एक्सप्लोरर

Air Force One: अमेरिकी राष्ट्रपति के विमान में क्या-क्या बदला, अब कैसा दिखेगा एयर फोर्स वन, जानें

New Air Force One: अमेरिकी राष्ट्रपति के विमान एयर फोर्स वन में बड़े बदलाव किए गए हैं. कई दशकों के बाद अब राष्ट्रपति के विमान का डिजाइन भी बदला जा रहा है.

New Air Force One: अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक विमान एयर फोर्स वन की जगह लेने एक नया विमान आ रहा है, जो अगले चार साल में मिल जाएगा. कई अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस रहने वाले इस विमान के बाहरी डिजाइन पर सहमति बन गई है. राष्ट्रपति जो बाइडेन ने नए एयर फोर्स के बाहरी डिजाइन को नीले और सफेद रंग में रखने का फैसला किया है. 

यह पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दिए गए डिजाइन से अलग होगा. डोनाल्ड ट्रंप ने एयर फोर्स वन के लिए लाल-नीली-सफेद डिजाइन पसंद की थी. 

क्या है नया एयर फोर्स वन
नया एयर फोर्स को वीसी-25बी कहा जाएगा जो एडवांस बोइंग 747-8i विमान होगा. 747 के इस मॉडल को बोइंग खास तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए तैयार कर रहा है. यह विमान वर्तमान में एयरफोर्स वन के रूप में तैनात वीसी-25ए की जगह लेगा, जो विमान बोइंग का 747-200 मॉडल है.

अमेरिका के राष्ट्रपति को मौजूदा बेड़े में दो विमान हैं जो पुराने हो रहे हैं. इन्हें बदलने के लिए बोइंग दो 747-8i विमानों को एडवांस वर्जन तैयार कर रहा है.

नया डिजाइन
नए एयरफोर्स वन (VC-25B का डिजाइन पुराने विमान (VC-25A) की तुलना में थोड़ा अलग होगा. नए एयर फोर्स वन में पुराने रॉबिन एग ब्लू की तुलना में थोड़ा गहरा नीला रंग होगा जो मॉडर्न कलर टोन लिए होगा. नए एयरफोर्स के कॉकपिट एरिया में रॉबिन एग ब्लू के विपरीत गहरा नीला रंग इस्तेमाल होगा. 

जैकलीन केनेडी की पसंद है वर्तमान डिजाइन
अभी इस्तेमाल होने वाला रॉबिन एग ब्लू एंड ह्वाइट डिजाइन केनेडी के समय में तैयार किया गया था. फर्स्ट लेडी जैकलीन केनेडी के आग्रह पर रेमंड लोवी ने एयर फोर्स वन की डिजाइन तैयार की थी.

ट्रंप ने दिया था दूसरा डिजाइन
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भविष्य के एयर फोर्स वन के लिए लाल-नीले-सफेद डिजाइन का समर्थन किया था. ट्रंप के डिजाइन में एयर फोर्स वन का ऊपरी हिस्सा सफेद और नीचे का हिस्सा गहरे नीले रंग का था. इसमें कॉकपिट से पूंछ तक एक गहरी लाल पट्टी थी.

अमेरिकी एयर फोर्स ने एक प्रेस रिलीज में बताया है कि पहले वीसी-25बी के लिए एक लाल, सफेद और नीले रंग का डिजाइन पेश किया गया था. इसे 2019 में एक पसंदीदा डिजाइन के रूप में पेश किया गया था. बाद में एक थर्मल अध्ययन में पाया गया है कि कुछ वातावरणों में अतिरिक्त गर्मी के गहरा नीला रंग कई कॉमर्शियल कंपोनेंट्स के लिए ठीक नहीं रहेगा.

इन क्षमता से होगा लैस
वायु सेना की विज्ञप्ति के मुताबिक नए विमान में एक मिशन कम्युनिकेशन सिस्टम, एक मेडिकल फेसिलिटी, एग्जीक्यूटिव इंटीरियर, एक सेल्फ डिफेंस सिस्टम और ऑटोनॉमस ग्राउंड ऑपरेशन क्षमता होगी. 

एयर फोर्स वन का पहला अपडेटेड विमान 2027 में और दूसरा 2028 में मिलने की संभावना है. एयर फोर्स के वर्तमान मॉडल को जॉर्ज डब्ल्यू बुश के कार्यकाल में अमेरिकी राष्ट्रपति के बेड़े में शामिल किया गया था.

आखिरी बोइंग 747
नया एयर फोर्स वन एक संशोधित बोइंग 747 का संस्करण होगा. बोइंग ने इस साल 747 का उत्पादन बंद कर दिया है. इसी साल 31 जनवरी को एयरलाइन होल्डिंग कंपनी एटलस एयर वर्ल्डवाइड को आखिरी बोइंग 747 की डिलीवरी की थी.

यह भी पढ़ें

SVB Crisis: डूब ना जाएं और भी दूसरे बैंक, इस तैयारी में जुटा अमेरिका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लूला दा सिल्वा ने जीता ब्राजील का चुनाव, शशि थरूर ने दीं शुभकामनाएं, खूब तारीफ की
लूला दा सिल्वा ने जीता ब्राजील का चुनाव, शशि थरूर ने दीं शुभकामनाएं, खूब तारीफ की
Explained: छात्र आंदोलन के बाद सर्बिया में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुसिक की हार|10 बड़ी बातें
छात्र आंदोलन के बाद सर्बिया में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुसिक की हार|10 बड़ी बातें
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
Gold vs Share Market November 2026: सोना खरीदें या शेयर बाजार में लगाएं पैसा? भारत की कुंडली में क्या संकेत
नवंबर में सोना खरीदें या शेयरों में पैसा लगाएं या फिर कुछ समय इंतजार करें? ज्योतिष से समझें
Embed widget