एक्सप्लोरर

Operation Sindoor: 'लगा भारत ने कर दिया परमाणु हमला और पाकिस्तान के पास बस कुछ सेकेंड...', बोले बिलावल भुट्टो जरदारी

बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा कि भारत ने दोहरे उपयोग वाली क्रूज मिसाइल तैनात की थीं और हमें तस्वीरें देखकर फैसला करना था कि ये परमाणु हमला है या नहीं.

पूर्व पाक विदेश मंत्री और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के प्रमुख बिलावल भुट्टो जरदारी ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा है कि जब आतंकी ठिकानों पर हमले किए गए तो हमें लगा कि भारत ने परमाणु हमला कर दिया. उन्होंने कहा कि भारत ने ऐसी क्रूज मिसाइलें तैनात की थीं, जो परमाणु हथियार ले जाने में भी सक्षम थीं और हमारे पास सिर्फ कुछ सेकेंड थे, ये तय करने के लिए कि ये परमाणु हमला है या नहीं.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बिलावल भुट्टो जरदारी के नेतृत्व में नौ लोगों के डेलीगेशन को अलग-अलग देशों के दौरे पर भेजा है, जो दुनियाभर में घूम-घूम कर भारत के साथ लड़ाई में पाक सेना की बहादुरी का बखान कर रहे हैं. 

सोमवार (23 जून, 2025) को लंदन में द संडे टाइम्स से बात करते हुए बिलावल भुट्टो ने कहा, 'ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने दोहरे उपयोग वाली क्रूज मिसाइल तैनात की थीं, जो परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम थीं और पाकिस्तान को कुछ सेकेंड में ही फैसला करना था कि क्या यह परमाणु हमला है.'

बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा, 'ऐसी स्थिति में आपको आसमान में मिसाइली हमलों की तस्वीरें देखकर कुछ सेकेंड में ही फैसला लेना होता है कि क्या इस मिसाइल का इस्तेमाल न्यूक्लियर हमले के लिए किया जाएगा या नहीं? और सिर्फ इन चंद सेकेंड में ही हमने फैसला लिया.'

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा कि दोनों देशों के बीच भले संघर्ष विराम हो गया है, लेकिन शांति स्थापित नहीं हुई है और यह बहुत परेशानी की बात है. बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा कि पाकिस्तान ने सैन्य संघर्ष को सबसे निम्न स्तर पर ला दिया है, लेकिन उन्हें ऐसा लगता है कि ये खतरनाक स्थिति है. बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा कि सीजफायर होने के बावजूद पाकिस्तान और भारत इस वक्त जंग के सबसे करीब हैं क्योंकि क्षेत्र में हालात अविश्वसनीय रूप से खतरनाक हैं.

बिलावल भुट्टो जरदारी का कहना है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी सेना भारत पर भारी पड़ी फिर भी पाकिस्तान सीजफायर के लिए इसलिए तैयार हो गया क्योंकि अमेरिका ने वादा किया था कि टकराव के सभी बिंदुओं पर बाद में चर्चा की जाएगी. बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा कि लेकिन अब ऐसा कुछ हो नहीं रहा है. हम नहीं चाहते हैं कि युद्ध विराम के परिणामस्वरूप अंतरराष्ट्रीय समुदाय को सहजता का झूठा एहसास हो क्योंकि अभी भी खतरा बना हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अरुणाचल प्रदेश में दर्दनाक हादसा, मजदूरों से भरा ट्रक हजारों फीट गहरी खाई में गिरा, 22 की मौत
अरुणाचल प्रदेश में दर्दनाक हादसा, मजदूरों से भरा ट्रक हजारों फीट गहरी खाई में गिरा, 22 की मौत
क्या चुनाव प्रक्रिया में सुधार की जरूरत? शरद पवार गुट ने दिया बड़ा बयान
क्या चुनाव प्रक्रिया में सुधार की जरूरत? शरद पवार गुट ने दिया बड़ा बयान
Rahul Gandhi On Amit Shah: 'अमित शाह घबराए हुए थे, उनके हाथ कांप रहे थे...' राहुल गांधी ने गृहमंत्री को चैलेंज देते हुए ये क्या कहा
'अमित शाह घबराए हुए थे, उनके हाथ कांप रहे थे...' राहुल गांधी ने गृहमंत्री को चैलेंज देते हुए ये क्या कहा
एबी डिविलियर्स ने गौतम गंभीर को दे डाली बड़ी नसीहत, जो कहा वो हर भारतीय को जरूर जानना चाहिए
एबी डिविलियर्स ने गौतम गंभीर को दे डाली बड़ी नसीहत, जो कहा वो हर भारतीय को जरूर जानना चाहिए

वीडियोज

Goa Night Club: गोवा अग्निकांड की चश्मदीद बनी इस महिला ने जो बताया सुनकर कांप जाएगी रूह!
Aniruddhacharya Controversy:बाबा की बेशर्मी की हदें पार, कोर्ट में एक-एक कर होगा हिसाब!
8 तोला सोने की चेन, करोड़ों की संपत्ति, हुमायूं कबीर की नेट वर्थ आपको देगी झटका |ABPLIVE
Rahul Gandhi ने SIR पर BJP और RSS को जमकर सुनाया, Lok Sabha में नेता प्रतीपक्ष की स्पीच कैसी लगी ?
T20 World Cup से पहले बड़ा झटका — Jio Hotstar की $3 Billion की Deal खत्म |Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अरुणाचल प्रदेश में दर्दनाक हादसा, मजदूरों से भरा ट्रक हजारों फीट गहरी खाई में गिरा, 22 की मौत
अरुणाचल प्रदेश में दर्दनाक हादसा, मजदूरों से भरा ट्रक हजारों फीट गहरी खाई में गिरा, 22 की मौत
क्या चुनाव प्रक्रिया में सुधार की जरूरत? शरद पवार गुट ने दिया बड़ा बयान
क्या चुनाव प्रक्रिया में सुधार की जरूरत? शरद पवार गुट ने दिया बड़ा बयान
Rahul Gandhi On Amit Shah: 'अमित शाह घबराए हुए थे, उनके हाथ कांप रहे थे...' राहुल गांधी ने गृहमंत्री को चैलेंज देते हुए ये क्या कहा
'अमित शाह घबराए हुए थे, उनके हाथ कांप रहे थे...' राहुल गांधी ने गृहमंत्री को चैलेंज देते हुए ये क्या कहा
एबी डिविलियर्स ने गौतम गंभीर को दे डाली बड़ी नसीहत, जो कहा वो हर भारतीय को जरूर जानना चाहिए
एबी डिविलियर्स ने गौतम गंभीर को दे डाली बड़ी नसीहत, जो कहा वो हर भारतीय को जरूर जानना चाहिए
गौरव खन्ना पर फरहाना भट्ट के कमेंट से खफा हैं बिग बॉस 19 विनर के पिता, बोले- 'मैं होता तो थप्पड़ मार देता'
गौरव खन्ना पर फरहाना भट्ट के कमेंट से खफा हैं बिग बॉस 19 विनर के पिता, बोले- 'मैं तो थप्पड़ मार देता'
बीवी रूठ गई तो खुद खाना बनाने लगा पति, डेढ़ साल की बेटी का एफर्ट देख आपकी आंखों में भी आ जाएंगे आंसू
बीवी रूठ गई तो खुद खाना बनाने लगा पति, डेढ़ साल की बेटी का एफर्ट देख आपकी आंखों में भी आ जाएंगे आंसू
देश के इस राज्य में बना पहला वाइल्ड लाइफ सेफ हाईवे, क्या है इसकी खासियत और इससे क्या पड़ेगा फर्क?
देश के इस राज्य में बना पहला वाइल्ड लाइफ सेफ हाईवे, क्या है इसकी खासियत और इससे क्या पड़ेगा फर्क?
UP SIR Update : यूपी में बढ़ सकती है SIR की तारीख? अयोध्या, लखनऊ, प्रयागराज, गाजियाबाद, सहारनपुर ने बढ़ाई आयोग की मुश्किल
यूपी में बढ़ सकती है SIR की तारीख? अयोध्या, लखनऊ, प्रयागराज, गाजियाबाद, सहारनपुर ने बढ़ाई आयोग की मुश्किल
Embed widget