एक्सप्लोरर

Pakistan Balochistan: बलूचिस्तान में पुलिस को आतंकवादी हमला रोकने में मिली कामयाबी, महिला आत्मघाती हमलावर को किया गिरफ्तार

Balochistan: बलूचिस्तान पुलिस के अधिकारी ने बताया कि सीटीडी और खुफिया विभाग की टीमों ने इलाके में प्रतिबंधित बलूच लिबरेशन फ्रंट के खिलाफ ऑपेरेशन चलाकर महिला को क्वेटा के पार्क के पास से गिरफ्तार किया.

Pakistan: पाकिस्तान के बलूचिस्तान (Balochistan) प्रांत में सुरक्षा बलों ने आत्मघाती हमले की कथित योजना बना रही एक महिला को विस्फोटकों से लदी जैकेट के साथ गिरफ्तार किया. बलूचिस्तान पुलिस ने रविवार (19 फरवरी) को यह जानकारी दी.

बलूचिस्तान पुलिस के आतंकवाद रोधी विभाग (CTD) के एक अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध महिला की पहचान महाबल के रूप में हुई है और उसे शनिवार (18 फरवरी) को क्वेटा के उपनगर से गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि हमें खुफिया सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित विद्रोही संगठन बलूच लिबरेशन फ्रंट (BLF) ने क्वेटा में एक महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान पर हमला करने के लिए एक आत्मघाती हमलावर भेजा है. हमने उसकी पहचान बेबगर उर्फ ​​नदीम की पत्नी महाबल के रूप में की है.

ऑपेरेशन के तहत महिला को गिरफ्तार किया

बलूचिस्तान पुलिस के आतंकवाद रोधी विभाग के अधिकारी ने बताया कि सीटीडी और खुफिया विभाग की टीमों ने इलाके में प्रतिबंधित बलूच लिबरेशन फ्रंट के खिलाफ एक ऑपेरेशन चलाकर महिला को क्वेटा के उपनगर में एक पार्क के पास से गिरफ्तार किया. उसके पास बैग मिला, जिसमें आत्मघाती हमले में इस्तेमाल जैकेट मिली. जैकेट में चार से पांच किलोग्राम तक विस्फोटक था.

गौरतलब है कि पिछले साल अप्रैल में, प्रतिबंधित बलूचिस्तान नेशनल आर्मी (BLA) की एक महिला आत्मघाती हमलावर ने कराची यूनिवर्सिटी के कन्फ्यूशियस संस्थान के एंट्री गेट पर आत्मघाती हमला किया था, जिसमें तीन चीनी शिक्षकों और उनके पाकिस्तानी चालक की मौत हो गई थी.

कराची पुलिस प्रमुख के मुख्यालय 

ये महिला की गिरफ्तारी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के उग्रवादियों के तरफ से कराची पुलिस प्रमुख के मुख्यालय पर शुक्रवार (17 फरवरी) को किए गए घातक हमले के कुछ दिनों बाद हुई है. कराची पुलिस मुख्यालय में हुए आतंकवादी हमले में 5 आतंकवादीयों की मौत हो गई थी और एक पुलिस अफसर सहित एक व्यक्ति की भी मौत हो गई थी. ये खतरनाक ऑपरेशन करीब 4 घंटे तक चली थी. 

ये भी पढ़ें :Pakistan Crisis: अब पाकिस्तान को याद आया PM मोदी का फॉर्मूला! दिवालिया हो चुके देश को बचाने के लिए आत्मनिर्भर भारत जैसा प्लान अपनाने की सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुछ देर बाद जेल से शिफ्ट होंगे इमरान खान, आर्मी ने कंट्रोल में लिया हॉस्पिटल
कुछ देर बाद जेल से शिफ्ट होंगे इमरान खान, आर्मी ने कंट्रोल में लिया हॉस्पिटल
पाकिस्तान में नंबर-2 बने मुनीर, बेशुमार ताकत पर संसद ने लगाई मुहर
पाकिस्तान में नंबर-2 बने मुनीर, बेशुमार ताकत पर संसद ने लगाई मुहर
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget