एक्सप्लोरर

Pakistan Election 2024: पाकिस्तान में मतदान के बाद कब आएंगे एग्जिट पोल के नतीजे? नोट कर लें डेट और टाइम

Pakistan Election 2024: पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए जारी मतदान के बाद शाम 5 बजे से एग्जिट पोल के नतीजे दिखाए जाएंगे. पाकिस्तान में प्रमुख रूप से 3 पार्टियों के बीच सत्ता के लिए जंग चल रही है.

Pakistan Election 2024: आर्थिक कंगाली और आतंकी हमलों से परेशान पाकिस्तान में गुरुवार (8 फरवरी 2024) से आम चुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुका है. मतदान के दौरान सुरक्षा में कोई चूक न हो उसे देखते हुए आंतरिक मंत्रालय ने 'नियंत्रण कक्ष' स्थापित किए हैं. सरकार बनाने के लिए 336 सदस्यीय नेशनल असेंबली सीटों में 169 सीटों की जरूरत होती है. हालांकि मतदाता मतदान के दौरान 266 सीटों के लिए मतदान करते हैं, जबकि 70 आरक्षित सीटें होती हैं. इनमें से 60 महिलाओं के लिए हैं. वहीं 10 गैर-मुसलमानों के लिए. 

मतदान प्रकिया सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है. वहीं शाम 5 बजे तक मतदाता वोटिंग कर सकते हैं. मतदान के बाद एग्जिट पोल के नतीजे सामने आएंगे. जिसके लिए सरकार ने परमिशन दे दी है. ऐसे में लोग शाम 5 बजे के बाद अपने घरों में पाकिस्तान में किस पार्टी की सरकार बनेगी उसकी संभावनाएं देख पाएंगे.

पीएमएल-एन, पीपीपी और पीटीआई के बीच है मुकाबला

वैसे तो पाकिस्तान आम चुनाव 2024 में करीब 150 पार्टियां अपनी किस्मत आजमा रही हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला 3 पार्टियों के बीच है. यह है पूर्व पीएम नवाज शरीफ की अगुवाई वाली पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन), पाकिस्तान पीपल्स पार्टी और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ. 

नवाज शरीफ करीब 4 साल बाद चुनाव में हिस्सा लेने के लिए लंदन से पाकिस्तान आए हैं. उनके ऊपर कथित रूप से आरोप लगा था कि वह बतौर पीएम रहते हुए कई भ्रष्टाचारों में सलिप्त पाए गए थे. 

वहीं पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक और लोकप्रिय नेता इमरान खान वर्तमान में जेल की सलाखों के पीछे हैं. उनपर भी बतौर पीएम रहते हुए भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं. 

देश में बढ़ते राजनीतिक तनाव और आर्थिक संकट के बीच नवाज शरीफ ने अपना दृष्टिकोण लोगों के सामने रखा है. उनका कहना है कि अगर आम चुनाव में उन्हें जीत मिलती है तो वह पड़ोसी देश भारत के साथ अच्छे संबंध स्थापित करेंगे और देश के विकास पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे.

वर्तमान समय में शरीफ के मुख्य प्रतिद्वंद्वी पीपीपी के युवा नेता बिलावल भुट्टो जरदारी नजर आते हैं. उनकी पार्टी का कहना है कि अगर वह जीतते हैं तो विकास, निवेश और रोजगार सृजन को प्राथमिकता देंगे.

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में चुनाव के बीच इस शख्स का बयान वायरल- 'जल्द दिल्ली करेंगे फतह', पाकिस्तानियों ने ही उड़ाया मजाक

  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'अपनी रक्षा से पीछे नहीं हटेंगे', इस्माइल बघाई बोले- युद्ध की स्थिति में ईरान
'अपनी रक्षा से पीछे नहीं हटेंगे', इस्माइल बघाई बोले- युद्ध की स्थिति में ईरान
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
लूला दा सिल्वा ने जीता ब्राजील का चुनाव, शशि थरूर ने दीं शुभकामनाएं, खूब तारीफ की
लूला दा सिल्वा ने जीता ब्राजील का चुनाव, शशि थरूर ने दीं शुभकामनाएं, खूब तारीफ की

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Chitra Tripathi: 'मोहब्बत की दुकान' में 'नफरत का सामान'? | Kharge on PM Modi | Baap Remark | Rahul
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: बाप पर गई कांग्रेस पर BJP का फूटा गुस्सा! | Congress | BJP
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
Embed widget