एक्सप्लोरर

पाकिस्तान पहुंचा तुर्की का वॉर शिप, एर्दोगन का बड़ा कदम, पहलगाम हमले के बाद से खौफ में PAK

पाकिस्तानी नौसेना के जनसंपर्क महानिदेशालय (DGPR) के अनुसार कराची बंदरगाह पहुंचने पर तुर्की नौसेना के जहाज का दोनों नौसेनाओं के अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया.

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत पाकिस्तान के रिश्ते बहुत खराब हो गए हैं. PAK को दिन रात भारत की तरफ से जवाबी कार्रवाई का डर सता रहा है. इसी बीच पाकिस्तान ने तुर्की से मदद मांगी है. नतीजतन तुर्की का नौसैनिक जहाज TCG Büyükada कराची पहुंच गया है. 

पाकिस्तान की नेवी ने रविवार (4 मई, 2025) को जानकारी देते हुए बताया गया कि पाकिस्तान और तुर्की के बीच समुद्री सहयोग को मजबूत करने के लिए ये कदम उठाया गया है. पाकिस्तान और तुर्की की आर्थिक मामलों और रक्षा मामलों को लेकर आपस में अच्छी साझेदारी है दोनों के रिश्ते भी बेहतर हैं. 

तुर्की ने पाकिस्तान को दिए ड्रोन सहित कई सैन्य उपकरण 
तुर्की की रक्षा कंपनियों ने पाकिस्तान की अगोस्टा 90-बी श्रेणी की पनडुब्बियों के आधुनिकीकरण में मदद की है और इस्लामाबाद को ड्रोन सहित सैन्य उपकरण भी उपलब्ध कराए हैं. दोनों देश नियमित रूप से संयुक्त सैन्य अभ्यास करते हैं. हाल ही में अतातुर्क-XIII अभ्यास किया गया. इस अभ्यास में दोनों विशेष बलों की लड़ाकू टीमें शामिल थीं और जिसका उद्देश्य उनके बीच अंतर-संचालन को बढ़ाना था.

तुर्की नौसेना के जहाज का पाक अधिकारियों ने किया स्वागत
पाकिस्तानी नौसेना के जनसंपर्क महानिदेशालय (DGPR) के अनुसार कराची बंदरगाह पहुंचने पर तुर्की नौसेना के जहाज का दोनों नौसेनाओं के अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया. DGPR ने कहा कि कराची में अपने प्रवास के दौरान TCG बुयुकाडा का चालक दल पाकिस्तान नौसेना के कर्मियों के साथ कई मुद्दों को लेकर बातचीत करेगा. इस यात्रा का उद्देश्य दोनों नौसेनाओं के बीच आपसी समझ को बढ़ाना और समुद्री सहयोग को मजबूत करना है.

तुर्की के राजदूत डॉक्टर डॉ. इरफान नेजीरोग्लू ने शनिवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की थी और पाकिस्तान के साथ अंकारा की एकजुटता व्यक्त की थी. डीजीपीआर ने कहा कि यह सदियों पुराने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों पर आधारित दो भाई राष्ट्रों के बीच गहरे आपसी विश्वास और रणनीतिक साझेदारी को दर्शाता है.

ये भी पढ़ें:

पहलगाम हमला: राजनाथ सिंह की PAK को वॉर्निंग, बोले- 'देश जैसा चाहता है, पीएम मोदी उसी भाषा में देंगे जवाब'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget