एक्सप्लोरर

Pakistan: 'अभी तो मुकाबला हारे हैं, सीरिज अभी बाकी है...तो पाकिस्तान नहीं होता', जब इमरान खान से बोले पूर्व आर्मी चीफ बाजवा

Qamar Javed Bajwa: पूर्व आर्मी चीफ बाजवा के अनुसार, उन्होंने इमरान खान को बताया कि संसद में पीटीआई पार्टी और पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (PDM) के बीच केवल दो वोटों का मामूली अंतर था.

Pakistan Ex-Army Chief: पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा (Qamar Javed Bajwa) ने शुक्रवार (10 फरवरी) को कहा कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार देश के लिए खतरा है. पाकिस्तान टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने दावा किया कि अगर उनके नेता इमरान खान (Imran Khan) प्रधानमंत्री बने रहते, तो कोई पाकिस्तान नहीं होता क्योंकि देश बर्बाद हो चुका होता. 

पाकिस्तान सरकार से संबंध रखने वाले पत्रकार जावेद चौधरी के साथ एक चर्चा के दौरान बाजवा ने आरोप लगाया कि कैबिनेट की बैठक के दौरान इमरान खान ने सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की तरफ संकेत देते हुए अश्लील पंजाबी शब्द का इस्तेमाल किया था.

बाजवा ने इमरान खान से कहा था

पाकिस्तान के पूर्व आर्मी चीफ बाजवा ने कहा कि इमरान खान के अंडर में एक मंत्री की ओर से इस्लामाबाद में सऊदी राजदूत के सामने अश्लील शब्द का इस्तेमाल किया गया था. हालांकि, पूर्व सेना प्रमुख ने मंत्री की पहचान नहीं बताई. ये बाजवा की जावेद चौधरी के साथ के महीने में दूसरी मुलाकात थी. पत्रकार जावेद चौधरी ने कहा कि उन्होंने बाजवा से पूछा था कि क्या उन्होंने इमरान खान को पिछले साल अप्रैल में उनके पद से हटने के बाद नेशनल असेंबली से इस्तीफा देने से रोका था, जिस पर उन्होंने हां में जवाब दिया था. चौधरी के मुताबिक, बाजवा ने इमरान खान से कहा था कि प्रधानमंत्री जी! आप केवल एक मैच हारे हैं, सीरीज अभी बाकी है, जिसमें आपको मुकाबला करना है.

इस्तीफा नहीं देने की सलाह दी

पूर्व आर्मी चीफ बाजवा के अनुसार, उन्होंने इमरान खान को बताया कि संसद में पीटीआई पार्टी और पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) के बीच केवल दो वोटों का मामूली अंतर था. उन्होंने बांग्लादेश में खालिदा जिया के उदाहरण का हवाला देते हुए इमरान खान को नेशनल असेंबली से इस्तीफा नहीं देने की सलाह दी, जिनके राजनीतिक दल को एक समान फैसले लेने के बाद काफी नुकसान हुआ. रिटायर जनरल ने संसद में रहने के महत्व और भविष्य में फिर से सरकार बनाने की संभावना पर जोर दिया. ये मैसेज मिलने के बावजूद इमरान खान ने कोई जवाब नहीं दिया और कम्युनिकेशन टूट गया.

ये भी पढ़ें: Pakistan Bankruptcies: 'पाकिस्तान नहीं हो रहा दिवालिया', बोले चीफ जस्टिस उमर बंडियाल, जानें हुकूमत को किस पर लगाम लगाने की दी नसीहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget