एक्सप्लोरर

Pakistan Blast: पाकिस्तान के पेशावर में नमाज़ के दौरान मस्जिद में आत्मघाती हमला, 28 की मौत, 150 से ज्यादा घायल

Pakistan Blast: पेशावर (Peshawar) में हुए धमाके से मस्जिद की छत गिर गई है. कई लोग मलबे में दबे हुए हैं. इलाके में आपात स्थिति लागू कर दी गई है.

Pakistan Bomb Blast: पाकिस्तान एक बार फिर बम धमाके से कांप उठा. पेशावर के एक मस्जिद में सोमवार (30 जनवरी) दोपहर को जोरदार बम धमाका हुआ. ये धमाका पेशावर (Peshawar) के पुलिस लाइंस इलाके में स्थित मस्जिद में जोहर की नमाज के दौरान हुआ. मस्जिद में विस्फोट (Blast in Mosque) से कई लोगों की जान चली गई. जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक धमाके में 28 लोगों की मौत हुई है, जबकि 150 से अधिक लोग जख्मी हुए हैं. मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है. 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हमलावर ने नमाज़ के दौरान खुद को उड़ा लिया. बम धमाके (Bomb Blast) में मस्जिद की छत गिर गई है. 

मस्जिद में बम धमाका

जियो न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक इस विस्फोट में 28 लोगों की जान चली गई है. इसमें कई पुलिसकर्मी की भी मौत हुई है. घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. अभी कई और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है. धमाके के बाद इलाके में आपात स्थिति लागू कर दी गई है. फिलहाल पाकिस्तान आर्मी (Pakistan Army) ने इलाके की घेराबंदी की है. 

आत्मघाती हमलावर ने किया धमाका

इलाके की पूरी तरह से घेराबंदी के बाद सिर्फ एंबुलेंस को ही आने दिया जा रहा है. सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक आत्मघाती हमलावर (Suicide Attacker) मस्जिद में नमाज़ के दौरान सबसे आगे की लाइन में मौजूद था और फिर खुद को उड़ा लिया. बताया जा रहा है कि जहां पर धमाका हुआ है, उसके करीब ही आर्मी यूनिट का एक दफ्तर भी है. 

जोरदार धमाके से मस्जिद का हिस्सा गिरा

रिपोर्ट के मुताबिक धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद का एक हिस्सा गिर गया. विस्फोट की आवाज करीब 2 किमी दूर तक सुनी गई. पेशावर पुलिस लाइंस (Peshawar Police Lines) में मौजूद लोगों ने बताया कि विस्फोट के बाद आसमान में धूल और धुएं का गुबार छा गया. पेशावर के लेडी रीडिंग हॉस्पिटल (LRC) के प्रवक्ता मोहम्मद असीम ने पाकिस्तानी मीडिया को बताया कि घायलों को अस्पताल लाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें:

India Pakistan War: क्या भारत पाकिस्तान में होगा एक और युद्ध, मुक्तदर खान का बड़ा दावा, जानिए क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
चीन की हरकत पर भड़का अमेरिका, फिलीपींस को दिया साथ का वादा
चीन की हरकत पर भड़का अमेरिका, फिलीपींस को दिया साथ का वादा
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
घायल होने की अटकलों के बीच मोजतबा का नया वीडियो, कहां-किस हाल में हैं?
घायल होने की अटकलों के बीच मोजतबा का नया वीडियो, कहां-किस हाल में हैं?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget