एक्सप्लोरर

'4 दिन की जंग', स्वतंत्रता दिवस के जश्न के भाषण में PAK पीएम शहबाज शरीफ ने छाती फुलाई, भारत के खिलाफ खूब बोला झूठ

Pakistan Independence Day 2025: पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर शहबाज शरीफ ने एक बार फिर भारत के खिलाफ झूठ बोलते नजर आए. उन्होंने पाक के साथ हुए संघर्ष के लिए पूरी तरह भारत को जिम्मेदार ठहराया.

पाकिस्तान ऑपरेशन सिंदूर में शिकस्त के बाद भी सुधरने का नाम नहीं ले रहा है. पाक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ स्वतंत्रता दिवस (14 अगस्त) के मौके पर भी पाक की जीत का झूठा राग अलापा. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने चार दिन के संघर्ष के दौरान ऐतिहासिक जीत दर्ज की. शहबाज ने पाकिस्तान के लोगों को शुभकामना देने के लिए एक्स पर पोस्ट शेयर की है. शहबाज ने लिखा, ''मैं पाकिस्तान की आजादी के 78 वर्ष पूरे होने पर देश को शुभकामनाएं देता हूं.''

शहबाज ने एक्स पोस्ट में लिखा, ''मैं राष्ट्रपिता मोहम्मद अली जिन्ना और अल्लामा मोहम्मद इकबाल को श्रद्धांजलि देता हूं, जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर राष्ट्र को एक लक्ष्य के तहत एकजुट किया. उनके प्रयासों ने एक आजाद देश बनाने के साथ इतिहास की धारा बदल दी और इस तरह एक असंभव से लगने वाले सपने को साकार कर दिया.''

भारत के साथ हुए संघर्ष को लेकर क्या बोले शहबाज 

शहबाज ने भारत के खिलाफ एक बड़ा झूठ बोल दिया. उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हुए संघर्ष के लिए पूरी तरह भारत को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा, ''भारत ने हम पर जंग थोपी थी, लेकिन पाकिस्तान ने इसमें ऐताहिसक जीत दर्ज की. इस ऐतिहासिक जीत ने न केवल हमारी आजादी की पवित्रता को मजबूत किया है, बल्कि हमारे लोगों के दिलों में देशप्रेम की भावना को भी जगा दिया है, जिससे इस स्वतंत्रता दिवस का गर्व और उत्साह और बढ़ गया है.'' 

भारत के खिलाफ शहबाज ने उगला जहर

शहबाज ने कहा, ''अल्लाह के करम से हमारी बहादुर सेना ने अपनी शान को कायम रखा और दुश्मन के झूठे घमंड को चकनाचूर कर दिया. हमारे वीर सैनिकों और वायु सेना के योद्धाओं ने दुश्मन को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. हम उन शहीदों को श्रद्धांजलि देते हैं जिन्होंने हमारी आजादी के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी.''

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाक को मिली थी शिकस्त

ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर के जरिए बदला लिया था. इस दौरान से 9 आतंकी ठिकानों पर अटैक किया गया, जिसमें सौ से ज्यादा आतंकवादी मारे गए थे. पाकिस्तानी सेना ने इसके बाद भारतीय शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन भारतीय सेना ने सभी हमलों को नाकाम कर दिया था. सेना ने पाक के मिलिट्री ठिकानों पर भी जवाबी कार्रवाई की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget