एक्सप्लोरर

चालबाज चीन के डार्क सीक्रेट! चोरी-छिपे राफेल की कर रहा जासूसी, मिसाइल टेक्नोलॉजी भी चुराने निकला

चीनी जासूसों का जाल किस तरह पूरी दुनिया में फैल रहा है, उसकी बानगी इटली के शहर मिलान में भी देखने को मिली. मिलान में एफबीआई ने एक चीनी हैकर को गिरफ्तार किया है.

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के राफेल फाइटर जेट के खिलाफ झूठा प्रोपेगेंडा फैलाने के बाद अब फ्रांसीसी फाइटर जेट के खिलाफ सात समंदर पार एक नई साजिश का खुलासा हुआ है. खुलासा ये कि चीन के जासूस ग्रीस में भी राफेल लड़ाकू विमानों की चोरी-छिपे निगरानी कर रहे थे. इस बाबत ग्रीस ने चार चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जो ग्रीस के राफेल फाइटर जेट की गुपचुप तस्वीर खींच रहे थे.

जानकारी के मुताबिक, ग्रीस के टंगारा में हैलेनिक (ग्रीक) एयर फोर्स की 114 कॉम्बैट विंग में तैनात राफेल फाइटर जेट की तस्वीर ले रहे थे. जांच में पाया गया कि ये चारों चीनी नागरिक, ग्रीस की एयरोस्पेस फैक्ट्री में भी ठीक ऐसे ही फोटोग्राफी करते पाए गए थे. वहां तैनात कर्मचारियों ने चारों चीनी नागरिकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया था, लेकिन ग्रीक एयरबेस पर फोटोग्राफी करने के आरोप में चारों चीनी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

चारों चीनी जासूस, टूरिस्ट बनकर ग्रीस में दाखिल हुए थे. ग्रीक सुरक्षा एजेंसियां अब ये पता करने में जुटी है कि ये जासूसी का अलग मामला है या उसी रैकेट का हिस्सा है, जिसके बारे में पिछले हफ्ते फ्रांसीसी इंटेलिजेंस एजेंसी ने खुलासा किया था.

राफेल के खिलाफ चीन ने फेक नैरेटिव फैलाया
फ्रांसीसी इंटेलिजेंस एजेंसी के मुताबिक ऑपरेशन सिंदूर के बाद चीन ने एक सोची समझी साजिश के तहत भारतीय वायुसेना के राफेल फाइटर जेट के खिलाफ एक फेक नैरेटिव फैलाया था. इसके तहत चीन ने सभी देशों में तैनात अपने दूतावासों को राफेल के खिलाफ झूठा प्रचार करने का निर्देश दिया था. चीन ने इस बात का नैरेटिव फैलाया कि पाकिस्तानी वायुसेना द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले चीनी फाइटर जेट, जे-10 और जे-17 ने चीनी मिसाइल (पीएल-15) से राफेल लड़ाकू विमानों को मार गिराया है.

यूक्रेन में 2 चीनी जासूस गिरफ्तार 
उधर यूक्रेन ने भी 2 चीनी जासूसों को गिरफ्तार करने का दावा किया है. यूक्रेन की एजेंसियों के मुताबिक ये दोनों चीनी जासूस, एक यूक्रेनी नागरिक की मदद से यूक्रेनी नेप्चून क्रूज मिसाइल की टेक्नोलॉजी हासिल करने की कोशिश कर रहे थे. यूक्रेन के मुताबिक, ये दोनों बाप-बेटे की जोड़ी है. बेटा, स्टूडेंट बनकर यूक्रेन में पढ़ाई करने के बहाने कीव में रह रहा था. बेटे से मिलने के बहाने बाप भी कीव में आकर रहने लगा.

इटली में चीनी हैकर गिरफ्तार
चीनी जासूसों का जाल किस तरह पूरी दुनिया में फैल रहा है. उसकी बानगी इटली के शहर मिलान में भी देखने को मिली. मिलान में अमेरिकी की सबसे बड़ी जांच एजेंसी एफबीआई ने एक चीनी हैकर को गिरफ्तार किया है. फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) के मुताबिक, चीन की सबसे बड़ी खुफिया एजेंसी (मिनिस्ट्री ऑफ स्टेट सिक्योरिटी) के लिए चीनी हैकर शु जेवेइ काम करता था.

ये भी पढ़ें: 

क्या है स्टारलिंक जेन-1? कैसे आपको मिलेगा हाई स्पीड इंटरनेट, भारत सरकार ने दे दी है मंजूरी

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर निगरानी के लिए पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
नीतीश सरकार ने अनंत सिंह को दिया पहले से छोटा घर, अब नहीं रख सकेंगे गाय-भैंस, एक गाड़ी की पार्किंग
नीतीश सरकार ने अनंत सिंह को दिया पहले से छोटा घर, अब नहीं रख सकेंगे गाय-भैंस, एक गाड़ी की पार्किंग
रोहित भैया की डांट..., मौका मिला तो मैं भी कप्तान बनना..., यशस्वी जायसवाल ने बोली दिल की बात
रोहित भैया की डांट..., मौका मिला तो मैं भी कप्तान बनना..., यशस्वी जायसवाल ने बोली दिल की बात
ब्लैक ड्रेस, डायमंड जूलरी और आंखों पर चश्मा... फिल्म फेस्टिवल से आलिया भट्ट का किलर लुक वायरल, देखें तस्वीरें
ब्लैक ड्रेस, डायमंड जूलरी और आंखों पर चश्मा... आलिया भट्ट का किलर लुक वायरल

वीडियोज

Bollywood News: बाॅलीवुड गलियारों की बड़ी खबरें | Salman Khan | Mumbai | Diljit Dosanjh
Chhattisgarh News: रायपुर के व्यापारी ने महिला DSP पर लगाया करोड़ों हड़पने का आरोप | ABP News
जुबां पर प्यार का वादा... लेकिन आंखों में दौलत के सपने... हर वक्त उसे पैसा ही पैसा | Sansani
बेकाबू कार...मच गया हाहाकार, हादसे का वीडियो कंपा देगा! | Gujarat | Greater Noida
Parliament Winter Session: संसद सत्र के बीच जर्मनी जाएंगे Rahul Gandhi? | Amit Shah | Janhit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर निगरानी के लिए पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
नीतीश सरकार ने अनंत सिंह को दिया पहले से छोटा घर, अब नहीं रख सकेंगे गाय-भैंस, एक गाड़ी की पार्किंग
नीतीश सरकार ने अनंत सिंह को दिया पहले से छोटा घर, अब नहीं रख सकेंगे गाय-भैंस, एक गाड़ी की पार्किंग
रोहित भैया की डांट..., मौका मिला तो मैं भी कप्तान बनना..., यशस्वी जायसवाल ने बोली दिल की बात
रोहित भैया की डांट..., मौका मिला तो मैं भी कप्तान बनना..., यशस्वी जायसवाल ने बोली दिल की बात
ब्लैक ड्रेस, डायमंड जूलरी और आंखों पर चश्मा... फिल्म फेस्टिवल से आलिया भट्ट का किलर लुक वायरल, देखें तस्वीरें
ब्लैक ड्रेस, डायमंड जूलरी और आंखों पर चश्मा... आलिया भट्ट का किलर लुक वायरल
Kidney Damage Signs: आंखों में दिख रहे ये लक्षण तो समझ जाएं किडनी हो रही खराब, तुरंत कराएं अपना इलाज
आंखों में दिख रहे ये लक्षण तो समझ जाएं किडनी हो रही खराब, तुरंत कराएं अपना इलाज
घरेलू एयरलाइंस में कितने पायलट, अब विदेशी पायलटों को भारत में कैसे मिल सकती है नौकरी?
घरेलू एयरलाइंस में कितने पायलट, अब विदेशी पायलटों को भारत में कैसे मिल सकती है नौकरी?
दिल्ली में आज फिर मनेगी दीपावली, जानें रेखा गुप्ता सरकार ने क्यों लिया यह फैसला?
दिल्ली में आज फिर मनेगी दीपावली, जानें रेखा गुप्ता सरकार ने क्यों लिया यह फैसला?
Video: पुलिस की गाड़ी ने लिया गलत यू-टर्न तो महिला ने बीच चौराहे पढ़ाया कानून का पाठ- वीडियो वायरल
पुलिस की गाड़ी ने लिया गलत यू-टर्न तो महिला ने बीच चौराहे पढ़ाया कानून का पाठ- वीडियो वायरल
Embed widget