एक्सप्लोरर

Pakistan Elections: इमरान खान के खिलाफ चुनावी मैदान में आतंकी हाफिज सईद का बेटा, जानें तलहा सईद के बारे में 5 जरूरी बातें

Hafiz Saeed Son Talha Saeed: मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और आतंकी हाफिज सईद का बेटा तलहा सईद भी पाकिस्तान में होने वाले आम चुनाव में किस्मत आजमा रहा है.

Pakistan Election: पाकिस्तान में आगामी 8 फरवरी को आम चुनाव होने हैं. इस चुनाव में तमाम दिग्गज अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. पड़ोसी मुल्क में चुनावी सरगर्मियों के बीच मुंबई हमले के मास्टरमाइंड आतंकी हाफिज सईद का बेटा तलहा सईद भी चुनाव लड़ेगा. दिलचस्प बात यह है कि उसने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ ताल ठोकी है. तलहा सईद ने लाहौर के एनए-122 निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया है. इस सीट से इमरान खान ने भी नामांकन किया है. 

आतंकी हाफिज सईद के बेटे तलहा सईद के बारे में पांच महत्वपूर्ण बातें 

1- हाफिज तलहा सईद को लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) में हाफिज सईद के बाद नंबर 2 माना जाता है. पिछले साल भारत के गृह मंत्रालय ने उसे गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत नामित आतंकवादी घोषित किया था. अधिसूचना में कहा गया कि तलहा सईद भारत में लश्कर-ए-तैयबा की ओर से भर्ती, धन संग्रह, योजना बनाने और हमलों को अंजाम देने में सक्रिय रूप से शामिल रहा है. 

2- भारत लगातार तलहा सईद को संयुक्त राष्ट्र-सूचीबद्ध आतंकवादी के रूप में नामित कराने की भी कोशिश कर रहा है. अमेरिका ने इस विषय पर भारत का समर्थन किया है, लेकिन तलहा सईद को संयुक्त राष्ट्र में आतंकवादी घोषित कराने की भारत के प्रयासों को चीन बार-बार रोक रहा है. 

3- हाफिज तलहा सईद 2019 में तब सुर्खियों में आया था, जब उस पर हमला हुआ था. हालांकि हमले में उसे हल्की चोट आई और वह बच निकला. इस हमले के दौरान एक लश्कर समर्थक की मौत हो गई थी और सात अन्य घायल हो गए थे. तब तलहा सईद लाहौर में एक धार्मिक सभा को संबोधित करने जा रहा था. 

4- तलहा सईद ने लाहौर के NA-122 निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया है. वह पाकिस्तान मर्काजी मुस्लिम लीग (पीएमएमएल) की तरफ से मैदान में उतरा है. 

5- कथित तौर पर जेल में बंद आतंकी हाफ़िज़ सईद को राजनीति में बहुत सफलता नहीं मिल पाई. उसने 2018 के चुनावों में अपनी अल्लाह-ओ-अकबर तहरीक पार्टी से 265 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, जिसमें अधिकांश की जमानत जब्त हो गई. इस बार हाफिज का बीटा तलहा सईद पाकिस्तानी मरकज़ी मुस्लिम लीग नाम की एक नई पार्टी के साथ चुनावी मैदान में उतरा है. 

ये भी पढ़ें: 'मेरे चुनाव में उतरने से हिन्दुओं को हिम्मत मिलेगी, यहां भी मोदी जैसे नेता की जरूरत', बोलीं पाकिस्तान में चुनाव लड़ रहीं सवेरा प्रकाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुछ देर बाद जेल से शिफ्ट होंगे इमरान खान, आर्मी ने कंट्रोल में लिया हॉस्पिटल
कुछ देर बाद जेल से शिफ्ट होंगे इमरान खान, आर्मी ने कंट्रोल में लिया हॉस्पिटल
पाकिस्तान में नंबर-2 बने मुनीर, बेशुमार ताकत पर संसद ने लगाई मुहर
पाकिस्तान में नंबर-2 बने मुनीर, बेशुमार ताकत पर संसद ने लगाई मुहर
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव

वीडियोज

Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget