एक्सप्लोरर

North Korea: चीन से अपने संबंधों को और बेहतर बनाना चाहता है Kim Jong Un, शी जिनपिंग को ओलंपिक आयोजन के लिए भेजा बधाई संदेश

North Korea And China: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन (Kim Jong Un) ने चीन के राष्ट्रपति को भेजे संदेश में कहा कि वह दोनों देशों के बीच संबंधों को एक नए स्तर पर लगातार विकसित करेंगे.

North Korea Sent Message To China: उत्तर कोरिया चीन से दोस्ती बढ़ाना चाहता है. उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन (Kim Jong Un) ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) को बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक (Beijing Winter Olympics) को लेकर बधाई संदेश भेजा है. साथ ही अपने संबंधों को सुधारने की बात भी कही है. संदेश में किम जोंग उन ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से कहा है कि अपने देशों के बीच संबंधों को सुधारना चाहते हैं. स्टेट समाचार एजेंसी केसीएनए ने शुक्रवार को ये जानकारी दी है. केसीएनए के मुताबिक किम जोंग ने पत्र में कहा कि दुनिया भर में स्वास्थ्य संकट और अभूतपूर्व गंभीर परिस्थितियों के बावजूद बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक का आयोजन चीन की एक और बड़ी जीत है.

चीन से दोस्ती बढ़ाना चाहते हैं किम जोंग उन

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने संदेश में ये भी कहा कि वह दोनों देशों के बीच संबंधों को एक नए स्तर पर लगातार विकसित करेंगे. शुक्रवार को बीजिंग ओलंपिक के उद्धाटन के दिन ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में उत्तर कोरिया (North Korea) के रिकॉर्ड मिसाइल परीक्षणों (Missile Test) को लेकर चर्चा होगी. उत्तर कोरिया ने पिछले रविवार को भी बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया था. चीन और रूस ने पिछले महीने उत्तर कोरिया पर संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंधों को लेकर अमेरिकी अपील को अनसुना कर दिया था. इससे पहले उत्तर कोरिया ने कहा था कि वो वह शत्रुतापूर्ण ताकतों और कोविड-19 जोखिमों को लेकर पड़ोसी चीन में खेलों में भाग नहीं लेगा.

ये भी पढ़ें: सीरिया में अमेरिकी सैन्य बलों के ऑपरेशन में मारा गया ISIS का अबू इब्राहिम अल-हाशिमी, राष्ट्रपति बाइडेन ने लाइव देखा

उत्तर कोरिया लगातार कर रहा है मिसाइल टेस्ट

कोविड-19 (Covid-19) चिंताओं का हवाला देते हुए पिछले साल टोक्यो ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में उत्तर कोरिया टीम भेजने में विफल रहा था. जिसके बाद अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) की ओर से निलंबित कर दिया गया था. अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) से निलंबित किए जाने के बाद उत्तर कोरियाई एथलीट अपने राष्ट्रीय ध्वज के तहत प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए पात्र नहीं हैं. 1961 में दोनों के बीच एक संधि पर हस्ताक्षर करने के बाद से चीन उत्तर कोरिया का एकमात्र प्रमुख सहयोगी रहा है और प्योंगयांग के परमाणु हथियारों और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों पर लगाए गए अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबंधों ने इसे व्यापार और अन्य समर्थन के लिए चीन पर पहले से कहीं अधिक निर्भर बना दिया है.

ये भी पढ़ें: Ukraine संकट के बीच आज बीजिंग में मिलेंगे शी जिनपिंग और Vladimir Putin, शीतकालीन ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह में लेंगे हिस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लेबनान-इजरायल की 34 साल बाद मुलाकात, ट्रंप का पहले सीजफायर का ऐलान, फिर 10वें वॉर पर किया ये दावा
लेबनान-इजरायल की 34 साल बाद मुलाकात, ट्रंप का सीजफायर का ऐलान, फिर 10वें वॉर पर किया ये दावा
पाकिस्तान ने की स्वदेशी एंटी-शिप मिसाइल की टेस्टिंग, जानें कितना खतरनाक
पाकिस्तान ने की स्वदेशी एंटी-शिप मिसाइल की टेस्टिंग, जानें कितना खतरनाक
ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामनेई जिंदा या है नहीं? अमेरिका ने किया बड़ा दावा
ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामनेई जिंदा या है नहीं? अमेरिका ने किया बड़ा दावा
पाकिस्तान पर नहीं भरोसा या ट्रंप धोखेबाज? क्या अमेरिका-ईरान के बीच दोबारा होगी बातचीत, शहबाज सरकार ने दिया जवाब
पाकिस्तान पर नहीं भरोसा या ट्रंप धोखेबाज? क्या अमेरिका-ईरान के बीच दोबारा होगी बातचीत, शहबाज सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Sansani: नशे के लिए मौत का ट्रायल ! | ABP News
Women’s Reservation Bill पर विपक्ष को भरोसा नहीं...कौन गलत, कौन सही? | Chitra Tripathi | PM Modi
US Iran Peace talks : Munir पहुंचे ईरान क्या है गेम प्लान? | Chitra Tripathi | Trump
Bharat Ki Baat: संसद की 'ब्लैंक चेक' पॉलिटिक्स क्या? | Women Reservation | NDA Vs INDIA
Sandeep Chaudhary: 850 सीटें...सरकार का चक्रव्यूह? | Womens Reservation Bill | PM Modi | NDA

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रियंका बोलीं- संसद में पीएम उड़ाते राहुल का मजाक, फिर घर जाकर करते हैं उनकी बातों पर गौर
प्रियंका बोलीं- संसद में पीएम उड़ाते राहुल का मजाक, फिर घर जाकर करते हैं उनकी बातों पर गौर
मोनालिसा की शादी को लेकर MP पुलिस ने उठाया बड़ा कदम, फरमान से विवाह के बाद हुआ विवाद
मोनालिसा की शादी को लेकर MP पुलिस ने उठाया बड़ा कदम, फरमान से विवाह के बाद हुआ विवाद
'भूत बंगला' से पहले इन फिल्मों में दिखी अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी, जानें बॉक्स ऑफिस का हाल
'भूत बंगला' से पहले इन फिल्मों में दिखी अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी, जानें बॉक्स ऑफिस का हाल
काला टीका, अखिलेश करते हमारी मदद और इतिहास से सबक…, महिला आरक्षण पर क्या-क्या बोले पीएम मोदी?
काला टीका, अखिलेश करते हमारी मदद और इतिहास से सबक…, महिला आरक्षण पर क्या-क्या बोले पीएम मोदी?
Watch: ' कैच ऑफ द सीजन', श्रेयस अय्यर ने पकड़ा अविश्वसनीय कैच; सूर्यकुमार और रोहित का रिएक्शन वायरल
' कैच ऑफ द सीजन', श्रेयस अय्यर ने पकड़ा अविश्वसनीय कैच; सूर्यकुमार और रोहित का रिएक्शन वायरल
अकेले तेलंगाना की कितनी है आबादी? SEEPC सर्वे में राज्य की जनसंख्या के आंकड़े आए सामने
अकेले तेलंगाना की कितनी है आबादी? SEEPC सर्वे में राज्य की जनसंख्या के आंकड़े आए सामने
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने ईरान को बताया समुद्री लुटेरा, कहा- अब हम पूरी तरह तैयार, डील नहीं की तो उड़ा देंगे पावर प्लांट
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने ईरान को बताया समुद्री लुटेरा, कहा- अब हम पूरी तरह तैयार, डील नहीं की तो उड़ा देंगे पावर प्लांट
TTE vs TC रेलवे में कौन सी नौकरी बेहतर है, जानें सैलरी और काम का पूरा फर्क
TTE vs TC रेलवे में कौन सी नौकरी बेहतर है, जानें सैलरी और काम का पूरा फर्क
Embed widget