एक्सप्लोरर

भारतीय झंडे वाले जहाज पर ओमान के नजदीक समंदर में हमला, एक की मौत, शिप पर थे 14 नाविक

ओमान के तट के पास भारत के झंडे वाले एक मालवाहक जहाज पर अज्ञात हवाई वस्तु से हमला किया गया. इस घटना में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई.

ओमान के तट के पास सोमवार को भारत के झंडे वाले मालवाहक जहाज पर अज्ञात हवाई वस्तु से हमला किया गया. इस घटना में गुजरात के रहने वाले एक भारतीय नाविक की मौत हो गई, जबकि जहाज पर सवार अन्य 13 भारतीय नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया. केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि ओमान के तटरक्षक बल ने सभी 13 नाविकों को सुरक्षित बाहर निकालकर बचाया.

अज्ञात हवाई वस्तु से भारतीय जहाज पर हमला

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बताया कि भारतीय जहाज 'एमएसवी अल जुसुफी' ओमान के तट के पास समुद्री मार्ग से गुजर रहा था. जहाज पर कुल 14 भारतीय नाविक सवार थे. इसी दौरान किसी अज्ञात हवाई वस्तु ने जहाज को निशाना बनाया. हमले के बाद 13 नाविकों ने सुरक्षित जहाज से बाहर निकलकर बचाव किया. ओमान के तटरक्षक बल ने उन्हें सुरक्षित बचा लिया.

गुजरात के रहने वाले नाविक की गई जान

मंत्री ने बताया कि हमले में घायल हुए एक नाविक ने दम तोड़ दिया. मृतक की पहचान गुजरात निवासी गंधार नाहीम अजीज के रूप में हुई है. इस घटना में बाकी 13 भारतीय नाविक सुरक्षित हैं. हमले के कारणों और इसके लिए जिम्मेदार पक्ष को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

भारतीय दूतावास स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में

सर्बानंद सोनोवाल के मुताबिक, ओमान स्थित भारतीय दूतावास स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है, ताकि सुरक्षित बचाए गए सभी 13 नाविकों को जरूरी सहायता उपलब्ध कराई जा सके. इसके साथ ही जहाजरानी मंत्रालय नाविकों की जल्द भारत वापसी की व्यवस्था करने में जुटा है. मंत्रालय की ओर से मृत नाविक के पार्थिव शरीर को भी जल्द भारत लाने की प्रक्रिया पर काम किया जा रहा है. सरकार ने सुरक्षित बचे नाविकों की वापसी और मृतक के पार्थिव शरीर को भारत लाने के लिए जरूरी कदम उठाने की बात कही है.

आशुतोष प्रताप सिंह ABP न्यूज़ डिजिटल की न्यूज़ टीम का हिस्सा हैं. नेशनल और इंटरनेशनल खबरें करते हैं. ब्रेकिंग न्यूज पर फोकस रखते हैं. राजनीति, चुनाव, खेल, राष्ट्रीय घटनाक्रम और सामाजिक मुद्दों पर गहरी समझ रखते हैं. करीब 8 वर्षों का पत्रकारिता में अनुभव है. उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से ताल्लुक रखने वाले आशुतोष ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है.

Mail Id- ashutoshsingh0218@gmail.com
X- https://x.com/ashupratap18 
Facebook- https://www.facebook.com/share/1FBaHxEvc6/

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

नेपाल में लैंडिंग के वक्त टकराए 2 हेलीकॉप्टर, 1 व्यक्ति की मौत
नेपाल में लैंडिंग के वक्त टकराए 2 हेलीकॉप्टर, 1 व्यक्ति की मौत
LIVE: अमेरिका ने मिडटर्म चुनाव के बीच ईरान पर किया हमला, ओमान में भारतीय जहाज पर हमला
LIVE: US ने मिडटर्म चुनाव के बीच ईरान पर किया हमला, ओमान में भारतीय जहाज पर हमला
'हम जमीन से टकराने वाले हैं', फ्लोरिडा विमान हादसे से पहले को-पायलट ने बॉयफ्रेंड को भेजे दर्दनाक मैसेज
'हम जमीन से टकराने वाले हैं', फ्लोरिडा विमान हादसे से पहले को-पायलट ने बॉयफ्रेंड को भेजे दर्दनाक मैसेज
ईरान के केशम द्वीप में ऐसा क्या है, जिस पर अमेरिका ने बरसाईं मिसाइलें, जानें
ईरान के केशम द्वीप में ऐसा क्या है, जिस पर अमेरिका ने बरसाईं मिसाइलें, जानें
Advertisement

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में लैंडिंग के वक्त टकराए 2 हेलीकॉप्टर, 1 व्यक्ति की मौत
नेपाल में लैंडिंग के वक्त टकराए 2 हेलीकॉप्टर, 1 व्यक्ति की मौत
अहमदाबाद: फुटपाथ पर सो रहे परिवार को कार ने कुचला, मां-बेटे की मौत
अहमदाबाद: फुटपाथ पर सो रहे परिवार को कार ने कुचला, मां-बेटे की मौत
'हम जमीन से टकराने वाले हैं', फ्लोरिडा विमान हादसे से पहले को-पायलट ने बॉयफ्रेंड को भेजे दर्दनाक मैसेज
'हम जमीन से टकराने वाले हैं', फ्लोरिडा विमान हादसे से पहले को-पायलट ने बॉयफ्रेंड को भेजे दर्दनाक मैसेज
मां ने चटनी बेचकर सोनाली कुलकर्णी को पाला, आमिर-अजय संग दी हिट फिल्में, कभी उड़ा था रंग का मजाक
सोनाली कुलकर्णी: मां ने चटनी बेचकर पाला, फिर अजय-आमिर संग दी हिट फिल्में
टीम इंडिया में वापसी से पहले हार्दिक पांड्या को देनी होगी 'अग्निपरीक्षा', कप्तान शुभमन गिल बोले
टीम इंडिया में वापसी से पहले हार्दिक पांड्या को देनी होगी 'अग्निपरीक्षा', कप्तान शुभमन गिल बोले
अमित शाह ने दिया चैलेंज तो कांग्रेस बोली, 'वाकई गंभीर हैं तो पहले CEC ज्ञानेश कुमार को...'
अमित शाह ने दिया चैलेंज तो कांग्रेस बोली, 'वाकई गंभीर हैं तो पहले CEC ज्ञानेश कुमार को...'
Delhi AQI: दिल्ली पर अगले तीन महीने भारी, 8 जगहों पर 400 पार पहुंचा एक्यूआई
दिल्ली पर अगले तीन महीने भारी, 8 जगहों पर 400 पार पहुंचा AQI
Marigold Farming: गेंदे की इन 2 किस्मों की करें खेती, एक एकड़ में 80 हजार तक होगी कमाई!
गेंदे की इन 2 किस्मों की करें खेती, एक एकड़ में 80 हजार तक होगी कमाई!
Embed widget