एक्सप्लोरर

'रूस और चीन करें जांच, भारत झूठ बोल रहा या सच', पहलगाम हमले पर बोले पाकिस्तानी रक्षा मंत्री

Pakistan On Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के एक्शन से पाकिस्तान घबराया हुआ है. उसका कहना है कि इस झूठ और सच का पता लगाने के लिए इंटरनेशनल लेवल की जांच होनी चाहिए.

Pahalgam Terror Attack: पाकिस्तान पहलगाम आतंकी हमले की जांच में रूस और चीन को शामिल करना चाहता है. आतंकवादियों ने 22 अप्रैल, 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में गोलीबारी की जिसमें 26 लोग मारे गए, जिनमें से ज्यादातर पर्यटक थे. यह 2019 में पुलवामा हमले के बाद घाटी में सबसे घातक हमला था. 

रूसी सरकार की आरआईए नोवोस्ती न्यूज एजेंसी को दिए गए एक हालिया इंटरव्यू में पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि रूस या चीन या यहां तक कि पश्चिमी देश इस संकट में बहुत ही सकारात्मक भूमिका निभा सकते हैं और वे एक जांच दल भी गठित कर सकते हैं, जिसे जांच का यह काम सौंपा जाना चाहिए कि भारत या मोदी झूठ बोल रहे हैं या वह सच बोल रहे हैं. एक अंतरराष्ट्रीय दल को पता लगाने दें.’’ उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी अंतरराष्ट्रीय जांच कराने का प्रस्ताव रखा है.

पाकिस्तान बोला- सबूत पेश करे भारत

न्यूज एजेंसी ने ख्वाजा के हवाले से कहा, ‘‘पता लगाएं कि भारत में, कश्मीर में इस घटना का दोषी कौन है और कौन इसे अंजाम दे रहा है. बातचीत या खोखले बयानों का कोई असर नहीं होता. इस बात के कुछ सबूत तो होने ही चाहिए कि पाकिस्तान इसमें शामिल है या इन लोगों को पाकिस्तान का समर्थन प्राप्त था? ये सिर्फ बयान हैं, खोखले बयान और कुछ नहीं.’’

'बड़ी चालाकी से आतंकवाद को सही ठहराया है'

इस बीच मॉस्को स्थित स्वतंत्र अमेरिकी विश्लेषक एंड्रयू कोरिबको ने कहा कि न केवल पाकिस्तान ने भारत के आरोपों का खंडन किया है, जिसकी उम्मीद थी, बल्कि शीर्ष अधिकारियों ने आश्चर्यजनक रूप से खुद को बदनाम करने वाले दो दावे किए हैं. उन्होंने कहा, ‘‘उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इसाक डार ने टिप्पणी की है कि 22 अप्रैल को जम्मू और कश्मीर के पहलगाम जिले में हमले करने वाले लोग स्वतंत्रता सेनानी हो सकते हैं.’’

कोरिबको ने ऑनलाइन मंच सबस्टैक पर अपने न्यूजलेटर में लिखा, ‘‘कश्मीर संघर्ष के बारे में किसी के विचार चाहे जो भी हों, पर्यटकों का नरसंहार निर्विवाद रूप से आतंकवादी कृत्य है, उनके धर्म के आधार पर हत्या की तो बात ही छोड़ दीजिए. यह अनुमान लगाना कि अपराधी ‘स्वतंत्रता सेनानी हो सकते हैं’ दुनिया भर के सच्चे स्वतंत्रता सेनानियों को बदनाम करता है और चतुराई से आतंकवाद को उचित ठहराता है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘डार और आसिफ ने जो कहा, उस पर अधिक विचार करने पर, पर्यवेक्षकों को एक स्पष्ट विरोधाभास दिखाई देगा कि पहले ने पहलगाम हमले को दृढ़तापूर्वक स्वीकृति दी है, यह अनुमान लगाते हुए कि अपराधी 'स्वतंत्रता सेनानी हो सकते हैं', जबकि दूसरे ने हमले को दृढ़तापूर्वक अस्वीकार किया है और इसका सारा दोष भारत पर मढ़ा है.’’ कोरिबको ने लिखा, ‘‘इससे पता चलता है कि वे अपने पक्ष की मिलीभगत को छिपाने की बचकाना कोशिश कर रहे हैं.’’

इशाक डार ने की चीनी विदेश मंत्री से बात

पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री मोहम्मद इशाक डार ने रविवार को चीन के विदेश मंत्री व सीपीसी सेंट्रल कमेटी के पोलित ब्यूरो सदस्य वांग यी (Wang Yi) से टेलीफोन पर बातचीत कर अपनी सफाई दी है. दरअसल, पहलगाम हमले के बाद दुनिया के देशों ने भारत के साथ एकजुटता दिखाते हुए आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई पर सहमति जताई है. इसके बाद पाकिस्तान दुनिया के देशों से अलग-थलग पड़ता दिख रहा है. अब पाकिस्तानी सरकार, दुनिया के देशों से अपना पक्ष रखने में जुटी हुई है. इसी क्रम में पाकिस्तान ने चीन के विदेश मंत्री से भारत-पाकिस्तान तनाव और द्विपक्षीय सहयोग को लेकर चर्चा की है. 

ये भी पढ़ें: 'भारत बिना बताए झेलम में छोड़ेगा पानी, बाढ़ आएगी और खाली हो जाएगा PoK', बोले पाकिस्तानी एक्सपर्ट कमर चीमा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अराघची इस्तीफा दो...', अमेरिका के साथ पीस डील की खबरों के बीच ईरान में बवाल, सड़कों पर उतरे लोग
'अराघची इस्तीफा दो...', अमेरिका के साथ पीस डील की खबरों के बीच ईरान में बवाल, सड़कों पर उतरे लोग
पहाड़, झील और वेस्ट यूरोप की सबसे ऊंची चोटी Mont Blanc, कितना खूबसूरत है फ्रांस का एवियान, जहां हो रही G7 समिट?
पहाड़, झील और वेस्ट यूरोप की सबसे ऊंची चोटी Mont Blanc, कितना खूबसूरत है फ्रांस का एवियान, जहां हो रही G7 समिट?
PoK में फिर चलीं गोलियां, PAK सेना की फायरिंग में 2 प्रदर्शनकारियों की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर 55 हुई
PoK में फिर चलीं गोलियां, PAK सेना की फायरिंग में 2 प्रदर्शनकारियों की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर 55 हुई
होर्मुज में तीन भारतीयों की मौत पर भड़के जयशंकर, तो आया अमेरिकी विदेश मंत्री का बयान, जानें क्या कहा?
होर्मुज में तीन भारतीयों की मौत पर भड़के जयशंकर, तो आया अमेरिकी विदेश मंत्री का बयान, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Delhi TMC Rebel MP Meeting: बागियों की बैठक में शामिल होंगी Sayoni Ghosh | Bengal | Mamata Banerjee
US-Iran Deal: खुल जाएगा होर्मुज...ईरान-अमेरिका युद्ध खत्म?आखिर क्या होने वाला है? Inside Story
Bengal TMC Crisis: Amit Shah से आधे घंटे तक क्या हुई बात? | Sudip Bandyopadhyay | Mamata | Suvendu
Patna Train Dispute: Patliputra स्टेशन पर छात्रों का महातांडव! | Bihar Latest News
Khan Sir Controversy: खान सर को मिली जमानत...नेपाल में रौशन आनंद के भाई की हत्या! उड़ गए सबके होश!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Mobile Emergency Alert: अब अचानक आपका मोबाइल नहीं होगा वाइब्रेट, NDMA ने बंद किया इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम
अब अचानक आपका मोबाइल नहीं होगा वाइब्रेट, NDMA ने बंद किया इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम
'जिस दिन हमारी सत्ता आएगी हम टुकड़े...', बीजेपी के ऑपरेशन टाइगर पर संजय राउत ने दे डाली चेतावनी
'जिस दिन हमारी सत्ता आएगी हम टुकड़े...', बीजेपी के ऑपरेशन टाइगर पर संजय राउत ने दे डाली चेतावनी
'दादा आपका तो पेट खराब था', सुदीप बंद्योपाध्याय ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ तो महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'दादा आपका तो पेट खराब था', सुदीप बंद्योपाध्याय ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ तो महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
Surbhi Jyoti Blessed with a Baby Girl: 'कुबूल है' फेम सुरभि ज्योति बनीं मां, बेबी गर्ल को दिया जन्म
'कुबूल है' फेम सुरभि ज्योति बनीं मां, बेबी गर्ल को दिया जन्म
Watch: नीतीश कुमार रेड्डी के संस्कार तो देखिए, चलती प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया ये काम; वीडियो वायरल
नीतीश कुमार रेड्डी के संस्कार तो देखिए, चलती प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया ये काम; वीडियो वायरल
'मैं केरल के पूर्व CM को गले नहीं लगाऊंगा', राहुल गांधी के पिनाराई विजयन पर कमेंट से बवाल, INDIA ब्लॉक में दरार?
'मैं केरल के पूर्व CM को गले नहीं लगाऊंगा', राहुल गांधी के पिनाराई विजयन पर कमेंट से बवाल, INDIA ब्लॉक में दरार?
Gorilla Couple Video: रूठ गई गोरिल्ला की पत्नी, मनाने के लिए पापड़ ही बेलता रहा बेचारा; वीडियो देख आएगी हंसी 
रूठ गई गोरिल्ला की पत्नी, मनाने के लिए पापड़ ही बेलता रहा बेचारा; वीडियो देख आएगी हंसी 
DU COL Admission 2026: DU में फॉरेन लैंग्वेज सीखने का सुनहरा मौका, प्रोफेशनल कोर्सेज में शुरू हुए एडमिशन
DU में फॉरेन लैंग्वेज सीखने का सुनहरा मौका, प्रोफेशनल कोर्सेज में शुरू हुए एडमिशन
Embed widget