एक्सप्लोरर

तालिबान का समर्थन करनेवाला पाक अब करेगा अफगानिस्तान के बिगड़े हालात पर सम्मेलन, इन देशों को दिया जा सकता है निमंत्रण

Pakistan On Aghanistan Situations: अफगानिस्तान के पड़ोसी इस बात को लेकर चिंतित हैं कि युद्ध ग्रस्त देश में हालात बिगड़ने से क्षेत्र पर इसका विपरीत असर होगा.

Pakistan On Aghanistan Situations: अफगानिस्तान में गृह युद्ध को रोकने के लिए कूटनीतिक प्रयासों पर जोर देने के उद्देश्य से पाकिस्तान में, इस युद्ध प्रभावित देश पर एक क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन हो सकता है. सोमवार को मीडिया में प्रकाशित एक खबर में यह जानकारी दी गई. एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक एक पाकिस्तानी अधिकारी ने कहा, “हम अफगान स्थिति पर प्रमुख क्षेत्रीय विदेश मंत्रियों का एक सम्मेलन आयोजित करने की योजना बना रहे हैं.” अधिकारी ने कहा कि अभी उनकी सूची नहीं दी जा सकती जिन्हें आमंत्रित किया जाएगा.

सम्मलेन में चीन-रूस समेत कई अन्य देशों को न्यौता

सूत्रों ने बताया कि अफगानिस्तान के पड़ोसियों, रूस, चीन, ईरान और तुर्की तथा अन्य हितधारकों को बुलाया जा सकता है. खबर में कहा गया कि इस पहल का उद्देश्य अफगानिस्तान की वर्तमान स्थिति पर चर्चा करना और वहां गृह युद्ध को रोकने पर आम सहमति बनाना है. अफगानिस्तान के पड़ोसी इस बात को लेकर चिंतित हैं कि युद्ध ग्रस्त देश में हालात बिगड़ने से क्षेत्र पर इसका विपरीत असर होगा. अमेरिकी और नाटो सेनाओं के देश से जाने की स्थिति में अफगानिस्तान में तालिबान का उभार फिर से हो रहा है.

इधर, अफगानिस्तान में तालिबान ने सोमवार को एक और प्रांत की राजधानी पर कब्जा कर लिया है. अमेरिका और नाटो सैनिकों की वापसी के बीच बागियों के हमले जारी हैं. हाल के हफ्तों में समूचे अफगानिस्तान में उग्रवादियों ने बढ़त हासिल की है और जिलों तथा बड़े ग्रामीण हिस्से पर नियंत्रण करने के बाद प्रांतीय राजधानियों की ओर अपना रूख किया है. वहीं वे देश की राजधानी काबुल में वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों को भी निशाना बना रहे हैं.

अफगानिस्तान में जारी तालिबान का हमला

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निंदा और संयुक्त राष्ट्र की इस चेतावनी के बावजूद हमले हो रहे हैं कि सैन्य तौर पर जीत और सत्ता पर काबिज़ होने पर मान्यता नहीं दी जाएगी. तालिबान ने अफगान सरकार के साथ बातचीत की मेज़ पर लौटने की अपीलों को अनसुना कर दिया है. उत्तरी सर-ए-पुल प्रांत की परिषद के प्रमुख मोहम्मद नूर रहमानी ने कहा कि तालिबान ने प्रांतीय राजधानी पर कब्जा कर लिया है. उनके मुताबिक, अफगान सुरक्षा बलों ने एक हफ्ते तक शहर को तालिबान के कब्जे में जाने से बचाने की कोशिश की लेकिन सर-ए-पुल शहर पर तालिबान का नियंत्रण हो ही गया.

ये भी पढ़ें: Afghanistan Situations: अफगानिस्तान के बिगड़ रहे हालात, तालिबान ने एक और प्रांत की राजधानी पर किया कब्जा

अमेरिकी वायुसेना ने तालिबानी ठिकानों पर बरसाए बम, 572 आतंकी मार गिराए गए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गिरफ्तार करें या मार दें या फिर भी लौटूंगी', शेख हसीना का बांग्लादेश वापसी का बड़ा ऐलान
'गिरफ्तार करें या मार दें या फिर भी लौटूंगी', शेख हसीना का बांग्लादेश वापसी का बड़ा ऐलान
'वे मुझे मार भी सकते हैं फिर भी...', शेख हसीना ने किया बांग्लादेश लौटने का ऐलान, जानें कब जाएंगी
'वे मुझे मार भी सकते हैं फिर भी...', शेख हसीना ने किया बांग्लादेश लौटने का ऐलान, जानें कब जाएंगी
India-Russia Oil: भारत को तेल बेचकर रूस ने बढ़ाया बैंक बैलेंस, 'दोस्ती' से ज्यादा मुनाफे पर रहा फोकस?
भारत को तेल बेचकर रूस ने बढ़ाया बैंक बैलेंस, 'दोस्ती' से ज्यादा मुनाफे पर रहा फोकस?
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget