एक्सप्लोरर

अमेरिका ने की उत्तर कोरिया के ‘नाकाम’ मिसाइल परीक्षण की पुष्टि

वॉशिंगटन: अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण के असफल होने की पुष्टी की है. यूएस पैसेफिक कमांड ने एक बयान में बताया ‘‘मिसाइल में करीब करीब तुरंत ही विस्फोट हो गया. मिसाइल किस प्रकार की थी, इसका आकलन किया जा रहा है.’’ बयान के अनुसार, यूएस पैसेफिक कमांड ने अब तक जो आकलन किया है उसके अनुसार, उत्तर कोरिया ने 15 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार, 21 बज कर 21 मिनट पर मिसाइल प्रक्षेपित की. यूएस पैसेफिक कमांड के प्रवक्ता सीडीआर डेव बेनहैम ने बताया ‘‘बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण सिन्पो के करीब किया गया.’’ बेनहैम ने कहा कि यूएस पैसेफिक कमांड सुरक्षा बनाए रखने के लिए कोरिया गणराज्य और जापान में अपने सहयोगियों के साथ करीब से काम करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. इस असफल परीक्षण के एक दिन पहले ही उत्तर कोरिया के संस्थापक किम इल सुंग के 105 वें जन्मदिन पर आयोजित एक विशाल सैन्य परेड में प्योंगयांग ने करीब 60 मिसाइलों का प्रदर्शन किया था. समझा जाता है कि इन करीब 60 मिसाइलों में एक नयी अंतरद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल भी थी. इस बीच, अमेरिकी रक्षा मंत्री जिम मैटिस ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनका सैन्य दल इस मिसाइल प्रक्षेपण से अवगत हैं. मैटिस ने कहा ‘‘राष्ट्रपति और उनका सैन्य दल उत्तर कोरिया के नवीनतम असफल मिसाइल प्रक्षेपण के बारे में जानते हैं. राष्ट्रपति ने कोई टिप्पणी नहीं की है.’’
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए को F-35 देगा अमेरिका, नेतन्याहू हुए गुस्सा तो ट्रंप बोले- 'कोई भी बाहरी...'
तुर्किए को F-35 देगा अमेरिका, नेतन्याहू हुए गुस्सा तो ट्रंप बोले- 'कोई भी बाहरी...'
'कुछ अच्छा होगा, नहीं तो हम...' ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी
'कुछ अच्छा होगा, नहीं तो हम...' ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
Explained: क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना- वीडियो वायरल
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना
Embed widget