एक्सप्लोरर

क्या कोविड-19 वैक्सीन बनानेवाले वैज्ञानिकों को मिल सकता है मेडिसिन का नोबल पुरस्कार? जानिए

विशेषज्ञों और जानकारों के बीच चर्चा हो रही है कि 2021 का मेडिसिन के लए नोबल पुरस्कार कोविड-19 वैक्सीन बनानेवाले वैज्ञानिकों को दिया जा सकता है.

महामारी समाप्त नहीं होने के बावजूद  मेडिसिन का नोबल पुरस्कार जीतने की दौड़ में कोविड-19 वैक्सीन बनानेवाले वैज्ञानिक शामिल हो सकते हैं. कुछ वैज्ञानिकों का कहना है कि ये महज समय की बात है. 2019 में पहली बार कोरोना का मामला उजागर होने से लेकर अब तक 4.7 मिलियन लोग कोविड-19 की वजह से जान गंवा बैठे हैं. कई देशों में अभी भी कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए सख्त पाबंदियां बरकरार हैं.

इस साल के लिए मेडिसिन का किसे मिल सकता है नोबल पुरस्कार?

कोविड-19 वैक्सीन ने अमीर मुल्कों को सामान्य स्थिति की तरफ लौटने में मदद की जबकि दूसरे देशों को बड़ी मात्रा में वैक्सीन के डोज अभी हासिल करना बाकी है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक वैज्ञानिकों का एक वर्ग मानता है कि इस साल का नोबल पुरस्कार के संभावित विजेता हंगरी में जन्मे Katalin Kariko और अमेरिकी Drew Weissman हैं. उनके काम को एमआरएनए वैक्सीन या मैसेंजर रीबोन्यूक्लीक एसिड के तौर पर जाना जाता है.

एमआरएनए तकनीक पर आधारित मॉडर्ना, फाइजर और उसकी सहयोगी जर्मन कंपनी बायोएनटेक की वैक्सीन ने कोरोना संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में क्रांति ला दी है. स्वीडन में Karolinska Institute के प्रोफेसर अली मीराजामी ने कहा, "इस तकनीक से वैक्सीन बनानेवाले वैज्ञानिकों को देर या सबसे पुरस्कार मिलेगा, इस बारे में मैं निश्चित हूं. लेकिन सवाल है कि कब."

कोविड-19 वैक्सीन बनानेवाले वैज्ञानिकों के नाम की वकालत शुरू

पारंपरिक वैक्सीन को विकसित होने में एक दशक या उससे ज्यादा लग जाता है. मॉडर्ना की वैक्सीन को जीन सिक्वेंसिंग से लेकर पहले मानव इंजेक्शन तक जाने में 63 दिन लगे. एमआरएनए शरीर के डीएनए से उसके सेल्स तक संदेश पहुंचाता है, ये बताने के लिए कि उसको बीमारी से लड़ने के लिए प्रोटीन पैदा करने की जरूरत है. एमआरएनए मैसेंजर की पहली बार 1961 में खोज की गई थी लेकिन तकनीक से इलाज करने में वैज्ञानिकों को दशकों लग गए.

वैक्सीन विकसित करनेवालों को अब उम्मीद है कि उसका इस्तेमाल कैंसर और एचआईवी दोनों का इलाज करने के लिए भविष्य में किया जा सकता है. वैज्ञानिकों का कहना है कि इस तथ्य के अलावा कि उनको बहुत प्रभावी इम्यून रिस्पॉन्स पैदा करने के लिए जाना गया है, नई वैक्सीन बनाते वक्त आपको हर समय उत्पादन को अनुकूल करने की जरूरत नहीं. उसने वास्तव में अपनी रफ्तार और दक्षता के कारण लाखों लोगों की जिंदगी बचाई है. 10 दिसंबर को स्टॉकहोम में सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार के विजेता को करीब 11 लाख अमेरिकी डॉलर की धनराशि दी जाती है.

Afghanistan News: अफगानिस्तान के जलालाबाद में टारगेडेट हमला, तालिबान के दो सदस्य सहित चार की मौत

Umer Sharif Death: पाकिस्तान के मशहूर कॉमेडियन उमर शरीफ का 66 साल की उम्र में निधन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इधर ट्रंप ने दी ईरान को तबाही की धमकी, उधर EU भी होर्मुज को लेकर गुस्से से हुआ लाल, जंग की आहट के बीच लिया बड़ा फैसला
इधर ट्रंप ने दी ईरान को तबाही की धमकी, उधर EU भी होर्मुज को लेकर गुस्से से हुआ लाल, जंग की आहट के बीच लिया बड़ा फैसला
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Live: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget