एक्सप्लोरर

Pakistan Avalanche: पाकिस्तान के गिलगित-बाल्टिस्तान में एवलांच आने से 10 की मौत- 25 घायल, PM शहबाज ने जताया दुख

Pakistan: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक ट्वीट में हिमस्खलन में कीमती जानों के नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने जलवायु परिवर्तन को इसके लिए दोषी ठहराया.

Pakistan Gilgit-Baltistan Avalanche: पाकिस्तान के गिलगित-बाल्टिस्तान (Gilgit-Baltistan) क्षेत्र में शनिवार (27 मई) को हिमस्खलन की घटना में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. उसने बताया कि गिलगित-बाल्टिस्तान के अस्तोर जिले के शंटर टॉप इलाके में हुए हिमस्खलन में जान गंवाने वाले 10 लोगों में तीन महिलाएं शामिल हैं.

पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया गया, जिसके बाद  पाकिस्तानी सेना के जवान भी बचाव अभियान में शामिल हो गए.

बचाव अभियान में तेजी लाने का निर्देश
पाकिस्तान के गिलगित-बाल्टिस्तान के प्रमुख सचिव मोहिउद्दीन वानी ने हिमस्खलन की घटना की पुष्टि की और कहा कि प्रभावित क्षेत्र में बचाव दल काम कर रहे हैं. गिलगित-बाल्टिस्तान के मुख्यमंत्री खालिद खुर्शीद खान ने हिमस्खलन में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया.

उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को बचाव अभियान में तेजी लाने का निर्देश भी दिया. उन्होंने आंतरिक सचिव गिलगित बाल्टिस्तान आपदा प्रबंधन अथॉरिटी (GBDMA) के महानिदेशक और अन्य अधिकारियों से घटना की तुरंत जांच करने को कहा.

पीएम ने जलवायु परिवर्तन को बताई वजह
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक ट्वीट में हिमस्खलन में कीमती जानों के नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया.उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के कारण पाकिस्तान में ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जैसे विकासशील देशों को इन हानिकारक प्रभावों से बचाने के लिए पूरी दुनिया को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी.

पाकिस्तान में पिछले साल 2022 में भी विनाशकारी बाढ़ आया था. उस बाढ़ में 2000 हजार लोगों की मौत हो गई थी और 80 लाख लोग बेघर हो गए थे. बाढ़ से सिंध और बलूचिस्तान प्रांत सबसे ज्यादा प्रभावित हुए थे. 44 लाख से ज्यादा एकड़ में फैली फसलें बुरी तरह से बर्बाद हो गए थे.

ये भी पढ़ें:'जिहादियों को जन्‍नत में 72 हूरें तो महिलाओं को क्या मिलेगा..', PAK जर्नलिस्ट के सवाल पर भारतीय मौलाना ने क्या जवाब दिया, देखें VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Embed widget