एक्सप्लोरर

Manipur Violence: मणिपुर में फिर हिंसा भड़की, इंफाल में दो घरों में लगाई आग, कई राउंड की गोलीबारी

Manipur Violence: मणिपुर में मई से शुरू हुई हिंसा में अब तक 180 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है तो वहीं 160 लोग घायल हुए हैं.

Manipur Violence: मणिपुर में फिर से हिंसा शुरू हो गई है.  पुलिस ने गुरुवार (5 अक्टूबर) को बताया कि राज्य के इंफाल वेस्ट जिले (imphal) में दो घरों में आग लगा दी गई. इसके अलावा इस दौरान कई राउंड गोलीबारी की गई. 

पुलिस ने कहा कि मामला बुधवार (4 अक्टूबर) रात करीब 10 बजे पटसोई पुलिस थाना क्षेत्र के न्यू कीथेलमनबी का है. हमले के बाद आरोपी मौके से तुरंत भाग गया. पुलिस ने आगे कहा कि हमने फायर सर्विस के साथ मिलकर तुरंत आग पर काबू पा लिया. 

क्या स्थिति है?
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पुलिस ने जानकारी दी कि पूरे मामले के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई थी, लेकिन अब नियंत्रण में है. उन्होंने बताया कि घटना के बाद इलाके में इकट्ठा हुईं मैतेई समुदाय की महिलाओं को सुरक्षा बलों ने आगे बढ़ने से रोक दिया. इसके अलावा एरिया में स्थिति संभालने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है. 

मणिपुर में हिंसा कब शुरू हुई?
मणिपुर में मई से हिंसा जारी है. राज्य में अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मैतेई समुदाय की मांग के विरोध में जनजातीय एकजुटता मार्च के बाद तीन मई को जातीय हिंसा भड़क गई थी. हिंसा की घटनाओं में अब तक 180 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. सैकड़ों लोग घायल हुए हैं. साथ ही कई लोगों को विस्थापित भी होना पड़ा. इसके अलावा कई लोगों के घर जला दिए गए. 

मणिपुर की आबादी में मैतेई समुदाय के लोगों की जनसंख्या लगभग 53 प्रतिशत है. वे ज्यादातर इंफाल घाटी में रहते हैं. वहीं, नगा और कुकी आदिवासियों की आबादी करीब 40 प्रतिशत है और वे ज्यादातर पर्वतीय जिलों में रहते हैं. पूरे मामले को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है. 

इनपुट भाषा से भी. 

ये भी पढ़ें- मणिपुर में दो मैतेई छात्रों की हत्या में शामिल 4 आरोपी गिरफ्तार, सीएम एन बीरेन सिंह बोले- दिलाएंगे कड़ी सजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget