एक्सप्लोरर

तालिबान के पक्ष में बोला पाकिस्तान- 'जब तक अशरफ गनी राष्ट्रपति हैं तालिबान नहीं करेगा बात'

अफगानिस्तान में तालिबान के कहर से कोई नहीं बचा है. बच्चे सबसे ज्यादा शिकार हो रहे हैं. अमेरिका ने अफगान में सैन्य कार्रवाई करने से इनकार कर दिया है. इससे तालिबान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं.

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर तालिबान के पक्ष में बयान दिया है. इमरान खान ने कहा है कि जब तक अशरफ गनी अफगानिस्तान के राष्ट्रपति बने रहेंगे, तब तक तालिबान वहां की सरकार से बात नहीं करेगा. इस्लामाबाद में विदेशी पत्रकारों से बात करते हुए इमरान ने कहा कि मौजूदा हालात में राजनीतिक समझौता मुश्किल दिख रहा है.

प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा, "मैंने तीन से चार महीने पहले तालिबान को मनाने की कोशिश की थी, जब वे यहां आए थे. लेकिन कोशिश नाकाम रही." वहीं अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के ताजा बयानों पर प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि पाकिस्तान को अपनी सरजमीं पर आतंकवादियों के सुरक्षित ठिकाने के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए. तालिबान और अन्य आतंकी समूहों के लिए जमीन की पहुंच में कटौती करनी चाहिए.

पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने अफगान पर क्या कहा

कुरैशी ने अफगानिस्तान में शांति के खिलाफ काम करने के लिए कुछ अज्ञात बल का उल्लेख किया था और समूह पर नजर रखने का आग्रह किया था. कुरैशी ने कहा था कि अफगानिस्तान के हालात के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन उनका मानना है कि अफगानिस्तान के बाहर कोई गुट शांति प्रक्रिया को खराब कर रहा है. 

बता दें, अफगनिस्तान पर 1996 से 9/11 के हमलों तक शासन करने वाले तालिबान ने बुधवार को तीन और प्रांतीय राजधानियों पर कब्जा कर लिया, जिससे उन्हें देश के लगभग दो-तिहाई हिस्से पर प्रभावी नियंत्रण मिल गया. 9/11 के हमलों के बाद अमेरिकी बलों ने देश में अपनी पकड़ बनाई थी. विद्रोहियों के पास कोई हवाई बल नहीं है और उनकी संख्या अमेरिका द्वारा प्रशिक्षित अफगान रक्षा बलों से कम है, लेकिन फिर भी उन्होंने आश्चर्यजनक गति से क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है.

ये भी पढ़ें-
Afghanistan Situations: अमेरिका की चेतावनी- 90 दिन में काबुल पर भी कब्जा कर लेगा तालिबान

Twitter का बड़ा कदम, राहुल गांधी के हैंडल लॉक के 4 दिन बाद कांग्रेस पार्टी के अकाउंट को भी किया गया लॉक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
Xप्लेन: रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget