एक्सप्लोरर

North Korea: हथियारों पर बहा दिया सारा पैसा! दाने-दाने को मोहताज उत्तर कोरिया, सैनिकों के खाने में कटौती कर रहा तानाशाह

North Korea में खाद्य संकट के मद्देनजर एक महत्वपूर्ण बैठक की जाएगी. एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उत्तर कोरिया में खाने की कमी हो गई है, जो आने वाले दिनों में और गंभीर हो सकती है.

North Korea Food Crisis: उत्तर कोरिया में दिन-ब-दिन खाद्य संकट गहराता जा रहा है. देश में नागरिक अब दाने-दाने के लिए मोहताज होते नजर आ रहे हैं. एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उत्तर कोरिया में खाद्य संकट बदतर होता जा रहा है और आने वाले दिनों में स्थिति और भयावह हो सकती है. मीडिया रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि नॉर्थ कोरिया ने पिछले 23 सालों में पहली बार सैनिकों के राशन में कटौती की है.

रिपोर्ट में दावा किया गया कि पहले हर एक उत्तर कोरियाई सैनिक को 620 ग्राम राशन की आपूर्ति की जाती थी, वहीं अब इसे कम करके 580 ग्राम कर दिया गया है. द डोंग-ए इल्बो अखबार ने एक उच्च रैंकिंग वाले दक्षिण कोरियाई सरकारी अधिकारी का हवाला देते हुए चिंता व्यक्त की कि पूर्वी एशियाई देश में खाने की कमी कल्पना से भी बदतर हो सकती है.

हथियारों पर पैसा बहा रहे किम जोंग उन!

एक तरफ उत्तर कोरिया के तानाशाह व सुप्रीम लीडर किम जोंग उन (Kim Jong Un) लगातार देश की परमाणु शक्ति (Nuclear Power) को बढ़ा रहे हैं और हथियारों पर खूब पैसा खर्च कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अब देश के सामने खाद्य संकट पैदा हो गया है. पिछले 23 सालों में ये पहली बार हुआ है कि सैनिकों के खाने में कटौती की गई हो.

खाद्य संकट पर होगी महत्वपूर्ण बैठक

दक्षिण कोरिया (South Korea) की यूनिफिकेशन मिनिस्ट्री ने कहा, "ऐसा लगता है कि नॉर्थ कोरिया की खाद्य स्थिति बेहद खराब हो गई है" मंत्रालय ने कहा कि वो रिपोर्ट के ब्योरे की पुष्टि नहीं कर सकता है, लेकिन यह भी कहा कि उत्तर ने अतीत में अपनी गंभीर भोजन की कमी को प्रभावी ढंग से स्वीकार किया है. बता दें कि खाद्य संकट पर उत्तर कोरिया कुछ ही दिनों में एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक करने वाला है.

ये भी पढ़ें- Joe Biden: जो बाइडेन बोले- पुतिन ने कर दी बड़ी गलती, जानें रूस के किस फैसले पर बौखलाया अमेरिका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान को अस्पताल में किया गया शिफ्ट, रात 1 बजे जेल से निकाला
इमरान खान को अस्पताल में किया गया शिफ्ट, रात 1 बजे जेल से निकाला
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
कुछ देर बाद जेल से शिफ्ट होंगे इमरान खान, आर्मी ने कंट्रोल में लिया हॉस्पिटल
कुछ देर बाद जेल से शिफ्ट होंगे इमरान खान, आर्मी ने कंट्रोल में लिया हॉस्पिटल
पाकिस्तान में नंबर-2 बने मुनीर, बेशुमार ताकत पर संसद ने लगाई मुहर
पाकिस्तान में नंबर-2 बने मुनीर, बेशुमार ताकत पर संसद ने लगाई मुहर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget