एक्सप्लोरर

इमरान खान के समर्थकों की नहीं रुक रही गिरफ्तारी, 100 से ज्यादा लोग पहुंचे सलाखों के पीछे

Pakistan Election Results 2024: पाकिस्तान में ज्यादातर लोगों को लाहौर से गिरफ्तार किया गया है जहां नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने पीटीआई समर्थकों पर कार्रवाई का आदेश दिया था.

Pakistan Election Results 2024: पाकिस्तान के चुनाव में कथित धांधली के विरोध में रैली कर रहे जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी के 100 से ज्यादा समर्थकों को पंजाब के अलग-अलग हिस्सों से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने रविवार (03 फरवरी 2024) को यह जानकारी दी.

पार्टी संस्थापक इमरान खान के आह्वान पर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने 8 फरवरी को हुए आम चुनाव में कथित धांधली के खिलाफ शनिवार (02 फरवरी 2024) को समूचे पाकिस्तान में विरोध प्रदर्शन किए थे.

ज्यादातर लोगों को लाहौर से गिरफ्तार किया गया है जहां नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने पीटीआई समर्थकों पर कार्रवाई का आदेश दिया था.

इमरान खान की पार्टी क्या बोली?

पीटीआई के एक प्रवक्ता ने बताया, "लाहौर में पुलिस ने 80 कार्यकर्ताओं और नेताओं को पीटा और गिरफ्तार कर लिया. गुजरात शहर में 20 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पंजाब के 38 शहरों और संघीय राजधानी इस्लामाबाद में विरोध प्रदर्शन हुए.''

लाहौर में पुलिस ने जीपीओ चौक और लिबर्टी चौक पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया. प्रवक्ता ने बताया कि मरियम नवाज और उनके चाचा शहबाज शरीफ के खिलाफ पिछले महीने चुनाव लड़ने वाले पीटीआई नेता मियां शहजाद फारूक और अफजाल अजीम फहट को भी गिरफ्तार कर लिया गया.

उन्होंने दावा किया कि फारूक ने मरियम को हरा दिया था लेकिन पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने नतीजे बदल दिए. उच्चतम न्यायालय की बार के पूर्व सचिव आफताब बाजवा को भी गिरफ्तार कर लिया गया. पीटीआई के झंडे दिखाने पर खान के समर्थकों को कारों से बाहर खींचने और पीटने के वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए जा रहे हैं.

पुलिस ने क्या कहा?

पंजाब पुलिस ने कहा कि उन्होंने सड़क जाम करने वाले प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है. शनिवार और रविवार को देश में सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ की सेवा भी बाधित रही. पीटीआई ने चुनावों में बड़े पैमाने पर धांधली के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध को रोकने के लिए 'क्रूरतापूर्ण' पुलिस कार्रवाई की निंदा की है.

पीटीआई मध्य पंजाब के महासचिव हम्माद अजहर ने कहा, "विवादास्पद और फर्जी मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ राज्य की मशीनरी का उपयोग करके फासीवाद किया है.''

 यह भी पढ़ें- यह दिग्गज नेता बनने जा रहा है पाकिस्तान के इतिहास का 33वां प्रधानमंत्री! रविवार को मिल जाएगी कुर्सी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
PoK में बहिष्कार के बीच बाग-हवेली की चार सीटों पर मतदान, कई बूथों पर नहीं पड़ा एक भी वोट
PoK में बहिष्कार के बीच बाग-हवेली की चार सीटों पर मतदान, कई बूथों पर नहीं पड़ा एक भी वोट
'हर मौत की कीमत चुकाए तेहरान', ट्रंप का अल्टीमेटम, ईरान से मांगा मुआवजा
'हर मौत की कीमत चुकाए तेहरान', ट्रंप का अल्टीमेटम, ईरान से मांगा मुआवजा

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget