एक्सप्लोरर

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में आया भूकंप, फिर कांपी धरती, मचा हड़कंप, जानें कितनी रही तीव्रता

पाकिस्तान में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.2 मापी गई. मई में अब तक चार बार धरती कांप चुकी है.

Pakistan Earthquake: भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में एक भूकंप का झटका महसूस किया गया है. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई है. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक झटका शुक्रवार (30 मई) को दोपहर 1:37 मिनट में महसूस किया गया. इस वजह से हड़कंप मच गया. हालांकि, फिलहाल इसकी वजह से नुकसान से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है.

पाकिस्तान में इस हफ्ते ये चौथी बार है, जब धरती कांपी है. इससे पहले कल गुरुवार को ही  4.4 तीव्रता का भूकंप आया था. वहीं मंगलवार (27 मई) को शाम 7:30 बजे पाकिस्तान के फैसलाबाद डिवीजन में रिक्टर पैमाने पर 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था. पिछले महीने भी देश में कई भूकंप आए हैं, जो एक के बाद एक आए हैं.मई महीने में देश में आया यह चौथा भूकंप है. इन घटनाओं के दौरान किसी तरह के नुकसान या चोट की खबर नहीं है.

पाकिस्तान में भूंकप का सिलसिला
पाकिस्तान के बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में 12 मई को 4.9 तीव्रता का भूकंप आया था. राष्ट्रीय भूकंपीय निगरानी केंद्र (NSMC) के अनुसार, क्वेटा और आस-पास के इलाकों में 4.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. पाकिस्तान दुनिया के सबसे भूकंपीय रूप से सक्रिय देशों में से एक है, जिसमें कई प्रमुख भूगर्भीय दोष रेखाएं हैं. नतीजतन, पाकिस्तान में भूकंप अक्सर आते रहते हैं और विनाशकारी भी हो सकते हैं.

क्यों आते है पाकिस्तान में भूकंप के झटके
पाकिस्तान उन देशों में से एक है जो हिमालयन प्लेट और यूरेशियन प्लेट के टकराव क्षेत्र में आता है। यहां कई गंभीर फॉल्ट लाइंस (जैसे बलूचिस्तान फॉल्ट ज़ोन, कराकोरम फॉल्ट) मौजूद हैं. इन क्षेत्रों में धरती की टेक्टोनिक गतिविधियां अधिक होती हैं, जिससे अक्सर भूकंप आते हैं. पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में साल 2005 में  7.6 तीव्रता की भूकंप आई थी, जिसमें 80,000 से अधिक मौतें हुई थी. साल 2013 में 7.7 तीव्रता का भूंकप आया था, जिसमें सैकड़ों मौतें हुई थी.
 
आपदा प्रबंधन और चुनौतियां
पाकिस्तान में आपदा प्रबंधन प्रणाली (NDMA) को हर साल नई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. भूकंप जैसी आपदाएं तब और खतरनाक हो जाती हैं जब इन्फ्रास्ट्रक्चर कमजोर, सुविधाएं सीमित और जानकारी का अभाव हो.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
कोलंबिया भूकंप: ढहती इमारतें और चीखते लोग..., 80 मौत के बाद इमरजेंसी का ऐलान
कोलंबिया भूकंप: ढहती इमारतें और चीखते लोग..., 80 मौत के बाद इमरजेंसी का ऐलान
कोलंबिया में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा 77 पार, रेस्क्यू के लिए आर्मी तैनात
कोलंबिया में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा 77 पार, रेस्क्यू के लिए आर्मी तैनात
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget