एक्सप्लोरर

Pakistan: पाकिस्तान में 19 साल के क्रिश्चियन लड़के को सुनाई गई मौत की सजा, जानें क्‍या थे आरोप

Pakistan Death Sentence to Christian youth: पाकिस्तान की एक अदालत ने नौमान मसीह (19) नाम के एक ईसाई (क्रिश्चियन) लड़के को मौत की सजा सुनाई है और उस पर 20,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है.

Blasphemy In Pakistan: इस्‍लामिक मुल्‍क पाकिस्तान (Pakistan) में एक क्रिश्चियन लड़के को मौत की सजा सुनाई गई है. लड़के का नाम- नौमान मसीह है, जो 19 साल का है. उसे वहां ईशनिंदा का दोषी ठहराते हुए इतना कठोर दंड दिया गया.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नौमान मसीह को पाकिस्तान की एक अदालत ने एक मैसेजिंग ऐप पर ईशनिंदा वाली सामग्री शेयर करने का दोषी माना, और मौत की सजा सुनाई. उस पर 20,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया. उसके खिलाफ चार साल पहले शिकायत दर्ज कराई गई थी. 


Pakistan: पाकिस्तान में 19 साल के क्रिश्चियन लड़के को सुनाई गई मौत की सजा, जानें क्‍या थे आरोप

बहावलपुर का रहने वाला है नौमान मसीह
नौमान मसीह (19) लाहौर से करीब 400 किलोमीटर दूर बहावलपुर की इस्लामी कॉलोनी का रहने वाला है. पुलिस के मुताबिक, उसे चार साल पहले एक शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया था कि उसने एक मैसेजिंग ऐप पर ईश-निंदा सामग्री साझा की थी. उस पर आरोप लगाने वाले अधिकारियों ने अदालत में कहा कि नौमान मसीह ने व्हाट्सएप के जरिए ईशनिंदा वाली सामग्री शेयर की थी.

'व्हाट्सएप पर ईशनिंदा वाली सामग्री शेयर की थी'
पाकिस्तानी पुलिस अधिकारी के मुताबिक, आरोपी को बहावलपुर शहर की जिला और सत्र अदालत ने तब मृत्युदंड की सजा सुनाई, जब अभियोजन पक्ष द्वारा उसके खिलाफ सबूत और गवाह पेश किए गए थे. एक अधिकारी ने कहा, "अभियोजकों ने नौमान मसीह के सेलफोन का फॉरेंसिक रिकॉर्ड पेश किया था, जिससे अदालत में ये साबित हुआ कि उसने व्हाट्सएप के जरिए ईशनिंदा वाली सामग्री शेयर की थी."

2 महिलाएं भी ईशनिंदा में गिरफ्तार की गईं
पाकिस्तान में इससे पहले भी एक ईसाई महिला और अनपढ़ माली को ईशनिंदा का आरोपी बताकर गिरफ्तार किया गया था. ये घटनाएं अप्रैल महीने की हैं. टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ईशनिंदा के आरोप में दो महिलाओं की गिरफ्तारियां पाकिस्तान के पाकपट्टन शहर में की गईं. जिनमें एक महिला क्रिश्चियन थी, जबकि दूसरा मुस्लिम. उन पर आरोप लगाए गए कि उन्होंने कूड़े में इस्लाम की पवित्र किताब के पन्‍ने जलाए थे.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में ईशनिंदा कानूनों का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर लोगों के अधिकारों का उल्लंघन करने के लिए किया जा रहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक
'यह वेनेजुएला नहीं...', ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
'यह वेनेजुएला नहीं...', स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें भी कीं शेयर
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget