एक्सप्लोरर

India-Nepal Relation: नेपाल सरकार ने भारत से मांगी मदद, त्योहार के टाइम अनाज खत्म होने की दी दलील

India-Nepal: नेपाली व्यापारियों का कहना है कि भारत के चावल का निर्यात बंद करने के तुरंत बाद खुदरा कीमतें 200 नेपाली रुपया (NR) से बढ़कर 250 NR प्रति 25 किलोग्राम बैग हो गईं.

India-Nepal Relation: नेपाल सरकार ने आगामी त्योहारी मौसम में खाद्य वस्तुओं की किसी भी संभावित कमी की स्थिति से निपटने के लिए एहतियाती तौर पर भारत से धान, चावल और चीनी की आपूर्ति को सुविधाजनक बनाने का अनुरोध किया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार (16 अगस्त) को यह जानकारी दी.

नेपाल के वाणिज्य और आपूर्ति मंत्रालय में संयुक्त सचिव राम चंद्र तिवारी ने कहा कि पिछले सप्ताह विदेश मंत्रालय के माध्यम से भारतीय अधिकारियों से अनुरोध किया गया था. उन्होंने कहा, “नेपाल ने भारत से 10 लाख टन धान, एक लाख टन चावल और 50,000 टन चीनी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है.”

त्योहार आने पर आई भारत की याद
राम चंद्र तिवारी ने कहा कि बाजार में चावल और चीनी की फिलहाल कोई कमी नहीं है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैर-बासमती सफेद चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने के भारत के फैसले के बाद इसकी संभावित कमी के बारे में अफवाहें हैं.

तिवारी ने कहा, इसलिए एहतियात के तौर पर नेपाल सरकार ने भारत से इन खाद्य पदार्थों की आपूर्ति करने को कहा है. बाजार विश्लेषकों का मानना है कि ऐसी भी आशंकाएं हैं कि व्यापारी इन सामानों की जमाखोरी कर सकते हैं, जिससे त्योहारी मौसम नजदीक आने पर कीमतें बढ़ सकती हैं.

नेपाल भारत पर निर्भर
नेपाल के मंत्री का कहना है कि अगर स्थिर आपूर्ति सुनिश्चित करने के उपायों को प्रभावी ढंग से लागू नहीं किया गया तो अक्टूबर और नवंबर के बीच होने वाले नेपाल के त्योहारी मौसम में चावल और चीनी की कीमतें बढ़ने का खतरा हो सकता है.

भारत सरकार ने घरेलू आपूर्ति को बढ़ावा देने और आगामी त्योहारी के मौसम के दौरान खुदरा कीमतों को नियंत्रण में रखने के लिए 20 जुलाई को गैर-बासमती सफेद चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है. देश से निर्यात होने वाले कुल चावल में गैर-बासमती सफेद चावल का अंश लगभग 25 फीसदी है. नेपाल आयातित भोजन पर बहुत अधिक निर्भर है, जो ज्यादातर भारत से है.

विशेषज्ञों का कहना है कि गैर-बासमती चावल के निर्यात पर भारत के प्रतिबंध और नेपाल में मौजूदा मौसम की स्थिति को देखते हुए थोड़े समय के लिए खाद्य संकट हो सकता है. समाचार पत्र ‘द काठमांडू पोस्ट’ की हाल की रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल 2021 से 22 मार्च तक, नेपाल ने भारत से 14 लाख टन चावल - 13.8 लाख टन गैर-बासमती चावल और 19,000 टन बासमती चावल आयात किया, जो सबसे अधिक आयात है.

नेपाल में चावलों की कीमत बढ़ी
नेपाली व्यापारियों का कहना है कि भारत के चावल का निर्यात बंद करने के तुरंत बाद खुदरा कीमतें 200 नेपाली रुपया (NR) से बढ़कर 250 NR प्रति 25 किलोग्राम बैग हो गईं. रिपोर्ट के अनुसार कीमतें खासकर त्योहारी के मौसम के दौरान और बढ़ने की आशंका है.

नेपाल ने खाद्यान्न के लिए अनुरोध तब किया है जब भारत देश के प्रमुख खरीद केंद्रों में भारी बारिश के बाद कीमतों में बढ़ोतरी को रोकने के लिए नेपाल से टमाटर का आयात कर रहा है.

ये भी पढ़ें:Watch: 'पाकिस्तान में खुद मुस्लिम सुरक्षित नहीं, अल्पसंख्यकों को सुरक्षा कौन देगा', चर्चों पर हुए हमले को लेकर बोले पाकिस्तानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
पाकिस्तान में HIV से हड़कंप! कराची अस्पताल में 6 बच्चों की मौत, 94 संक्रमित मिले
पाकिस्तान में HIV से हड़कंप! कराची अस्पताल में 6 बच्चों की मौत, 94 संक्रमित मिले
'जल्द ही कूड़ेदान में...', ईरान ने ट्रंप का जमकर उड़ाया मजाक
'जल्द ही कूड़ेदान में...', ईरान ने ट्रंप का जमकर उड़ाया मजाक
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget