एक्सप्लोरर

Nobel Prize 2023: साहित्य में नोबेल पुरस्कार की हुई घोषणा, जॉन फॉसे को मिला अवॉर्ड

नॉर्वे के लेखक जॉन फॉसे को उनके नाटकों और गद्य के लिए साहित्य में 2023 का नोबेल पुरस्कार दिया गया है.

Nobel Prize 2023: नॉर्वे के लेखक जॉन फॉसे को उनके नाटकों और गद्य के लिए साहित्य नोबेल पुरस्कार 2023 दिया गया है. इस साल के साहित्य पुरस्कार विजेता जॉन फॉसे ने उपन्यासों को एक ऐसी शैली में लिखा है जिसे 'फॉसे मिनिमलिज्म' के नाम से जाना जाता है. इसे उनके दूसरे उपन्यास 'स्टेंग्ड गिटार' (1985) में देखा जा सकता है. 

बताते चलें कि साल 2022 के लिए साहित्य का नोबेल पुरस्कार फ्रेंच लेखिका एनी अर्नो (Annie Ernaux) को दिया गया था. एनी का जन्म एक सितंबर 1940 को हुआ था. वह एक फ्रांसीसी लेखक और साहित्य की प्रोफेसर हैं. उनका साहित्यिक कार्य ज्यादातर आत्मकथात्मक, समाजशास्त्र पर आधारित है. 

साहित्य में नोबेल पुरस्कार के विजेता जॉन फॉसे एक कवि भी हैं. नोबेल सम्मान मिलने पर जॉन फॉसे ने बयान देते हुए कहा कि "मैं अभिभूत हूं, और कुछ हद तक डरा हुआ हूं. मैं इसे साहित्य के लिए एक पुरस्कार के रूप में देखता हूं, जिसका सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य बिना किसी अन्य विचार के साहित्य होना है."

माना जाता है कि 64 वर्षीय फॉसे ने नॉर्वे के दो आधिकारिक संस्करणों में आम भाषा का सबसे कम इस्तेमाल किया है. उन्होंने कहा कि वह इस पुरस्कार को इस भाषा को बढ़ावा देने वाले आंदोलन के रूप में देखते हैं और वह इस भाषा के लिए इस पुरस्कार के हकदार हैं.

चार दशक में दो दर्जन से ज्यादा नाटक लिखे 
जॉन फॉसे ने अपने 4 दशक के साहित्यिक कार्यकाल में दो दर्जन से अधिक नाटकों के अलावा उपन्यास, निबंध, कविता संग्रह और बच्चों के लिए कई किताबें भी लिखी हैं. 

40 से ज्यादा भाषाओं में किताबों का हुआ अनुवाद 
उनकी पुस्तकों का पब्लिश करने वाले पब्लिशर का कहना है कि उसने फॉसे के साहित्य कामों का 40 से अधिक भाषाओं में अनुवाद भी किया है और उनके नाटकों की 1,000 से ज्यादा विभिन्न प्रस्तुतियां भी हुई हैं. 

कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन को चिकित्सा क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार
बताते चलें कि गत सोमवार को फिजियोलॉजी या मेडिसिन क्षेत्र के लिए इस सम्मान के विजेताओं के नाम का एलान भी किया गया था. इस साल कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन को चिकित्सा क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार दिया गया है. इन्हें न्यूक्लियोसाइड बेस संशोधनों से संबंधित उनकी खोजों के लिए यह सम्मान दिया गया है.  इन दोनों की ओर से खोजी गई तकनीक की वजह से कोविड 19 महामारी से बचाव के लिए वैक्सीन बनाने में मदद मिली थी.  

डॉ. कारिको और वीसमैन की मुलाकात प​हली बार 1990 के दशक की शुरुआत में हुई थी. उस वक्त दोनों अमेरिका में पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी में एक साथ काम कर रहे थे.
 
पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय में लंबे समय से सहयोगी रहे हंगरी के कारिको और संयुक्त राज्य अमेरिका के वीसमैन ने अपने शोध के लिए प​हले भी कई पुरस्कार जीते हैं, जिसमें 2021 में प्रतिष्ठित लास्कर पुरस्कार भी शामिल है. इस पुरस्कार को भी अक्सर नोबेल के अग्रदूत के रूप में देखा जाता है.

यह भी पढ़ें- Manipur Violence: मणिपुर में फिर हिंसा भड़की, इंफाल में दो घरों में लगाई आग, कई राउंड की गोलीबारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Iran War LIVE: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Live: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Iran Oil Tanker Attack: क्या तेल के दाम कम न हो इसलिए किए गए होर्मुज में जहाजों पर हमले? जानें इसके पीछे का असली खेल
तेल के दाम कम न हो इसलिए किए गए होर्मुज में जहाजों पर हमले? जानें इसके पीछे का असली खेल
इधर ट्रंप ने दी ईरान को तबाही की धमकी, उधर EU भी होर्मुज को लेकर गुस्से से हुआ लाल, जंग की आहट के बीच लिया बड़ा फैसला
इधर ट्रंप ने दी ईरान को तबाही की धमकी, उधर EU भी होर्मुज को लेकर गुस्से से हुआ लाल, जंग की आहट के बीच लिया बड़ा फैसला
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
NIA Raid:देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Embed widget