एक्सप्लोरर

पाकिस्तान एयरफोर्स का मिराज 5 फाइटर जेट क्रैश, ट्रेनिंग पर निकले थे पायलट

Pakistan Fighter Jet Mirage-5 Crash: पाकिस्तान एयरफोर्स के विमान मिराज-5 की पुरानी डिजाइन की वजह से इसे विडो मेकर भी कहा जाता है. दरअसल, इस विमान के साथ अक्सर क्रैश की घटनाएं होती रहती हैं.

पाकिस्तान एयर फोर्स (PAF) का मिराज 5 ROSE III लड़ाकू विमान मंगलवार (09 सितंबर, 2025) को सरगोधा के पास क्रैश हो गया. ट्रेनिंग उड़ान पर निकले पायलट विमान पर नियंत्रण नहीं बना सके और विमान जोरदार तरीके से नीचे जमीन से टकरा गया. बताया जा रहा है कि विमान के बीच उड़ान में स्टाल (विमान का गति खो बैठना) होने की संभावना है, जिसके चलते यह हादसा हुआ. 

मिराज 5 विमान की समस्याएं पुरानी
मिराज 5 विमान को 1960 के दशक में डसौल्ट एविएशन द्वारा डिजाइन किया गया था. बाद में इसे पाकिस्तान के ROSE (Retrofit of Strike Element) प्रोग्राम के तहत अपग्रेड किया गया था. इसके बावजूद यह विमान सुरक्षा के मामले में हमेशा से विवादित रहा है. 2012 से अब तक कम से कम 15 मिराज 5 विमान क्रैश हो चुके हैं, जिनमें 9 पायलटों की जान भी गई.

मिराज को कहा जाता है “विडो मेकर”
विशेषज्ञों के अनुसार मिराज 5 विमान को अक्सर “विडो मेकर”  कहा जाता है. इसकी खासियत यह है कि यह स्टाल-स्पिन घटनाओं के लिए बेहद संवेदनशील होता है. इसका मतलब यह कि हवा के बहाव में रुकावट के कारण विमान अनियंत्रित रूप से घूमने लगता है, जिसे रोक पाना बहुत मुश्किल होता है, चाहे पायलट कितना भी अनुभवी क्यों न हो.

पुरानी डिजाइन से आधुनिक चुनौतियां
विश्लेषकों का कहना है कि भले ही मिराज 5 को अपग्रेड किया गया हो, लेकिन इसका पुराना डिजाइन आधुनिक विमानन आवश्यकताओं के साथ तालमेल नहीं बिठा पा रहा है. इसके कारण उड़ानों में इस तरह की दुर्घटनाएं समय-समय पर होती रहती हैं. पाकिस्तान की सेना इस स्थिति पर नजदीकी नजर बनाए हुए है और आगे की कार्रवाई के लिए गहन जांच जारी है. हादसे के बाद मौके पर पहुंचे जांच अधिकारियों ने वहां से सैंपल भी कलेक्ट किए हैं. पाकिस्तान एयरफोर्स की तरफ से घटना को लेकर कोई टिप्पणी सामने नहीं आई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget