एक्सप्लोरर

SVB Crisis: डूब ना जाएं और भी दूसरे बैंक, इस तैयारी में जुटा अमेरिका

Silicon Valley Bank News: सिलिकॉन वैली बैंक को हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में अमेरिका का सबसे उत्कृष्ट बैंक बताया गया था. हालांकि अब यह बैंक डूब चुका है और इसके साथ ही डूब गया है कइयों का पैसा...

Silicon Valley Bank Latest Update: सिलिकॉन वैली बैंक का संकट (Silicon Valley Bank Crisis) अब संक्रमण की तरह दूसरों को भी अपनी चपेट में लेने लगा है. अमेरिका समेत दुनिया भर के कई स्टार्टअप्स इसकी तपिश महसूस करने लगे हैं. इस बीच आशंका ऐसी भी है कि कहीं 2008 का संकट न दोहरा जाए, जब लेहमैन ब्रदर्स (Lehman Brothers) के डूबने के बाद पूरा बैंकिंग जगत हिल गया था. वैसी स्थिति से बचने के लिए अब अमेरिकी सरकार व प्राधिकरणों ने पूर्व तैयारियां शुरू कर दी है.

ताकि न डूब जाएं दूसरे बैंक

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve) और फेडरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कॉर्प (Federal Deposit Insurance Corp) एक फंड तैयार करने पर जोर दे रहा है. नियामकों की सोच है कि इस फंड को बैंकों के पास अधिक डिपॉजिट रखने में इस्तेमाल किया जा सकता है, जो फिलहाल सिलिकॉन वैली बैंक के डूबने के बाद डंवाडोल स्थिति में है.

भरोसा बहाल करने की कवायद

फेडरल रिजर्व और फेडरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कॉर्प जैसे नियामकों का मानना है कि इस तरह का फंड तैयार करने से लोगों के बीच भरोसा बढ़ेगा. इस कदम से डिपॉजिटर्स का भरोसा फिर से बैंकिंग प्रणाली के ऊपर बहाल होगा और अफरा-तफरी की स्थिति को काबू करने में मदद मिलेगी. इसके लिए नियामकों ने बैंकिंग जगत के कई कार्यकारियों के साथ चर्चा भी की है.

ऐसे बैंकों की हालत खराब

ब्लूमबर्ग की खबर के अनुसार, सिलकॉन वैली बैंक के डूबने से खासकर उन बैंकों की स्थिति चिंताजनक हुई है, जो वेंचर कैपिटल और स्टार्टअप्स पर केंद्रित हैं. सिलिकॉन वैली बैंक के डूबने से अन्य ऐसे बैंकों पर भी असर हो रहा है. फेडरल रिजर्व और फेडरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कॉर्प इसी संक्रमण को रोकने का प्रयास कर रहा है, और इसी प्रायोजन से वैकल्पिक फंड की योजना तैयार हो रही है.

बाइडन ने भी ली जानकारी

यह मामला इस कदर गंभीर हो चुका है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को भी हस्तक्षेप करने की जरूरत पड़ गई है. राष्ट्रपति बाइडन ने बैंक के डूबने की खबर आने के बाद अगले दिन यानी शनिवार को कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसोम से बातचीत की. दोनों ने एसवीबी के डूबने और इसके कारण उपजी प्रतिकूल स्थिति से निपटने के उपायों के बारे में चर्चा की.

ये भी पढ़ें: एसवीबी संकट से हलकान भारतीय स्टार्टअप्स को राहत, एंजल बनकर आए ये इन्वेस्टर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Income Tax: देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
Zepto: 20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget