एक्सप्लोरर

अमेरिकी वायुसेना ने तालिबानी ठिकानों पर बरसाए बम, 572 आतंकी मार गिराए गए

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय के अधिकारी फवाद अमान ने ट्वीट कर बताया कि अफगानिस्तान में अमेरिकी वायुसेना ने शनिवार को बड़ा हमला किया. इस हमले में तालिबान के 500 से भी अधिक आंतकी मारे गए हैं.

अफगानिस्तान में सेना और तालिबान के बीच संघर्ष जारी है. शनिवार को अमेरिकी वायुसेना ने शेबगर्न शहर में तालिबानी ठिकानों पर हमला कर दिया. वायुसेना के इस हमले में तालिबान को काफी बड़ा नुकसान हुआ और उसके 500 से भी ज्यादा आंतकी मारे गए. इसकी जानकारी खुद अफगानिस्तान के आधिकारिक रक्षा मंत्रालय ने दी है.

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय के अधिकारी फवाद अमान ने ट्वीट कर बताया कि “वायुसेना द्वारा शेनबर्ग शहर में तालिबानी ठिकानों को निशाना बनाया और हवाई हमला किया. इस हमले में तालिबान के 500 से ज्यादा आंतकी मारे गए और  बड़ी संख्या में उनके हथियार और गोला बारूद नष्ट हुए. शेनबर्ग शहर के जावजान प्रांत में बड़ी संख्या में मौजूद तालिबानी आतंकियों को B-52 बॉम्बर ने शाम करीब 6:30 में अपना निशाना बनाया. अमेरिकी वायुसेना के इस हमले में तालिबान को काफी बड़ा नुकसान हुआ है,"

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय के अधिकारी फवाद अमान ने रविवार को नए ट्वीट में बताया, "नंगरहार, लगमन, गजनी, पक्तिया, पक्तिका, कंधार, उरुजगन, हेरात, फराह, जोजजान, सर-ए पोल, फरयाब, हेलमंद, निमरुज, तखर, कुंदुज में 572 आतंकवादी मारे गए और 309 अन्य घायल हो गए. ये सबकुछ पिछले 24 घंटों के दौरान हुआ."

इस हमले के पहले गजनी प्रांत के बाहरी इलाके से अफगानी कंमाडो ने एक पाकिस्तानी आतंवादी को गिरफ्तार किया था. यह पाकिस्तानी आंतकवादी नागरिकों की हत्या जैसी गतिविधियों में शामिल बताया जा रहा है. टोलो न्यूज की शनिवार के रिपोर्ट अनुसार सप्ताह भर से अफगानी सुरक्षा बलों और तालिबान के बीच हिंसक झड़पों के बाद उत्तर अफगानिस्तान के जवज्जन प्रांत की राजधानी पर तालिबानियों ने कब्जा कर लिया है. अफगान समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार शोबरघन पिछले दो दिनों में तालिबान के कब्जे में आने वाला दूसरा प्रांतीय राजधानी है.

यह भी पढ़ें:

चीन के वुहान में फिर सामने आ रहे हैं कोविड के मामले, एक करोड़ से ज्यादा लोगों की जांच की गई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget