एक्सप्लोरर

New Zealand Earthquake: तुर्किए के बाद अब तेज भूकंप के झटकों से कांपी न्यूजीलैंड की धरती, 6.1 मापी गई तीव्रता

Earthquake In New Zealand: न्यूजीलैंड में लोअर हट से 78 किमी उत्तर पश्चिम में भूकंप आया है. यहां रिक्टर पैमाने पर 6.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया है.

Earthquake In New Zealand: पश्चिमी एशियाई देशों तुर्किए और सीरिया (Turkiye-Syria) में आए विनाशकारी भूकंप (Earthquakes) के बाद अब ऑस्‍ट्रेलिया महाद्वीप के दक्षिण में स्थित देश न्यूजीलैंड (New Zealand) भी भूकंप से थर्रा गया है. न्यूजीलैंड में बुधवार (15 फरवरी) दोपहर को 6.1 तीव्रता का भूकंप आया.

भूकंप की गतिविधियों की सूचना देने वाली एजेंसी EMSC ने बताया कि न्यूजीलैंड में लोअर हट से 78 किमी उत्तर पश्चिम में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. यहां रिक्टर पैमाने पर 6.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया है.

तुर्किए-सीरिया के बाद न्यूजीलैंड में आपदा

न्यूजीलैंड में हफ्तेभर से समुद्री तूफान "साइ‍क्‍लोन गेब्रियल" का खतरा मंडरा रहा था. इस साइ‍क्‍लोन की वजह से यहां कई शहरों में भारी बारिश हुई और बाढ़ आ गई. हालत इतने विकट हो गए सरकार ने राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी. यहां 6 क्षेत्रों में आपातकाल लागू कर दिया गया है.

समुद्री तूफान की वजह से आई बाढ़-भूस्खलन
समुद्री तूफान के चलते न्यूजीलैंड में बहुत ऊंची लहरें उठ रही हैं और तेज बारिश भी हो रही है. जिसके कारण भूस्खलन का खतरा हो गया है. वहीं, बाढ़ से बड़ी संख्‍या में घर-मकानों को क्षति पहुंची है.

राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा करनी पड़ी
न्यूजीलैंड सरकार की प्रेस रिलीज में मंगलवार (14 फरवरी) को राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की गई, जो उन छह क्षेत्रों पर लागू होगी जो पहले से ही एक स्थानीय आपातकाल की स्थिति घोषित कर चुके हैं. इन इलाकों में न्यूजीलैंड के नॉर्थलैंड, ऑकलैंड, ताइराविटी, बे ऑफ प्लेंटी, वाइकाटो और हॉक्स बे शामिल हैं.

न्यूजीलैंड के आपातकालीन प्रबंधन मंत्री कीरन मैकअनल्टी ने समुद्री तूफान के बारे में बात करते हुए कहा, "यह एक अभूतपूर्व घटना है जिसका उत्तरी द्वीप के अधिकांश हिस्सों में बड़ा प्रभाव पड़ रहा है." उन्होंने कहा, "हमारा देश सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है, यहां लोग व्यापक बाढ़, फिसलन और सड़कों और बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान से जूझ रहे हैं. हजारों घरों की बिजली गुल है."

यह भी पढ़ें: सावधान! शहरों को निगल जाएगा समंदर, मुंबई-ढाका-शंघाई-लंदन...पर मंडरा रहा खतरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
पाकिस्तान ने अपने ही देश कर डाली एयरस्ट्राइक, 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
पाकिस्तान ने अपने ही देश कर डाली एयरस्ट्राइक, 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
कितना लंबा चलेगा US-ईरान युद्ध? IRGC ने कर दिया साफ, कहा- ‘जब तक...’
कितना लंबा चलेगा US-ईरान युद्ध? IRGC ने कर दिया साफ, कहा- ‘जब तक...’

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget