एक्सप्लोरर

Terrorist Attack In Pakistan: पाकिस्तान में हुए आतंकी हमले में 4 चीनी इंजीनियरों समेत 13 की मौत, बलोच आतंकी संगठन ने किया दावा

Pakistan Balochistan Attack: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में रविवार दोपहर चीनी इंजीनियरों पर आतंकी हमला हुआ. इस हमले में 4 चीनी नागरिकों समेत कुल 13 लोगों के मारे जाने की खबर है.

Pakistan Balochistan: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में रविवार (13 अगस्त) दोपहर चीनी इंजीनियरों पर आतंकी हमला हुआ. इस हमले में 4 चीनी नागरिकों समेत कई लोगों के मारे जाने की खबर है. हालांकि, अभी तक पाकिस्तान सरकार और फौज की तरफ से मरने वालों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है. इस हमले की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी आतंकी संगठन ने ली है. 

आतंकी संगठन का दावा है कि ग्वादर में आज (13 अगस्त) के हमले में उसने 4 चीनी नागरिकों और पाकिस्तानी सेना के 9 कर्मियों सहित 13 लोगों को मार डाला है. बता दें कि ग्‍वादर वह जगह है, जहां पर चीन पाकिस्‍तान इकोनॉमिक कॉरिडोर के कई प्रोजेक्‍ट्स पर काम चल रहा है. दो साल पहले भी यहां चीनी इंजीनियरों पर फिदायीन हमला हुआ था. तब 9 इंजीनियर मारे गए थे. 

चीनी इंजीनियरों को बनाया गया निशाना 

समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, बीएलए प्रवक्ता जीयांद बलूच ने कहा कि बीएलए मजीद ब्रिगेड के दो 'फिदायीन' ने आज ग्वादर में चीनी इंजीनियरों के एक काफिले को निशाना बनाया. उन्होंने इस हमले को 'आत्म-बलिदान वाला ऑपरेशन' बताया. जीयांद ने आगे कहा कि 'अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार कम से कम चार चीनी नागरिक और पाकिस्तानी सेना के नौ जवान मारे गए और कई घायल हैं. यह प्रारंभिक जानकारी है और दुश्मन के नुकसान की संख्या बढ़ सकती है.'

आतंकियों ने खुद को किया खत्म 

जीयांद के अनुसार, सफलतापूर्वक ऑपरेशन को खत्म करने के बाद बीएलए सेनानियों ने अपनी जिंदगी खत्म करने के लिए खुद को गोली मार ली. द बलूचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, चीनी इंजीनियरों के काफिले पर हमला सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ और करीब दो घंटे तक भीषण गोलीबारी चली. हालांकि, पाकिस्तान की तरफ से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन दो आतंकियों के मारे जाने का दावा जरूर फौज ने किया है. 

बुलेटप्रूफ वैन में चीनी इंजीनियरों को ले जाया गया 

हमले के बारे में अधिक जानकारी देते हुए अंग्रेजी भाषा के चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने कहा कि तीन एसयूवी और एक वैन के काफिले में, सभी बुलेटप्रूफ, 23 चीनी कर्मियों को ले जाया गया. हमले के दौरान एक आईईडी विस्फोट हुआ और वैन पर गोली चलाई गई, जिससे शीशे में दरारें पड़ गईं.

ये भी पढ़ें: Colombia Plane Crash: प्लेन क्रैश में जिंदा बचे पिता पर यौन शोषण का आरोप, सौतेली बेटी के साथ करता था गलत काम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Earthquake: भूकंप के तेज झटके से कांपी ईरान की धरती! रिक्टर स्केल पर मापी गई 5.5 की तीव्रता
भूकंप के तेज झटके से कांपी ईरान की धरती! रिक्टर स्केल पर मापी गई 5.5 की तीव्रता
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
वो खौफनाक मंजर, तस्करों ने गर्भवती को तपते रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा; स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी रुला देगी
तस्करों ने गर्भवती को रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा, स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
Embed widget