एक्सप्लोरर

पाकिस्तान ने भारत पर सार्क सम्मेलन को नाकाम करने का आरोप लगाया

विदेश कार्यालय के प्रवक्ता डॉ मोहम्मद फैसल ने बीजिंग से प्रेस ब्रीफिंग कर कहा कि सार्क सम्मेलन को भारत ने नाकाम कर रखा है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान द्विपक्षीय मुद्दों को बहुपक्षीय मंचों पर लाए जाने की कोशिशों की निंदा करता है. फैसल ने कहा कि पाकिस्तान सार्क का सम्मेलन इस्लामाबाद में कराने के लिए प्रतिबद्ध है.

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत पर आरोप लगाया कि वो इस्लामाबाद में सार्क सम्मेलन फिर से बुलाए जाने की प्रक्रिया को नाकाम कर रहा है.  वहीं पड़ोसी देश का ये भी कहना है कि समूचे क्षेत्र के विकास और आर्थिक विकास को भी भारत ने रोक रखा है. वहीं, भारत ने सीमा पार से आतंकवाद को पाकिस्तान का लगातार समर्थन मिलने का जिक्र करते हुए कहा है कि मौजूदा हालात में सार्क पर आगे बढ़ना मुश्किल है.

2016 सार्क सम्मेलन इस्लामाबाद में होना था, लेकिन जम्मू कश्मीर के उरी में उस साल सितंबर में हुए एक बड़े आतंकी हमले के बाद के हालात के चलते भारत ने सम्मेलन में शरीक नहीं होने की बात कही थी. साथ ही पाकिस्तान पर कूटनीतिक दबाव भी बनाया था. बांग्लादेश, भूटान और अफगानिस्तान के भी इसमें शरीक होने से इंकार करने के बाद सम्मेलन स्थगित कर दिया गया था.

विदेश कार्यालय के प्रवक्ता डॉ मोहम्मद फैसल ने बीजिंग से प्रेस ब्रीफिंग कर कहा कि सार्क सम्मेलन को भारत ने नाकाम कर रखा है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान द्विपक्षीय मुद्दों को बहुपक्षीय मंचों पर लाए जाने की कोशिशों की निंदा करता है. फैसल ने कहा कि पाकिस्तान सार्क का सम्मेलन इस्लामाबाद में कराने के लिए प्रतिबद्ध है.

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान बेकसूर कश्मीरियों की दशा को सभी सही मंचों पर उठाना जारी रखेगा और ये तब तक जारी रहेगा जब तक कि भारतीय मानवाधिकार उल्लंघन पूरी तरह रूक नहीं जाता. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के तहत विवाद का हल नहीं हो जाता और कश्मीरी अवाम की आकांक्षा पूरी नहीं हो जाती.

उन्होंने बताया कि विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कश्मीर मुद्दे पर ईरान और तुर्की के विदेश मंत्रियों और ‘आर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन’ के महासचिव से बात की है. बताते चलें कि सार्क सम्मेलन हर दो साल पर होता है और सदस्य देश अंग्रेजी के अक्षरों (alphabetically) के अनुसार इसकी मेजबानी और अध्यक्षता करते हैं. पिछला सार्क सम्मेलन 2014 में काठमांडो में हुआ था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक
'यह वेनेजुएला नहीं...', ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
'यह वेनेजुएला नहीं...', स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget