ्रष्टाचार मामला
अल-कादिर ट्रस्ट भ्रष्टाचार मामला पाकिस्तान के सबसे विवादास्पद मामलों में से एक है, जिसमें 50 बिलियन पाकिस्तानी रुपये का गलत इ्स्तेमाल करने का आरोप है. ये पैसे ब्रिटेन की राष्ट्रीय अपराध एजेंसी की तरफ से पाकिस्तान को लौटाई गई थी, लेकिन कथित तौर पर इसे एक प्रॉपर्टी टाइकून के निजी लाभ के लिए जारी किया गया. इस पैसे का यूज झेलम में अल-कादिर विश्वविद्यालय के लिए भूमि अधिग्रहण में किया गया, जिसे बुशरा बीबी और इमरान खान ने मिलकर स्थापित किया था.

बुशरा बीबी और अल-कादिर ट्रस्ट
बुशरा बीबी, जो अल-कादिर ट्रस्ट की ट्रस्टी हैं. उन पर आरोप है कि उन्होंने इस समझौते से व्यक्तिगत लाभ उठाया. ट्रस्ट के तहत 458 कनाल भूमि का अधिग्रहण किया गया था, और इस भूमि का उपयोग विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए किया गया.आरोपों के अनुसार, यह धन जो राष्ट्रीय खजाने के लिए था, निजी परियोजनाओं में लगा दिया गया.

प्रॉपर्टी टाइकून का संबंध
मामले में प्रॉपर्टी टाइकून की भूमिका अहम है, जिन्होंने कथित तौर पर इमरान खान और बुशरा बीबी को इस विश्वविद्यालय की स्थापना में मदद की.आरोप है कि यह सहयोग धन के गलत इस्तेमाल और निजी लाभ के लिए किया गया था.

भ्रष्टाचार विरोधी अदालत का फैसला
इस मामले में रावलपिंडी की भ्रष्टाचार विरोधी अदालत ने इमरान खान को 14 साल की जेल की सजा सुनाई. अदालत ने पाया कि धनराशि का गलत इस्तेमाल राष्ट्रीय खजाने को नुकसान पहुंचाने के मकसद से किया गया था.

राजनीतिक और कानूनी प्रभाव
यह मामला इमरान खान के लिए एक बड़ा राजनीतिक झटका है. पाकिस्तान में भ्रष्टाचार विरोधी अभियानों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. इस फैसले का पाकिस्तान की राजनीति और सरकारी पारदर्शिता पर व्यापक प्रभाव हो सकता है, जिससे आगे की कानूनी कार्यवाही की संभावना बढ़ जाती है.

ये भी पढ़ें: Global Firepower Ranking 2025: ग्लोबल फायरपावर ने जारी की ताकतवर देशों की लिस्ट, ब्रिटेन फ्रांस जापान सब इंडिया के मुकाबले फिसड्डी, क्या पाकिस्तान बढ़ा आगे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget