एक्सप्लोरर

Nepal Gen-Z Protest: धुआं-धुआं हुई नेपाली संसद, प्रदर्शनकारियों ने बोल दिया धावा, देखिए लोकतंत्र पर हमले के डरावने वीडियो

नेपाल में भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया प्रतिबंध के खिलाफ जेनरेशन ज़ेड के प्रदर्शनों के दौरान काठमांडू और झापा में हिंसा हुई। एक प्रदर्शनकारी की मौत और कई लोग घायल हो गए हैं. इस बीच कर्फ्यू भी लग चुका है.

नेपाल में 1997 से 2012 के बीच जन्मी जनरेशन ज़ेड के युवाओं ने भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद के खिलाफ नई लड़ाई छेड़ दी है. यह प्रदर्शन नेपाल की युवा पीढ़ी की राजनीतिक चेतना और निराशा दोनों की पहचान बन चुका है. हिमालयन टाइम्स के मुताबिक काठमांडू के न्यू बानेश्वर में भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया प्रतिबंध के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया. झड़प के दौरान एक जनरेशन जेड प्रदर्शनकारी गोली लगने से घायल हो गया, हालांकि, सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इसके अलावा  80 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं.

नेपाल की राजधानी काठमांडू में सोमवार  (8 सितंबर 2025) को जनरेशन ज़ेड (1997-2012 में जन्मे युवा) प्रदर्शनकारियों ने न्यू बानेश्वर स्थित संघीय संसद परिसर पर धावा बोल दिया. प्रदर्शनकारी पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर और गेटों पर चढ़कर अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे. पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए आंसू गैस के गोले और पानी की बौछारें छोड़ीं. इससे पहले प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्ण रहने का संकल्प लिया था, लेकिन संसद भवन की ओर मार्च के दौरान माहौल हिंसक हो गया.

कर्फ्यू की घोषणा
स्थिति बिगड़ने के बाद काठमांडू जिला प्रशासन कार्यालय ने तुरंत कर्फ्यू लागू कर दिया. कर्फ्यू दोपहर 12:30 बजे से रात 10:00 बजे तक लागू रहा. यह फैसला स्थानीय प्रशासन अधिनियम, 2028 की धारा 6 (ए) के तहत मुख्य जिला अधिकारी छबी रिजाल द्वारा लिया गया. काठमांडू जिला प्रशासन ने शहर के पश्चिम इलाके में स्थित न्यू बानेश्वर चौक से बिजुलीबजार पुल (एवरेस्ट होटल के पास) तक कर्फ्यू लगाया है. ये कर्फ्यू पूर्वी इलाके में मिन भवन, शांति नगर से टिंकुने चौक तक, नॉर्थ साइड में आईप्लेक्स माल से रत्न राज्य माध्यमिक विद्यालय तक और साउथ में शंखमुल पुल तक लगाया गया है.

प्रदर्शन की वजह
जनरेशन ज़ेड के ये प्रदर्शनकारी दो प्रमुख मुद्दों पर सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हैं. इसमे कई सारे कारण है, जिसमें दो बेहद जरूरी माने जा रहे हैं. इसमें पहला  भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद से जुड़ा मामला है और दूसरा सरकार की तरफ से सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने के फैसले को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है. इन मुद्दों ने देशभर में युवाओं में गुस्सा और असंतोष को जन्म दिया है.
 
नेपाल के अन्य शहरों में भी आंदोलन
नेपाल के राजधानी काठमांडू ही नहीं, बल्कि देश के अन्य बड़े शहरों में भी प्रदर्शन हुए, जो इस प्रकार है:

  • पोखरा
  • बुटवल
  • विराटनगर

इन जगहों पर भी युवाओं ने तख्तियां उठाकर सरकार के फैसले का विरोध किया और पारदर्शिता की मांग की.

पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव
बनेश्वर में सुरक्षाबलों के आंसू गैस छोड़े जाने से पहले कई युवाओं को पुलिस गार्ड हाउस पर चढ़ते हुए देखा गया. वहीं संसद भवन की ओर प्रवेश करने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत रही. प्रशासन ने स्थिति को बेहद तनावपूर्ण करार दिया है.

मैतीघर से बनेश्वर तक मार्च
प्रदर्शनकारियों ने राजधानी काठमांडू के मैतीघर मंडला में सुबह 9 बजे एकत्र होकर तख्तियों और नारों के साथ रैली शुरू की. यह रैली बनेश्वर तक चली, जो नेपाल का एक प्रमुख राजनीतिक केंद्र है. आयोजनकर्ताओं ने साफ कहा कि यह केवल एक दिन का प्रदर्शन नहीं है, बल्कि आने वाले दिनों में भी वे अपनी आवाज़ बुलंद करेंगें.

ये भी पढ़ें: Nepal Gen-Z Protest Live: नेपाल में फेसबुक-यूट्यूब पर बैन के बाद भयंकर बवाल, दो लोगों की मौत, कई हुए घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
'इकोनॉमिक D-Day' ट्रंप की धमकी पर ईरान बोला- दबाव में नहीं आने वाले
'इकोनॉमिक D-Day' ट्रंप की धमकी पर ईरान बोला- दबाव में नहीं आने वाले
'RSS पर लगे बैन', अमेरिकी संस्था USCIRF के चीफ आसिफ महमूद की बड़ी मांग
'RSS पर लगे बैन', अमेरिकी संस्था USCIRF के चीफ आसिफ महमूद की बड़ी मांग
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget