एक्सप्लोरर

नेपाल में बाढ़ का कहर, अब तक 120 लोगों की मौत, 60 लाख लोग प्रभावित

इस प्राकृतिक आपदा के चलते 60 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं. वहीं नेपाल के गृह मंत्रालय के हवाले से ‘माय रिपब्लिका’ ने खबर दी है कि आपदा में अब तक 2,800 मकान पूरी तरह बर्बाद हो गए हैं.

काठमांडो: नेपाल में लगातार बारिश के चलते आई बाढ़ और लैंडस्लाइड  मरने वालों की संख्या बढ़कर 120 हो गयी है, जबकि 35 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं. बता दें कि नेपाल में आई इस प्राकृतिक आपदा के चलते 60 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं. वहीं नेपाल के गृह मंत्रालय के हवाले से ‘माय रिपब्लिका’ ने खबर दी है कि आपदा में अब तक 2,800 मकान पूरी तरह बर्बाद हो गए हैं.

‘माय रिपब्लिका’ की खबर के मुताबिक नेपाली गृह मंत्रालय के प्रवक्ता राम कृष्ण सुबेदी ने कहा, ‘‘नुकसान का आकलन करने के लिए गृह मंत्री जनार्दन शर्मा के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया गया है. इस समिति के सदस्य, मुख्य सचिव और 12 मंत्रालयों के सचिव हैं.’’ वहीं गृह मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि मृतकों की संख्या पहले की तुलना में बढ़कर 120 हो गई है. गृह मंत्रालय ने ये भी कहा कि बाढ़, लैंडस्लाइड और सैलाब के कारण भारी संख्या में लोग विस्थापित हुए हैं और देश के विभिन्न हिस्सों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है.

मंत्रालय के बयान में कहा गया है, “सरकार ने बचाव और राहत का कार्य तेज कर दिया है. साथ ही लापता हुए लोगों की खोज की जा रही है. आपदा बचाव और राहत कार्यों के लिए 26,700 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है.” साथ ही नेपाली गृह मंत्रालय ने ये भी बताया कि खोजबीन, बचाव और राहत अभियानों में नेपाली सेना के सात हेलीकॉप्टरों समेत कुल 13 हेलीकॉप्टर, मोटरबोट, रबड़ नौका और अन्य उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है.

सुबेदी ने इस बात की भी जानकारी दी कि प्रभावित जिलों में खाना पकाने के बर्तन, सूखी खाद्य सामग्री, नमक, खाना बनाने का तेल और अन्य राहत सामग्रियों को पहुंचाया जा रहा है.

गौरतलब है कि पिछले पांच दिनों से नेपाल में भारी बारिश हुई है. जिससे नेपाल में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई और विदेशियों समेत कई लोग चितवन राष्ट्रीय उद्यान के सौराहा में फंसे हुए थे. आपको ये भी बताते चलें कि वहां फंसे 35 भारतीयों को सुरक्षित निकाल लिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत
हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget