एक्सप्लोरर

पाकिस्तान: पूर्व पीएम नवाज शरीफ को दोषी ठहराने वाले पाकिस्तानी अदालत के न्यायाधीश बर्खास्त

लाहौर हाई कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए मरियम ने कहा कि इस्लामाबाद के पूर्व जवाबदेही अदालत के न्यायाधीश मलिक की बर्खास्तगी शरीफ की ‘‘बेगुनाही को साबित करती है.

लाहौर: पाकिस्तान की एक अदालत ने शुक्रवार को उस विवादास्पद वीडियो स्कैंडल को लेकर जवाबदेही अदालत के एक पूर्व न्यायाधीश को बर्खास्त कर दिया, जिसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को भ्रष्टाचार के मामले में दबाव में सात साल की सजा सुनाना कथित रूप से स्वीकार किया है.

मुख्य न्यायाधीश कासिम खान के नेतृत्व में लाहौर हाई कोर्ट के सात सदस्यीय प्रशासनिक निकाय ने इस्लामाबाद जवाबदेही अदालत के न्यायाधीश अरशद मलिक को बर्खास्त करने के निर्णय की घोषणा की. मलिक ने दिसम्बर 2018 में शरीफ को अल अजीजिया स्टील मिल भ्रष्टाचार मामले में दोषी ठहराया था और उन पर 2.5 करोड़ अमेरिकी डालर का जुर्माना भी लगाया था.

मरियम नवाज ने मलिक का कथित वीडियो जारी किया था

जुलाई 2019 में शरीफ की पुत्री मरियम नवाज ने मलिक का कथित वीडियो जारी किया था जिसमें उन्होंने स्वीकार किया था कि पीएमएल-एन नेता को दोषी ठहराने के लिए उन्हें ‘‘ब्लैकमेल किया गया और दबाव डाला गया.’’ मलिक ने इसके लिए परोक्ष तौर पर गुप्तचर एजेंसियों पर उन पर दबाव डालने का इशारा किया था.

न्यायाधीश ने हालांकि बाद में आरोपों से इनकार किया था और कहा था कि उन पर शरीफ को दोषी ठहराने का कोई दबाव नहीं था और उनके कथित स्वीकारोक्ति का मरियम द्वारा संवाददाता सम्मेलन में दिखाया गया वीडियो ‘‘फर्जी है और झूठ पर आधारित है.’’

मलिक की बर्खास्तगी शरीफ की ‘‘बेगुनाही को साबित करती है- पीएमएल-एन

लाहौर हाई कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए पीएमएल-एन अध्यक्ष शहबाज शरीफ और उपाध्यक्ष मरियम ने कहा कि इस्लामाबाद के पूर्व जवाबदेही अदालत के न्यायाधीश मलिक की बर्खास्तगी शरीफ की ‘‘बेगुनाही को साबित करती है.’’ शहबाज ने कहा, ‘‘मियां साहब की सजा अमान्य घोषित होनी चाहिए.’’ शरीफ नवम्बर में तब लंदन रवाना हो गए थे जब लाहौर हाई कोर्ट ने उन्हें इलाज के लिए चार सप्ताह के लिए विदेश जाने की इजाजत दी थी.

यह भी पढ़ें-

लेह में आर्मी अस्पताल पर सवाल उठाने वालों को सेना का जवाब, कहा- आलोचनाएं दुर्भावनापूर्ण

सीमा विवाद: कांग्रेस बोली- चीनी घुसपैठ को लेकर पीएम मोदी को करना चाहिए ‘राजधर्म’ का पालन
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फिर समंदर में मचा बवाल! अपने जहाज पर हमले के बाद ईरान ने दे डाली वॉर्निंग- 'अब जवाब...'
फिर समंदर में मचा बवाल! अपने जहाज पर हमले के बाद ईरान ने दे डाली वॉर्निंग- 'अब जवाब...'
PoK में आर-पार की लड़ाई! विद्रोहियों ने मुजफ्फराबाद कूच का किया ऐलान, बढ़ी शहबाज-मुनीर की टेंशन
PoK में आर-पार की लड़ाई! विद्रोहियों ने मुजफ्फराबाद कूच का किया ऐलान, बढ़ी शहबाज-मुनीर की टेंशन
ईरान तनाव के बीच ट्रंप-नेतन्याहू की मीटिंग का क्या होगा एजेंडा? खुद इजरायली PM ने बताया
ईरान तनाव के बीच ट्रंप-नेतन्याहू की मीटिंग का क्या होगा एजेंडा? खुद इजरायली PM ने बताया
Iran-US War: 13 दिन बाद रुके अमेरिकी अटैक ! जानें ट्रंप ने ईरान पर हमले टालने का क्यों लिया फैसला
13 दिन बाद रुके अमेरिकी अटैक ! जानें ट्रंप ने ईरान पर हमले टालने का क्यों लिया फैसला

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
Embed widget