एक्सप्लोरर

पाकिस्तान ने सुधारी अपनी गलती, एक हफ्ते के भीतर नया मंदिर बनवाकर हिंदू समुदाय को सौंपा

पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं. ऐसे में एक बार फिर हिंदू मंदिर को निशाना बनाए जाने को लेकर इमरान सरकार पर भारी दबाव बनाया गया.

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के अल्पसंख्यकों की बात करें तो ऐसा लग रहा है फिलहाल पाकिस्तान की अक्ल ठिकाने आ गई है. भारत और अंतरराष्ट्रीय दबाव के बाद पाकिस्तान ने आनन फानन में अपनी गलती सुधार ली है. पाकिस्तान पर भारत के बनाए दबाव का असर ये हुआ कि जिस मंदिर में कट्टरपंथियों ने चार अगस्त को तोड़फोड़ की थी, वो एक हफ्ते में दोबारा बनकर तैयार हो गया. मंदिर में अब चमचमाती नई मूर्ति लगा दी गई है. 

दरअसल एक मदरसे पर पेशाब करने के आरोप में गिरफ्तार आठ साल के अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चे को कोर्ट से जमानत मिलने के बाद स्थानीय भीड़ ने उग्र होकर मंदिर में तोड़फोड़ कर दी थी. बाद में पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती दिखाई तो 50 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई.

पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं. ऐसे में एक बार फिर हिंदू मंदिर को निशाना बनाए जाने को लेकर इमरान सरकार पर भारी दबाव बनाया गया. जिसका नतीजा ये हुआ कि एक हफ्ते के अंदर मंदिर को दोबारा तैयार करके हिंदू समुदाय को सौंप दिया गया.

पाकिस्तान में मंदिर पर हमला अल्पसंख्यकों के खिलाफ साजिश
बलूचिस्तान अवामी पार्टी (बीएपी) के नेता सीनेटर दानेश कुमार ने रहीम यार खान के भोंग इलाके में एक हिंदू मंदिर पर हुए हमले की निंदा की था और इस घटना को पाकिस्तान में रहने वाले अल्पसंख्यकों के खिलाफ साजिश करार बताया था. उन्होंने कहा था कि यह निंदनीय है कि पुलिस थाने से महज 2 किमी दूर स्थित मंदिर की सुरक्षा करने में विफल रही.

उन्होंने कहा कि इलाके के हिंदू समुदाय ने पुलिस को संभावित हमले की सूचना दी थी, लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया. असामाजिक तत्वों ने मंदिर में प्रवेश किया और ना केवल तोड़फोड़ की, बल्कि सोने और अन्य कीमती सामानों को भी लूट लिया और फिर आग लगा दी.

ये भी पढ़ें-
तालिबान के पक्ष में बोला पाकिस्तान- 'जब तक अशरफ गनी राष्ट्रपति हैं तालिबान नहीं करेगा बात'

राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू से मिलने पहुंचे शरद पवार और संजय राउत, बीजेपी नेता भी उपराष्ट्रपति से मिलेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा अमेरिका! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा US! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget