एक्सप्लोरर

अमेरिका में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या एक लाख के पार, करीब 17 लाख लोग संक्रमित

कोरोना वायरस के कारण अमेरिका मे एक लाख लोगों की मौत हो गई.वहीं करीब 17 लाख लोग इस जानलेवा वायरस से संक्रमित हैं.

वॉशिंगटन: अमेरिका में कोरोना वायरस के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या एक लाख को पार कर गई है. दुनिया में किसी भी देश में कोरोना के कारण इतने अधिक लोगों की मौत नहीं हुई. मौत के मामले में ब्रिटेन दूसरे नंबर है जहां अब तक 37 हज़ार से ज्यादा मौतें हुई हैं. तीसरे नंबर पर इटली है जहां 33 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं.

अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर पड़ा बहुत बुरा प्रभाव 

अमेरिका के कुल मौतों में एक तिहाई लोगों की मौत दुनिया की वित्तीय राजधानी माने जाने वाले न्यूयॉर्क, उसके नजदीकी इलाके न्यूजर्सी और कनेक्टिकट में हुई. इसका अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर भी बहुत बुरा प्रभाव पड़ा है. बीते तीन महीने में 3.5 करोड़ से अधिक लोगों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा है.

एक लाख अमेरिकियों की मौत

हालांकि मृत्यु दर और नए मामलों की संख्या में अब कमी आने लगी है. इसे देखते हुए सभी 50 राज्यों ने अर्थव्यवस्थाओं को फिर से खोलने की हिम्मत जुटाई है. सदन में बहुमत के नेता स्टेनी होयर ने कहा, '' कोरोना के कारण एक लाख अमेरिकी लोगों की मौत हो गई. ऐसे में हमारा देश एक दुखद मुकाम पर है. पूरे देश में इस बीमारी के कारण अपने प्रियजनों को खोने का दुख उनके परिवार मना रहे हैं.’’

17 लाख से अधिक अमेरिकी कोरोना संक्रमित

अमेरिका में मृतकों की संख्या बुधवार को एक लाख के पार पहुंच गई. अब तक 17 लाख से अधिक अमेरिकी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. रोग नियंत्रण एवं रोकथाम संबंधी अमेरिकी केंद्र (सीडीसी) के मुताबिक देश में इस संक्रमण ने हर आयुवर्ग और हर समुदाय को अपनी चपेट में लिया है. संक्रमण के कुल मामलों में से 4.7 एशियाई अमेरिकियों के और 26.3 फीसदी अश्वेत अमेरिकियों के हैं.

अब तक अमेरिका में 1.57 करोड़ लोगों की जांच की गई

संक्रमण के कारण यहां कितने भारतीय-अमेरिकी लोगों की मौत हुई इसका कोई आंकड़ा उपलब्ध नहीं है लेकिन कुछ अनाधिकारिक अनुमानों की मानें तो न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी में ऐसे 500 से अधिक लोगों की मौत हुई. साथ ही इस समुदाय के संक्रमित लोगों की संख्या हजारों में है. बीते दो महीनों में कई जानेमाने भारतीय-अमेरिकी चिकित्सक और प्रभावशाली सामुदायिक नेताओं की संक्रमण के कारण मौत हुई. सीडीसी ने कहा कि अब तक अमेरिका में 1.57 करोड़ लोगों की जांच की गई है जिनमें से 18 लाख संक्रमित पाए गए हैं.

ये भी पढ़ें-

पुलवामा में एक और आतंकी साजिश की कोशिश नाकाम, सेना ने IED से भरी कार को बरामद कर उड़ाया

ताजा अपडेट: कोरोना वायरस के 24 घंटे में 6566 मरीज बढ़े, 194 की मौत, अबतक 4531 लोगों ने गंवाई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान

Embed widget