एक्सप्लोरर

Pakistan Monsoon: पाकिस्तान में मानसून का कहर जारी, इस्लामाबाद में भारी बारिश के कारण पुल की दीवार गिरने 11 लोगों की मौत

Pakistan: पाकिस्तान के मौसम विभाग के मुताबिक, शमसाबाद में 188 MM तक बारिश हुई. बोकरा में 129, गोलरा में 102, एच-8 क्षेत्र में 93 , चकलाला में 72 और सैदपुर में 37 MM बारिश हुई.

Pakistan Monsoon: पाकिस्तान के इस्लामाबाद में बुधवार (19 जुलाई) को मूसलाधार मानसूनी बारिश की वजह से गोलरा मोड़ के पास एक निर्माणाधीन पुल की दीवार गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई है. इस्लामाबाद के अलावा रावलपिंडी में भी भारी बारिश हो रही है, जिसकी वजह से रावलपिंडी में भी 2 लोग की मौत हो गई.

पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग (PMD) के अनुसार अरब सागर की तरफ से आने वाला मानसून आज तेज हो गया है. रावलपिंडी में सबसे अधिक लगभग 200 मिलीमीटर बारिश हुई है. जियो न्यूज के मुताबिक इस्लामाबाद में निर्माणाधीन पुल की दीवार 100 फुट चौड़ी और 11 फुट ऊंची थी. उसी दीवार के किनारे मजदूरों ने रहने के लिए तंबू लगाया था. दीवार गिरने के तुरंत बाद रेस्क्यू 1122 के बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए.

चार लोगों को मलबे से जिंदा बाहर निकाला गया
इस्लामाबाद पुलिस ने बताया कि बचावकर्मियों ने मशीनों की मदद से शवों को दीवार के मलबे से बाहर निकाला. मलबे में और भी लोगों के फंसे होने की संभावना है. उनकी तलाश जारी है. अब तक चार लोगों को मलबे से जिंदा बाहर निकाला गया है. इस बीच इस्लामाबाद के खाना पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में मोहम्मदी टाउन में दीवार गिरने से एक 11 वर्षीय लड़की की मौत हो गई.

बारिश की वजह से हुई एक अलग घटना में इस्लामाबाद-पेशावर मोटरवे की दो बसें कंट्रोल खोने के बाद आपस में टकरा गई. रेस्क्यू 1122 ने कहा कि उनकी टीमें घायलों की सहायता के लिए काम कर रही है. गंभीर रूप से घायलों को वाह कैंट और तक्षशिला के अस्पतालों में भेजा गया है.

पाकिस्तान में कहां कितनी बारिश हुई
पाकिस्तान के मौसम विभाग के मुताबिक, शमसाबाद में 188 मिलीमीटर तक बारिश हुई. बोकरा में 129 मिलीमीटर, गोलरा में 102 मिलीमीटर, एच-8 क्षेत्र में 93 मिलीमीटर, चकलाला में 72 मिलीमीटर और सैदपुर में 37 मिलीमीटर बारिश हुई. लगातार बारिश के कारण कटारियन के पास नाला लाई में जलस्तर 14 फीट और गवालमंडी के पास 11 फीट तक बढ़ गया.

सेना के जवानों को बारिश की आपातकालीन सेवाओं के लिए बुलाया गया. अधिकारियों ने आसपास के निवासियों को सतर्क करने के लिए खतरे का सायरन बजाया और उन्हें सतर्क रहने की सलाह दी.

ये भी पढ़ें:China CCP Party: चीन की राजनीति में मच सकता है हड़कंप, ड्रैगन देश के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को सता रहा इस बात का डर! जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget