एक्सप्लोरर

Pakistan: 'तुमको आवाम माफ नहीं करेगी...', लाहौर में रैली की इजाजत न मिलने पर भड़के इमरान खान, घर पर जुटी समर्थकों की फौज

Pakistan News: लाहौर में इमरान खान ने सत्तारूढ़ पार्टियों के खिलाफ जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मैं एक बेहद गंभीर मुद्दे की तरफ आपका ध्यान दिलाना चाहता हूं. मुझे खतरा है, मेरी हत्या हो सकती है.

Imran Khan Pakistan News: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (Pakistan Tehreek-e-Insaf) के चीफ और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) लाहौर में रैली की परमिशन न मिलने पर भड़क गए. इमरान ने बुधवार को सत्‍तापक्ष और अपने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा. इमरान ने कहा कि मुल्‍क के हालात काफी खराब हो गए हैं. उन्‍होंने कहा कि मुझे अपनी हत्या का डर सता रहा है.

पूर्व PM बोले- मार्शल लॅा से भी आगे निकल गए ये लोग

इमरान खान ने कहा, "हमारे सामने बहुत बड़ा चैलेंज है. मैं सुप्रीम कोर्ट को भी कहता हूं कि ऐसे समय में कुछ ऐसा मत करना कि हमारा रूल ऑफ लॅा कमजोर हो. इन (पाकिस्तानी नेतृत्व) को पाकिस्तान की आवाम माफ नहीं करेगी. हमारी औरतों पर जुल्म हो रहा है." अपने समर्थकों की गिरफ्तारी पर इमरान ने कहा, "यह मुल्क में आजादी पर सबसे बड़ा हमला है. ये लोग मार्शल लॅा से भी आगे निकल गए हैं, अपने ही लोगों पर जुल्म हो रहा है. आजादी लगातार छीनी जा रही है." इस दौरान अपनी गिरफ्तारी की संभावना पर भी इमरान ने शहबाज शरीफ की सरकार को खरी-खोटी सुनाई.

विरोध-प्रदर्शनों, रैलियों पर लगाया गया प्रतिबंध

एक ओर इमरान का भाषण चल रहा था, वहीं दूसरी ओर पंजाब गृह विभाग ने बुधवार को लाहौर में सभी तरह के विरोध प्रदर्शनों और रैलियों को सात दिनों के लिए प्रतिबंधित कर दिया है. शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है. इस आदेश के पीछे आतंकवाद और उससे जुड़े खतरों के मद्देनजर "समग्र सुरक्षा स्थिति" का हवाला दिया गया है. मगर, इमरान समर्थकों का कहना है कि ये सब पीटीआई की रैली से डरकर किया गया है.

इमरान समर्थकों की हो रही गिरफ्तारी

प्रशासन की ओर से धारा 144 के उल्लंघन में इमरान समर्थकों की गिरफ्तारी भी की गई है. पाकिस्‍तानी अखबार द डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार शाम तक कई पीटीआई कार्यकर्ताओं को धारा 144 का उल्लंघन करने के लिए गिरफ्तार किया गया है. कई समर्थकों को पुलिस ने मॉल रोड पर हिरासत में लिया और वाहनों में उनको वहां से कहीं और जगह ले गई.

इमरान के आवास पर समर्थकों का हुजूम

उधर, गिरफ्तारी से बचने के लिए इमरान खान ने अपने समर्थकों को लाहौर स्थित आवास जमान पार्क के बाहर जुटा रखा है. जमान की तरफ चार रास्ते जाते हैं और उन चारों पर लाठी-डंडों के साथ उनके समर्थक मौजूद हैं. समर्थकों में महिलाएं भी शामिल हैं. इन लोगों को खाना-पानी वहीं मुहैया कराया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: भारत ने पाक को धोया... विश्व बिरादरी के सामने बोलीं भारतीय राजनयिक सीमा पुजानी- Kashmir हमारा था, है और रहेगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को जारी वॉर्निंग
ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को जारी वॉर्निंग
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
Xप्लेन: रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget