एक्सप्लोरर

शांति के लिए हमारे प्रयासों को कभी भी कमजोरी के संकेत के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए- पाक सेना प्रमुख

Pakistan Army Chief: सेना प्रमुख जनरल मुनीर ने कहा कि मैं पाकिस्तान के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि हम अपनी पवित्र मातृभूमि की रक्षा के लिए बलिदान देने में कभी नहीं हिचकिचाएंगे.

Pakistan Army Chief Asim Munir: पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने शनिवार (29 अप्रैल) को कहा कि सशस्त्र बल देश की रक्षा करने में पूरी तरह सक्षम हैं और शांति के प्रयासों को कभी भी कमजोरी के संकेत के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए. मुनीर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के एबटाबाद जिले में पाकिस्तान सैन्य अकादमी (पीएमए) काकुल में कैडेट की पासिंग आउट परेड को संबोधित कर रहे थे.

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान क्षेत्र में और अपने पड़ोसियों के साथ शांति चाहता है. सेना प्रमुख ने कहा, "शांति के लिए हमारे प्रयासों को कभी भी कमजोरी के संकेत के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए." सेना प्रमुख ने कहा, "हमारे पास अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने की इच्छा और क्षमता है, और ऐसा किस तरह किया जाए, इससे अच्छी तरह वाकिफ हैं."

किसी भी बलिदान से पीछे नहीं हटेंगे

जनरल असीम मुनीर ने कहा कि सशस्त्र बल अगली पीढ़ियों के भविष्य को स्थिर, सुरक्षित करने के लिए किसी भी बलिदान से पीछे नहीं हटेंगे. मुनीर ने कहा, "मैं पाकिस्तान के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि हम अपनी पवित्र मातृभूमि की रक्षा के लिए बलिदान देने में कभी नहीं हिचकिचाएंगे."

पत्रकार हामिद मीर के बाद टिप्पणी 

की टिप्पणी ऐसे वक्त आई है जब कुछ दिन पहले वरिष्ठ पत्रकार हामिद मीर ने एक टीवी शो में दावा किया कि पूर्व सेना प्रमुख जनरल क़मर जावेद बाजवा ने 2021 में 20-25 पत्रकारों के साथ एक बैठक में कहा था कि पाकिस्तानी सेना मुकाबला करने में सक्षम नहीं है. हामिद मीर के मुताबिक बैठक में बाजवा ने कहा था कि पाकिस्तान भारत के साथ युद्ध लड़ने की स्थिति में नहीं है.

कुरान की आयतों का उल्लेख

जियो न्यूज के अनुसार जनरल मुनीर ने भारत की तुलना में पाकिस्तान के संसाधनों का परोक्ष रूप से जिक्र करते हुए कुरान की आयतों उल्लेख किया कि जीत के लिए संख्या पर्याप्त नहीं होती. उन्होंने कहा, "पाकिस्तान के सशस्त्र बलों के बहादुर सैनिक अपने प्रतिद्वंद्वियों की संख्या या संसाधनों से प्रभावित नहीं होते हैं."

अफगानिस्तान की शांति पाक के लिए महत्वपूर्ण

अफगानिस्तान के बारे में मुनीर ने कहा कि काबुल में स्थिरता, सुरक्षा और शांति पाकिस्तान की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण हैं और कहा कि इस क्षेत्र में शांति लाने के प्रयास जारी रहेंगे. कश्मीर के बारे में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान मजबूती से कश्मीर के लोगों के साथ खड़ा है.

उन्होंने कहा, हम अपने कश्मीरी भाइयों को राजनीतिक, नैतिक और कूटनीतिक समर्थन देना जारी रखेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को यह महसूस करना चाहिए कि कश्मीर मुद्दे के न्यायोचित और शांतिपूर्ण समाधान के बिना, क्षेत्रीय शांति कायम नहीं हो सकती.

ये भी पढ़ें: मिस्र के इस शहर में मिली बुद्ध की मूर्ति और संस्कृत में लिखा शिलालेख, प्राचीन भारत के खुले व्यापारिक राज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget