एक्सप्लोरर

Pakistan election 2024: क्या पाकिस्तान में इतिहास रचेगी हिंदू महिला उम्मीदवार सवेरा प्रकाश? पुरुषों को कड़ी टक्कर दे रही हैं ये 3 महिलाएं

Pakistan election 2024: पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए आज (8 फरवरी 2024) मतदान हैं. मैदान में 3 महिलाएं पुरुषों को खास टक्कर दे रही हैं. इसमें हिंदू महिला सवेरा प्रकाश का भी नाम शामिल है.

Pakistan election 2024: इंतजार का पल समाप्त हो चुका है. पाकिस्तान में गुरुवार (8 फरवरी 2024) को नेशनल असेंबली के लिए मतदान हैं. पूर्व पीएम नवाज शरीफ रेस में सबसे आगे नजर आ रहे हैं. आम चुनाम में करीब 150 पार्टियां अपनी किस्मत आजमा रही हैं और लगभग 6,500 उम्मीदवारों की साख दाव पर लगी हुई है. इसमें पुरुष उम्मीदवारों की संख्या सबसे अधिक है. कई महिला उम्मीदवार भी मैदान में उतरी हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक करीब 5 प्रतिशत महिलाएं आम चुनाव में दावेदारी पेश कर रही हैं.

पाकिस्तान की संविधान के अनुसार प्रांतीय और राष्ट्रीय विधानसभाओं में महिलाओं के लिए कुछ सीटें आरक्षित हैं, लेकिन पार्टियां शायद ही कभी महिलाओं को उस कोटा के बाहर चुनाव लड़ने की अनुमति देती हैं. चुनाव से पहले एएफपी ने जीत के लिए प्रयासरत 3 महिला उम्मीदवारों का खास इंटरव्यू लिया है, जो इस प्रकार है-  

इस्लामिक इन्फ्लुएंसर

पाकिस्तानी महिला यूट्यूबर जेबा वकार के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोवर हैं. हालांकि, वह पहली बार किसी चुनाव के लिए मैदान में हैं. जेबा जमात-ए-इस्लामी की तरफ से शिरकत कर रही हैं, जो धर्म पर आधारित एक दक्षिणपंथी पार्टी है.

जेबा अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए आए दिन पाकिस्तानी महिलाओं को इस्लाम के अनुसार उनके अधिकारों के बारे में बताती रहती हैं. यही नहीं वह इस्लामी इतिहास के बारे में भी जानकारियां साझा करती रहती हैं. 

एएफपी के सवालों का जवाब देते हुए जेबा ने कहा कि उनकी पसंदीदा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और यूट्यूब है. यहां लाइव आते हुए वह अपने फैन के साथ जुड़ती हैं. इस दौरान वह उन सवालों का भी जवाब देती हैं, जो फैंस उनसे पूछते हैं. 

जेबा का मानना है कि कुरान की शिक्षा को सीमित नहीं रखना चाहिए... हम इंस्टाग्राम, फेसबुक, ट्विटर और व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए इसका प्रसार कर सकते हैं. आम चुनाव में अगर उन्हें सफलता हाथ लगती है तो वह महिलाओं के उत्पीड़न को कम करने के लिए मजबूत कानून बनाने की कोशिश करेंगी.

त्रासदी से विजय की ओर

समर हारून बिलौर पाकिस्तान में युवाओं के सपनों की पक्षधर मानी जाती हैं. उन्होंने एक कमरे में पार्टी की योजनाओं के बारे में बात करते हुए दर्जनों पुरुषों को संबोधित किया था. इसके बावजूद 2018 चुनाव के दौरान बैनरों से उनका नाम और तस्वीर गायब थी. एएफपी के साथ हुई बातचीत के दौरान उन्होंने बताया पुरुषों को युवा और मुखर पश्तूनी महिलाएं नहीं पसंद हैं.

बिलौर ने दुखद पूर्ण परिस्थितियों में चुनाव का रुख किया था. चुनाव से पहले आतंकवादियों ने उनके पति की हत्या कर दी थी. ऐसी स्थिति में उन्होंने अपने पति के अभियान को आगे बढ़ाया था. 

समर हारून बिलौर का कहना है कि उनके पति के हत्या की जिम्मेदारी तालिबान ने ली थी. तालिबान इस क्षेत्र का सबसे खतरनाक और सक्रिय आतंवादी संगठन है. इनका कुछ समय तक यहां के कई क्षेत्रों पर नियंत्रण था. 

धार्मिक सद्भावना

सवेरा प्रकाश एक हिंदू महिला हैं. राजनीति से संबंधित उनके बारे में बेहद काम जानकारी मिलती है. उनको हाल ही में डॉक्टर के रूप में स्नातक की उपाधि प्राप्त हुई है. उनके पिता सिख हैं, जबकि मां ईसाई धर्म से आती हैं. प्रकाश का मानना है कि दुनिया का कोई भी धर्म किसी इंसान को बुरा कर्म करने के लिए प्रेरित नहीं करता है. प्रत्येक धर्म व्यक्ति को अच्छे कर्म करने के लिए प्रोत्साहित करता है. प्रकाश का यह बड़ा बयान उनके मजबूत मानसिकता को दर्शाता है. 

यह भी पढ़ें- Pakistan Election 2024: नेल कटर, सिमकार्ड, गधा गाड़ी, बैंगन...पाकिस्तान में अजीबोगरीब चुनाव चिह्न

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
पाकिस्तान में HIV से हड़कंप! कराची अस्पताल में 6 बच्चों की मौत, 94 संक्रमित मिले
पाकिस्तान में HIV से हड़कंप! कराची अस्पताल में 6 बच्चों की मौत, 94 संक्रमित मिले
'जल्द ही कूड़ेदान में...', ईरान ने ट्रंप का जमकर उड़ाया मजाक
'जल्द ही कूड़ेदान में...', ईरान ने ट्रंप का जमकर उड़ाया मजाक
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
'मेलोनी समझकर तो...', संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी की मिमिक्री पर पूछा तो हुआ बवाल
'मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा', संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी की मिमिक्री पर पूछा तो हुआ बवाल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
DUSU Elections 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget