एक्सप्लोरर

Nepal Political Crisis: फिर से केपी शर्मा ओली को ही नेपाल के प्रधानमंत्री बनाने की हो रही तैयारी

नेपाल के निचले सदन में कुल 232 वोट डाले गए. 93 सांसदों ने केपी ओली के पक्ष में मत किया. वहीं 124 सांसदों ने उनके खिलाफ वोट किया. 15 सांसदों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया.

नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली जिन्होंने आज ही सदन का विश्वास खो दिया है और पदमुक्त हो चुके हैं उनको दुबारा प्रधानमंत्री बनाने की तैयारी चल रही है. सदन में विश्वास खोने के बाद केपी ओली ने सोमवार को कैबिनेट की बैठक की. अब तक माओवादी के साथ मिलकर गठबंधन की सरकार चला रहे ओली को अब नेपाल के संविधान के मुताबिक सिंगल लार्जेस्ट पार्टी के नेता के रूप में प्रधानमंत्री पद पर शपथ ग्रहण कराने की तैयारी है.

नेपाल के संविधान की धारा 76 की उपधारा 2 के मुताबिक गठबन्धन की सरकार बनती है और यह फेल होने के बाद संविधान की धारा 76 की उपधारा 3 के मुताबिक सबसे बड़ी पार्टी के नेता को सरकार बनाने का प्रावधान है. चूंकि ओली के विपक्ष में रहे गठबन्धन के पास भी बहुमत के लिए आवश्यक 136 सांसदों का समर्थन नहीं है, इसलिए राष्ट्रपति अब सरकार बनाने की अगली प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगी.

बहुमत के लिए 136 सासदों की जरूरत

इस समय नेपाल की संसद में सबसे बड़ी पार्टी के.पी. ओली नेतृत्व की पार्टी है जिसके पास कुल 120 सांसद हैं, जबकि नेपाली कांग्रेस के पास 61, माओवादी के पास 48 और जनता समाजवादी पार्टी के पास 32 सांसद हैं. कांग्रेस के नेता शेरबहादुर देउवा के नेतृत्व में गठबंधन सरकार बनाने का दावा पेश किया है. लेकिन इनके पास सिर्फ 124 सांसद ही पहुंच रहा है, जबकि बहुमत के लिए 136 सांसदों की जरूरत है.

ओली के पक्ष में पड़े सिर्फ 93 वोट

निचले सदन में कुल 232 वोट डाले गए. 93 सांसदों ने ओली के पक्ष में मत किया. वहीं 124 सांसदों ने उनके खिलाफ वोट किया. 15 सांसदों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया. प्रतिनिधि सभा के विशेष सत्र में आज ओली ने औपचारिक रूप से विश्वास प्रस्ताव पेश किया और सभी सदस्यों से इसके पक्ष में मतदान करने की अपील की.

गौरतलब है कि नेपाल में राजनीति संकट पिछले साल 20 दिसंबर को तब शुरू हुआ जब राष्ट्रपति भंडारी ने प्रधानमंत्री ओली की अनुशंसा पर संसद को भंग कर 30 अप्रैल और 10 मई को नए सिरे से चुनाव कराने का निर्देश दिया. ओली ने यह अनुशंसा सत्तारूढ़ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी में सत्ता को लेकर चल रही खींचतान के बीच की थी.

ये भी पढ़ें: नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली विश्वासमत जीतने में रहे नाकामयाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वे मुझे मार भी सकते हैं फिर भी...', शेख हसीना ने किया बांग्लादेश लौटने का ऐलान, जानें कब जाएंगी
'वे मुझे मार भी सकते हैं फिर भी...', शेख हसीना ने किया बांग्लादेश लौटने का ऐलान, जानें कब जाएंगी
India-Russia Oil: भारत को तेल बेचकर रूस ने बढ़ाया बैंक बैलेंस, 'दोस्ती' से ज्यादा मुनाफे पर रहा फोकस?
भारत को तेल बेचकर रूस ने बढ़ाया बैंक बैलेंस, 'दोस्ती' से ज्यादा मुनाफे पर रहा फोकस?
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
'ये काम मैं भारत के साथ...' अमेरिका को तगड़ा जवाब देने के लिए नेतन्याहू ने क्यों दिया ये बड़ा बयान?
'ये काम मैं भारत के साथ...' अमेरिका को तगड़ा जवाब देने के लिए नेतन्याहू ने क्यों दिया ये बड़ा बयान?

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget