एक्सप्लोरर

Imran Khan: पाकिस्तान में इमरान खान की खबरें चलाने पर सरकार ने लगाई रोक, इस मामले में हो सकती है गिरफ्तारी

Pakistan Govt Action on Imran Khan: बताया ये भी जा रहा है कि पाकिस्तान सरकार इमरान खान को गिरफ्तार करने की भी तैयारी कर रही है.

Pakistan Govt Action on Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. शहबाज सरकार पर उनके हमलों के चलते अब उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी चल रही है. बताया गया है कि पाकिस्तान सरकार ने TV पर इमरान की खबर चलाने कर रोक लगा दी है. सभी चैनलों को निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी इमरान खान का इंटरव्यू या फिर कोई बयान नहीं चला सकते हैं. ऐसा करने पर कार्रवाई की बात भी कही जा रही है. 

गिरफ्तारी की हो रही तैयारी?
बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को गिरफ्तार भी किया जा सकता है. बताया जा रहा है कि उनके घर के आसपास हलचल बढ़ गई है. इमरान खान को देश की शीर्ष जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं होने और अवैध फंडिंग के मामले में उसके नोटिस का जवाब नहीं देने के सिलसिले में गिरफ्तार किया जा सकता है. पाकिस्तान के दैनिक समाचार पत्र द न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) ने इस संबंध में शुक्रवार को इमरान खान को दूसरा नोटिस जारी किया. द न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक इमरान खान को पिछले बुधवार को पहला नोटिस भेजा गया था, लेकिन उन्होंने एफआईए की टीम के समक्ष पेश होने से इनकार कर दिया. इमरान खान विपक्ष का सबसे बड़ा चेहरा हैं और उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ अगले आम चुनाव की तैयारियों में जुटी है.

तीन नोटिस जारी करने के बाद होगी गिरफ्तारी
खबर में एफआईए के उच्चस्तरीय अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि इमरान खान को गिरफ्तार करने का अंतिम फैसला तीन नोटिस जारी करने के बाद लिया जा सकता है. सूत्रों के हवाले से खबर में कहा गया है कि एफआईए ने पूर्व प्रधानमंत्री की पार्टी से संबंधित पांच कंपनियों का पता लगाया है जो अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्रिटेन और बेल्जियम में काम कर रही है.

फर्जी फंडिंग के मामले में फंसे हैं इमरान खान
पाकिस्तान के चुनाव आयोग को सौंपी गई रिपोर्ट में इन कंपनियों का उल्लेख नहीं किया गया है. गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने कहा था कि इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) को भारतीय मूल के एक व्यवसायी सहित 34 विदेशी नागरिकों से नियमों के खिलाफ धन राशि प्राप्त हुई है.

ये भी पढ़ें - 

Russia: पुतिन के बेहद करीबी अलेक्जेंडर दुगिन की हत्या की कोशिश, कार धमाके में बेटी की मौत

Al Shabaab Attack: सोमालिया के होटल में 30 घंटे में हालात पर काबू, अल शबाब के आतंकी हमले में 40 लोगों की गई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
ईरान युद्ध ने खोली अमेरिकी ‘हथियारों की पोल’! पेंटागन ने कंपनियों को क्या दिया आदेश
ईरान युद्ध ने खोली अमेरिकी ‘हथियारों की पोल’! पेंटागन ने कंपनियों को क्या दिया आदेश
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
Rekha Gupta Dance Video: घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget