एक्सप्लोरर

Pakistan Election 2024: पाकिस्तानी सेना पर 14 हमले, BRAS ने ली जिम्मेदारी, कहा- पाकिस्तानी आवाम चुनावी रैलियों से दूर रहे

Pakistan Election 2024: बीआरएएस प्रवक्ता ने कहा है कि जबतक बलूच में चुनावी गतिविधियां चलेंगी, उनका संगठन पार्टी कार्यालयों और पाकिस्तानी सेना पर हमले जारी रखेगा.

Pakistan Election 2024: बलूच स्वतंत्रता-समर्थक समूहों के गठबंधन बलूच राज आजोई संगर (BRAS) ने बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में राजनीतिक पार्टी कार्यालयों और कर्मियों पर 14 हमलों की जिम्मेदारी ली है. बलूच राज ने राजनीतिक पार्टी कार्यालयों पर हमले को लेकर कहा कि बलूचिस्तान के लोगों ने पाकिस्तानी चुनावों का बहिष्कार किया है. राजनीतिक गतिविधि बंद होने तक BRAS इनको निशाना बनाना जारी रखेगा.

एक रिपोर्ट के मुताबिक बीआरएएस प्रवक्ता ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने रात 8 बजे मंगुचर में जमीयत-उलेमा-ए-इस्लाम फजल के कार्यालयों को निशाना बनाया. इसके अलावा मंगचुर में ही एक अन्य हमले में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के मेस हॉल को निशाना बनाया. केच में फ्रीडम फाइटर्स ने ताजबन क्षेत्र में पाकिस्तानी बलों की एक सुरक्षा चौकी को निशाना बनाया और दो सैनिकों को मार डाला, जबकि कई अन्य घायल हो गए.

इन जगहों पर हुए हमले
BRAS प्रवक्ता ने कहा कि हमारे फाइटर्स ने कोलवाह क्षेत्र में एक अन्य सुरक्षा चौकी को भी निशाना बनाया, जिसमें पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान हुआ. रिपोर्ट के मुताबिक बलूच राज ने होशाप में पाकिस्तानी बलों के एक शिविर पर ग्रेनेड हमला किया. इसी दौरान उन्होंने चीन-पाकिस्तान सीपीईसी मार्ग पर पाकिस्तानी बलों की एक सुरक्षा चौकी को निशाना बनाया. बीआरएएस ने कहा कि क्वेटा में बलूच लड़ाकों ने पूर्वी बाईपास पर मैगसी स्टॉप पर स्थित एक चुनाव कार्यालय पर हथगोले दागे. 

पाकिस्तान चुनाव को स्वीकार नहीं करता बीआरएएस
रिपोर्ट के मुताबिक प्रवक्ता ने साफ किया है कि उनका समूह पाकिस्तानी सरकार द्वारा बलूचिस्तान पर थोपे गए आम चुनावों को स्वीकार नहीं करता हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि बलूचिस्तान में चुनाव कराकर पाकिस्तान इसे मजबूती के साथ कब्जे करना चाहता है. 

समूह ने हमले जारी रखने की दी चेतावनी
रिपोर्ट के मुताबिक प्रवक्ता ने यह भी स्पष्ट किया कि समूह के लड़ाके जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखकर हमले करते हैं. संगठन ने आम पब्लिक से अपने घरों में सुरक्षित रहने और चुनावी रैलियों या कार्यालयों में नहीं जाने की बात कही है. इसके साथ ही आम चुनावों के दौरान ऐसे ही हमले जारी रखने की समूह ने चेतावनी दी है.

यह भी पढ़ेंः Pakistan: गैर इस्लामिक निकाह पर मिली सात साल की सजा, जानिए क्या बोले इमरान खान और बुशरा बीबी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
'पाकिस्तानी कश्मीर जैसी कोई चीज नहीं', भारत ने अमेरिका के NYT को लगाई लताड़
'पाकिस्तानी कश्मीर जैसी कोई चीज नहीं', भारत ने अमेरिका के NYT को लगाई लताड़
ईरान के अटैक के बाद गुस्से में अमेरिका, दागीं मिसाइलें, ट्रंप बोले- 'करारा जवाब...'
ईरान के अटैक के बाद गुस्से में अमेरिका, दागीं मिसाइलें, ट्रंप बोले- 'करारा जवाब...'
कैसे होगी US-भारत के बीच ट्रेड डील? पीयूष गोयल ने बताई ये शर्त
कैसे होगी US-भारत के बीच ट्रेड डील? पीयूष गोयल ने बताई ये शर्त

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget