एक्सप्लोरर

Pakistan Election Results: 'इमरान खान तय करेंगे कौन होगा पीएम' PTI के कार्यकारी अध्यक्ष ने किया 170 सीटें जीतने का दावा

Pakistan Election Results: पाकि‍स्‍तान की नेशनल असेंबली की 265 सीटों पर 8 फरवरी को हुए चुनाव पर‍िणामों की अभी घोषणा नहीं की गई लेक‍िन चुनाव आयोग पर आरोप तेज हो गए हैं.  

Pakistan Election 2024 Results Updates: पाकि‍स्‍तान की नेशनल असेंबली की 265 सीटों पर 8 फरवरी को चुनाव हुए थे ज‍िसके अंत‍िम पर‍िणामों की घोषणा अभी नहीं हुई है. इस सबके बीच पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने बड़ा दावा क‍िया है क‍ि उसने 170 सीटों पर जीत हास‍िल कर ली है. पीटीआई ने मजलिस वहदत-ए-मुस्लिमीन (MWM) के साथ गठबंधन बनाने की तैयारी की है. 'द नेशन' की र‍िपोर्ट में शन‍िवार (10 फरवरी) को इसका दावा क‍िया गया है.  

पीटीआई के कार्यकारी अध्यक्ष गौहर अली खान ने कहा कि पार्टी के संस्थापक इमरान खान तय करेंगे कि पाकिस्तान का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा. उन्होंने कहा, "वे हमारे नेता हैं, चाहे वे जेल में हों या बाहर."

चुनाव में लगाया धांधली का आरोप 

पाक‍िस्‍तानी मीड‍िया की र‍िपोर्ट में इस तरह का दावा तब क‍िया जा रहा है जब मतगणना जारी है. र‍िपोर्ट के हवाले से बताया गया है क‍ि इमरान खान की पीटीआई के समर्थ‍ित ज्‍यादातर प्रत्‍याशियों में से 100 ने जीत हास‍िल कर ली है. पीटीआई नेता बैरिस्टर गौहर खान का आरोप है क‍ि उनकी जीती हुई सीटों को हार में तब्दील करने का प्रयास भी क‍िया गया है.

'रिटर्निंग ऑफिसर्स के कार्यालयों के बाहर करेंगे विरोध प्रदर्शन' 

डॉन की रिपोर्ट के मुताब‍िक, गौहर खान ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं से रव‍िवार (11 फरवरी) को रिटर्निंग ऑफिसर्स (आरओ) के कार्यालयों के बाहर विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान क‍िया गया है, जहां पर चुनाव पर‍िणाम घोषि‍त करने में देरी गई है.

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह भी दावा किया कि पीटीआई समर्थित उम्मीदवारों ने नेशनल असेंबली की 265 सीटों में से 170 सीटों को जीत ल‍िया है, जि‍न पर 8 फरवरी को मतदान हुआ था. 

94 सीटों पर जारी हुआ प्रोव‍िजनल र‍िजल्‍ट  

गौहर खान ने कहा क‍ि वो बड़ा दावा कर रहे हैं क‍ि पीटीआई समर्थित उम्मीदवार नेशनल असेंबली की 170 सीटों पर बढ़त हासिल कर चुके हैं. इनमें से 94 ऐसी सीट हैं ज‍िन पर पाक‍िस्‍तान चुनाव आयोग की तरफ से फॉर्म-47 ( प्रोव‍िजनल र‍िजल्‍ट) को जारी किया जा चुका है. 

'जीती सीटों को हार में क‍िया तब्‍दील'  

गौहर खान ने 22 सीटों को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है क‍ि 22 सीटें ज‍िन पर फॉर्म -45 के अनुसार पीटीआई समर्थित उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर ली थी, उनको हार में तब्‍दील कर द‍िया गया. उनका कहना है क‍ि इन 22 सीटों में से इस्लामाबाद की 3, सिंध की 4 और पंजाब की बाकी सीटें प्रमुख रूप से शामिल रहीं. उन्होंने आरोप लगाया कि पीटीआई समर्थित उम्मीदवारों की जीती हुई सीटों को हार में तब्दील करने का पूरा प्रयास क‍िया जा रहा है.  

जियो न्यूज की र‍िपोर्ट के मुताब‍िक, पाकिस्तान चुनाव आयोग की ओर से जारी प्रोव‍िजनल र‍िजल्‍ट की मानें तो पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) समर्थित उम्मीदवार 100 सीटों पर आगे चल रहे हैं.

यह भी पढ़ें: इमरान खान की पार्टी PTI भी सरकार बनाने की कोशिशों में जुटी, गठबंधन के लिए बुलाई बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूक्रेन ने रूस को पहुंचाया बड़ा नुकसान, जेलेंस्की का दावा- चार फाइटर बॉम्बर विमान तबाह
यूक्रेन ने रूस को पहुंचाया बड़ा नुकसान, जेलेंस्की का दावा- चार फाइटर बॉम्बर विमान तबाह
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
'गोली मार देना...', अमेरिकी हमलों की जानकारी लीक करने वालों पर ट्रंप की चेतावनी
'गोली मार देना...', अमेरिकी हमलों की जानकारी लीक करने वालों पर ट्रंप की चेतावनी
हूतियों ने यमन में राष्ट्रपति भवन परिसर पर किया हमला, दागीं कई मिसाइलें
हूतियों ने यमन में राष्ट्रपति भवन परिसर पर किया हमला, दागीं कई मिसाइलें

वीडियोज

SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget